Post office life insurance schemes: आज के समय कई प्राइवेट कंपनियां लाइफ इंश्योरेंस ऑफर करती है. लेकिन इनमें कई फर्जी भी होती है. तो अगर आप सुरक्षित जगह से लाइफ इंश्योरेंस लेना चाहते है, तो पोस्ट ऑफिस की एक स्कीम ऐसी है, जो लाइफ इंश्योरेंस ऑफर करती है. इसके बारे में बहुत कम लोग ही जानते हैं. इस स्कीम का नाम होल लाइफ एश्योरेंस-सुरक्षा (whole life assurance Suraksha) है. चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं.

होल लाइफ एश्योरेंस-सुरक्षा, पोस्टल लाइफ इंश्योरेंस के अंतर्गत आती है. ब्रिटिश ने 1 फरवरी 1884 को पोस्टल लाइफ इंश्योरेंस की शुरुआत की थी. इस स्कीम में 50 लाख रुपये तक का सम एश्योर्ड मिलता है. इसके स्कीम के तहत लाभार्थियों को कई फायदे मिलते हैं.
कब नहीं मिलेगा लाभ?
होल लाइफ एश्योरेंस-सुरक्षा स्कीम में अप्लाई करने की न्यूनतम आय 19 साल और अधिकतम आय 55 साल है. इस स्कीम में पॉलिसी होल्डर को बोनस सहित सम एश्योर्ड मिलता है. इस स्कीम के तहत न्यूनतम सम एश्योर्ड 20,000 रुपए और अधिकतम 50 लाख रुपए है. अगर पॉलिसी होल्डर की मौत हो जाती है, तो ये अमाउंट उसके नॉमिनी को दिया जाता है.
अगर आप इसमें लंबे समय तक राशि नहीं भर पाते है, तो 3 साल बाद बंद करवा सकते है. लेकिन अगर आप पोस्ट ऑफिस की लाइफ इंश्योरेंस को 5 साल से पहले छोड़ते है, तो आपको इसमें बोन्स का लाभ नहीं मिलेगा. वहीं अगर 5 साल बाद छोड़ते है, तो बीमित राशि पर बोनस दिया जाएगा. इस स्कीम के अंतर्गत मासिक, तिमाही, छमाही और वार्षिक स्तर पर प्रीमियम दिया जा सकता है. अगर आप इसे 55 साल के बाद बढ़ाना चाहते है, तो इसे एंडोमेंट एश्योरेंस पॉलिसी (Endowment Assurance Policy) में बदल कर बढ़ा सकते हैं. इसके अलावा अगर आप दूसरे किसी शहर चले जाते है, तो उस शहर के पास स्थित पोस्ट ऑफिस में पॉलिसी को ट्रांसफर कर सकते हैं.
किसके लिए है ये स्कीम
2017 से पहले इस स्कीम का लाभ केवल सरकारी कर्मचारी ही उठा पाते थे. लेकिन अब इस लाइफ इंश्योरेंस का लाभ कोई भी व्यक्ति उठा सकता है.
अगर आप इस स्कीम के बार में आधिक जानकारी लेना चाहते है, तो पोस्ट ऑफिस के टोल फ्री नंबर 1800 180 5232/155232 कॉल करके इसके बारे पूछ सकते है. इसके अलावा https://www.indiapost.gov.in/Financial/Pages/Content/pli.aspx लिंक पर क्लिक करके भी सभी जानकारी पा सकते हैं.
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स



Click it and Unblock the Notifications
