Post Office Schemes: पोस्ट ऑफिस में निवेश करना उन लोगों के लिए बेहतरीन विकल्प है, जो अच्छे रिटर्न के साथ सुरक्षित जगह निवेश करना चाहते हैं. इसमें शेयर बाजार की तरह रिस्क नहीं होता. आज हम पोस्ट ऑफिस के ऐसे स्कीम के बारे में बात करेंगे, जिनमें 7.7 प्रतिशत तक ब्याज मिल जाता है. इस स्कीम में निवेशकों को कम से कम 500 रुपये से 1000 रुपये तक निवेश करना अनिवार्य है.

पोस्ट ऑफिस सेविंग अकाउंट- पोस्ट ऑफिस के सेविंग अकाउंट में कम से कम 5000 रुपये तक निवेश करना अनिवार्य है. इसके अलावा आप 5000 से ऊपर कितना भी निवेश कर सकते हैं, इसमें कोई भी सीमा नही रखी गई है. इसके साथ ही पोस्ट ऑफिस के सेविंग अकाउंट में आपको 10,000 रुपये तक ब्याज टैक्स फ्री मिल जाता है. सेविंग अकाउंट के तहत निवेश रकम में 4 प्रतिशत का ब्याज मिलता है.
पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट अकाउंट- पोस्ट ऑफिस के इस अकाउंट में निवेशकों को कम से कम 1000 रुपये तक निवेश करना अनिवार्य है. वहीं 1000 रुपये से ऊपर कितना भी निवेश किया जा सकता है. इसमें ब्याज को क्वार्टरली के हिसाब से लगाया जाता है.
इसमें आपको 5 साल निवेश करने पर 7.5 प्रतिशत का ब्याज मिलता है. वहीं 1 साल निवेश करने पर 6.9 प्रतिशत, 2 साल निवेश करने पर 7 प्रतिशत, 3 साल निवेश करने 7.1 प्रतिशत तक का ब्याज मिलता है. वहीं 5 साल निवेश करने पर सेक्शन 80C के तहत टैक्स में छूट भी दी जाती है.
सीनियर सिटीजन सेविंग अकाउंट- इसमें निवेशक कम से कम 1000 रुपये और ज्यादा से ज्यादा 15 लाख रुपये तक निवेश कर सकते हैं. इसमें भी ब्याज क्वार्टरली आधार पर लगाया जाता है. इसके अलावा निवेश सेक्शन 80C के तहत टैक्स में छूट पा सकते हैं.
मंथली इनकम स्कीम अकाउंट- पोस्ट ऑफिस के इस अकाउंट में निवेशक कम से कम 1000 रुपये और ज्यादा से ज्यादा 4.5 लाख रुपये तक निवेश कर सकते है. वहीं अगर जॉइन अकाउंट हो तो 9 लाख रुपये तक निवेश किया जा सकता है. इस स्कीम के तहत निवेशकों को 7.4 प्रतिशत तक ब्याज मिल जाता है.
नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट- पोस्ट ऑफिस के इस स्कीम में कम से कम 1000 रुपये तक निवेश किया जा सकता है. वहीं 1000 रुपये से ऊपर कितना भी निवेश कर सकते है. इस स्कीम के तहत 7.7 प्रतिशत का ब्याज मिल जाता है. वहीं निवेशक सेक्शन 80C के तहत टैक्स छूट की मांग कर सकते है.
पब्लिक प्रोविडेंट फंड- इसमें निवेशकों को कम से कम 500 रुपये निवेश करने होंगे. इस स्कीम में निवेशक 500 रुपये से 1.50 लाख रुपये तक निवेश कर सकते हैं. इसमें मिलने वाली राशि में कोई टैक्स नहीं लगता है. इस स्कीम में 7.1 प्रतिशत तक का ब्याज मिलता है.
किसान विकास पत्र योजना- इस योजना के तहत निवेशक कम से कम 1000 रुपये तक निवेश कर सकता है. इस स्कीम के तहत निवेशकों को 7.5 प्रतिशत का ब्याज मिलता है.
More From GoodReturns

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
