Investment in Post Office Scheme: अगर आप ऐसी जगह निवेश करना चाहते हैं जहां से आपको अधिक मैच्योरिटी बेनिफिट मिले तो हम आपको ऐसी स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं जिससे आप लखपति बन सकते हैं।
हर कोई सुरक्षित निवेश योजना में निवेश करना चाहता है और साथ ही अधिक रिटर्न भी कमाना चाहता है, इसलिए पोस्ट ऑफिस की यह योजना आपके लिए फायदेमंद हो सकती है।

यह योजना उन लोगों के लिए भी फायदेमंद है जो अपने पैसे को सुरक्षित रखते हुए सरकारी योजना से सुनिश्चित मुनाफा चाहते हैं।
अन्य पोसेट ऑफिस योजनाओं में, पीपीएफ ऐसे निवेशकों के लिए एक बढ़िया विकल्प है। यह योजना सभी बैंकों में उपलब्ध है।
इस योजना के तहत आपको प्रति वर्ष कम से कम 500 रुपये का निवेश करना होगा और 7.1 प्रतिशत ब्याज मिलेगा। इस योजना के लिए अधिकतम वार्षिक सीमा 1.5 लाख रुपये है। इस पीएफ स्कीम से आपको टैक्स बेनिफिट भी मिल सकता है।
इस तरह मिलेंगे 25 लाख रुपए
24 लाख रुपये पाने के लिए आपको हर दिन बस 250 रुपये बचाने होंगे। इसका मतलब है कि आपको 15 साल तक हर महीने 7,500 रुपये का निवेश करना होगा।
अगर आप 25 साल की उम्र में निवेश शुरू करते हैं। यह योजना 15 साल की योजना है, इसलिए आप 40 साल की उम्र तक कुल 13,50,000 रुपये का निवेश करेंगे।
अगर आपको इस स्कीम पर 7.1 फीसदी का रिटर्न मिलता है तो आपको ब्याज के तौर पर 10,90,926 रुपये मिलेंगे और कुल मैच्योरिटी रकम 24,40,926 रुपये होगी।
इनकम टैक्स के लिए भी फायदेमंद है
यह एक EEE (एग्जेम्प्ट एक्जेम्प्ट एक्जेम्प्ट) श्रेणी की योजना है। इस योजना के तहत निवेश करने वाले लोगों को इस निवेश राशि पर टैक्स देने की जरूरत नहीं है।
यह पूरी तरह से टैक्स मुक्त है। इस तरह, आप निवेश, रिटर्न और मैच्यौरिटी राशि पर भी टैक्स बचा सकते हैं।
पीपीएफ के जरिए लोन ऐसे मिल सकता है
पीपीएफ खाताधारकों को लोन की सुविधा भी मिलती है। आपके पीपीएफ खाते में जमा राशि के आधार पर आपको लोन मिलता है।
यह लोन अनसिक्योर्ड लोन से सस्ता होता है और नियमों के मुताबिक, पीपीएफ लोन पर ब्याज दर पीपीएफ खाते पर ब्याज दर से सिर्फ 1 फीसदी ज्यादा होती है। यानी अगर आप पीपीएफ खाते पर 7.1 फीसदी ब्याज ले रहे हैं तो लोन लेने पर आपको 8.1 फीसदी ब्याज देना होगा।
इसके अलावा भी कई सारी स्कीम्स हैं जिसमें आप निवेश करके बेहतर ब्याज पा सकते हैं।
पोस्ट ऑफिस की स्कीम ग्राम सुविधा में अगर आप 20 साल के लिए रोज 25 रुपए अगले चालीस सालों तक जमा करता है तो मैच्योरिटी बेनिफिट 17 लाख रुपए का होगा।
आपको बता दें कि इसमें पॉलिसी के मैच्योर होने पर पॉलिसी होल्डर को मैच्योरिटी का लाभ मिलता है। इस दौरान वह इंश्योर्ड भी रहता है और अगर पॉलिसी टर्म में उसकी मौत हो जाती है तो नॉमिनी को लाभ मिलता है।
More From GoodReturns

स्पैम कॉल्स और 'डिजिटल अरेस्ट' का खतरा: TRAI और CERT-In की नई चेतावनी, तुरंत करें ये काम

गिरता रुपया और महंगा क्रूड: निवेश के लिए FD, गोल्ड या डेट फंड में से क्या है बेस्ट?

जन्माष्टमी पर बैंक बंद: क्या आज कटेगी आपकी EMI और क्रेडिट कार्ड का पैसा?

इंदौर में फर्जी सिम का बड़ा खेल: अचानक गायब हो जाए फोन का नेटवर्क तो तुरंत करें ये काम, वरना खाली हो जाएगा बैंक

सूरत में WhatsApp डिजिटल अरेस्ट का खौफ: ठगों ने उड़ाए ₹2.96 करोड़, ऐसे बचें इस बड़े स्कैम से

1 सितंबर से मुंबई में दूध हुआ महंगा, LPG और FD को लेकर जानें क्या है सच

RBI की FCNRB विंडो बंद: 31 अगस्त आखिरी मौका, जानें निवेश का सही विकल्प

OnePlus फोन खरीदने का आखिरी मौका: आज रात 11:59 बजे तक उठाएं भारी डिस्काउंट का फायदा

सितंबर में MCLR में बढ़ोतरी: क्या आपकी EMI बढ़ेगी? जानें बचने का आसान तरीका

इनकम टैक्स एक्ट 2025: आज की बैठक से बदलेगा आपका TDS? जानें क्या है नया नियम

UPI, EMI या BNPL: त्योहारों की शॉपिंग में कहां बचेगा पैसा? जानें सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications
