Post Office Scheme: सरकारी बचत योजनाएं गारंटीड रिटर्न देती हैं, जिससे वे निवेशकों की पहली पसंद भी बनती जा रही. सरकारी योजनाएं सालाना या तिमाही आधार पर अपनी ब्याज दरों में बदलाव करती हैं. इसमें सुकन्या समृद्धि योजना (Post Office Sukanya Samriddhi Yojana) सबसे अलग है, जिसमें सालाना कंपाउंडिंग रिटर्न के साथ 8.2% ब्याज दर मिलता है. इस सरकारी स्कीम का उद्देश्य न्यूनतम निवेश और पर्याप्त रिटर्न के साथ बेटियों के लिए भविष्य में अच्छी और सुरक्षित रकम को तैयार करना शामिल है.
बेटियों के लिए पोस्ट ऑफिस के सेविंग स्कीम
सुकन्या समृद्धि योजना (Sukanya Samriddhi Yojana) खास तौर पर लड़कियों के लिए बनाई गई है. पैरेंट्स यानी माता-पिता अपनी 10 साल से कम उम्र की बेटियों के लिए इस योजना में निवेश शुरू कर सकते हैं. स्कीम में अधिकतम सालान निवेश 1.5 लाख रुपए तक किया जा सकता है, जोकि 15 साल तक जारी रहना चाहिए. यह स्कीम निवेश की पहली तारीख से 21 साल बाद मैच्योर होती है, जिस समय निवेशक को कुल राशि और अर्जित ब्याज का भुगतान किया जाता है.
सुकन्या समृद्धि योजना प्री-क्लोजर रूल
सुकन्या समृद्धि योजना यानी SSY जैसी सरकारी बचत योजनाओं में निवेश 21 साल के लिए लॉक-इन होता है. निवेशक योजना शुरू करने के पहले 5 से 10 साल के भीतर अपने फंड को वापस नहीं ले सकते, क्योंकि इसमें समय से पहले निकासी का विकल्प नहीं है. हालांकि, बेटी के 18 साल का होने पर आंशिक निकासी की अनुमति है.
सुकन्या समृद्धि खाते से आंशिक निकासी के लिए, बेटी की आयु कम से कम 18 वर्ष होनी चाहिए, या उसे 10वीं कक्षा उत्तीर्ण करनी चाहिए. खाते से पिछले वित्तीय वर्ष की शेष राशि का 50% तक निकाला जा सकता है. समय से पहले बंद होने वाली रकम एकमुश्त या अधिकतम 5 साल की अवधि में किश्तों में निकाली जा सकती है.

किन स्थितियों में होता है प्री-मैच्योर क्लोजर?
1. अगर बेटी की मृत्यु स्कीम के मैच्योर होने से पहले हो जाती है, तो उसके पैरेंट्स को निवेश किया गया पैसा ब्याज समेत मिल जाता है. इसके लिए मृत्यु का प्रमाण पत्र जमा करना पड़ता है.
2. अकाउंटहोल्डर को कोई गंभीर बीमारी है. इलाज के लिए पैसों की जरूरत है, तो समय से पहले अकाउंट बंद कर सकते हैं. हालांकि, इसके लिए बेटी की बीमारी और इलाज से जुड़े सभी प्रूफ देने पड़ सकते हैं. बता दें कि ये सुविधा 5 साल बाद ही मिलती है.
3. जिसके नाम पर सुकन्या समृद्धि खाता खोला गया है, उसके माता-पिता या कानूनी अभिभावकों की मौत अकाउंट मैच्योर होने से पहले ही हो जाती है तो ऐसी स्थिति में अकाउंट को बीच में ही बंद किया जा सकता है.
4. भारत की नागरिकता छोड़ देने पर भी सुकन्या समृद्धि अकाउंट बंद मान लिया जाता है. ऐसे में ब्याज जोड़कर सारा पैसा वापस कर दिया जाता है. लेकिन अगर किसी दूसरे देश में सेटल हुए हैं, लेकिन भारत की नागरिकता नहीं छोड़ी है, तो इस अकाउंट को मैच्योरिटी पूरी होने तक जारी रखा जा सकता है.
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications