Post Office Scheme: पोस्ट ऑफिस स्कीम में निवेश करने पर आपको तगड़ा रिटर्न मिलने के साथ-साथ कई सारे अन्य फायदे भी मिलते हैं। इसमें आपको पैसे की सुरक्षा को लेकर टेंशन नहीं होती है। अगर आप पोस्ट ऑफिस स्कीम में निवेश करना चाहते हैं तो आप सिर्फ 250 रुपये से भी इसमें निवेश करना शुरु कर सकते हैं। इसमें आपको बढ़िया रिटर्न भी मिलेगा। आइए आपको पूरी कैलकुलेशन बताते हैं।

इस पोस्ट ऑफिस स्कीम में शुरु करें निवेश
आप सुकन्या समृद्धि योजना में बेटी के नाम से निवेश शुरू कर सकते हैं। इस सरकारी स्कीम में न्यूनतम 250 रुपये और अधिकतम डेढ़ लाख रुपए सालाना जमा किए जा सकते हैं। सुकन्या समृद्धि योजना का उद्देश्य है कि आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों में जन्म लेने वाली बच्चियों को भविष्य में आर्थिक संकट न झेलना पड़े।
ये है पूरी कैलकुलेशन
इस पोस्ट ऑफिस स्कीन पर 8.2 फीसदी के हिसाब से ब्याज मिल रहा है। आपको इस स्कीम में 15 सालों तक निवेश करना होता है और 21 साल बाद स्कीम मैच्योर होती है। आप इसमें अगर 500 रुपये महीने भी निवेश करते हैं तो 15 सालों में कुल 90,000 रुपये इन्वेस्ट करेंगे और 8.2 फीसदी ब्याज के हिसाब से 21 साल बाद आपको 2,77,103 रुपये मिलेंगे। 250 रुपये का हर महीने अगर आप निवेश करती हैं तो 8.2 फीसदी ब्याज के हिसाब से 21 साल के बाद आपको 1,38,552 रुपये मैच्योरिटी के समय मिलेंगे।
इस तरह खोलें इस पोस्ट ऑफिस स्कीम में अकाउंट
- बेटियों के नाम पर सुकन्या समृद्धि योजना में अकाउंट खोलने के लिए माता-पिता का अभिभावक को बैंक या पोस्ट ऑफिस से योजना का आवेदन फॉर्म प्राप्त करना होगा।
- इसके बाद आवेदन पत्र में पूछी गई सभी जानकारी जैसे माता-पिता या अभिभावक का नाम, बच्ची का नाम, उम्र जैसी जानकारियों को भरना होगा।
- फिर आवेदन फॉर्म के साथ डॉक्यूमेंट्स को जमा करना होगा। इसमें माता-पिता का आय प्रमाण पत्र, बच्ची का जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड शामिल है।
- जिस बैंक या पोस्ट ऑफिस से आपने आवेदन फॉर्म प्राप्त किया था वहीं जाकर उसे जमा कर दें। इस तरह से आपका इस स्कीम में अखाउंट ओपन हो जाएगा।
More From GoodReturns

30 साल का सॉवरेन ग्रीन बॉन्ड: क्या बैंक FD से बेहतर है यह सरकारी निवेश? जानें सही विकल्प

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स



Click it and Unblock the Notifications