Post Office MIS: सरकार पोस्ट ऑफिस के जरिए कई तरह की सेविंग स्कीम ऑफर करती है, जो सुरक्षित और गारंटीड रिटर्न देेती हैं. इन्हीं में से एक पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम (POMIS) है. यह निवेशकों के लिए एक विश्वसनीय ऑप्शन के रूप में है. यह अक्सर बैंक की फिक्स्ड डिपॉजिट के मुकाबले ज्यादा ब्याज से कमाई कराती है. खास बात यह भी है कि इस योजना में निवेशकों को अपनी एकमुश्त जमा राशि पर मंथली ब्याज से इनकम का फायदा मिलता है.
कैलकुलेशन से समझें मंथली इनकम का गणित
POMIS मौजूदा समय में 7.4% की सालाना ब्याज दर ऑफर करता है. इसे उदाहरण से समझते हैं, मान लीजिए कि किसी निवेशक ने 5 साल के लिए 9 लाख रुपए का एकमुश्त निवेश किया है, जिस पर 3,33,000 रुपए की ब्याज से कमाई होगी. यह मंथली 5,550 रुपए में मिलेगा. साथ ही पांच साल के बाद मैच्योरिटी पर निवेशक या तो अपना मूलधन निकाल सकते हैं या योजना को अगले पांच साल के लिए बढ़ा सकते हैं.
इनवेस्टमेंट लिमिट और मैच्योरिटी ऑप्शन
POMIS में व्यक्ति एकल खाते में 9 लाख रुपए और संयुक्त खाते में 15 लाख रुपए तक निवेश कर सकते हैं. मैच्योरिटी पर निवेशकों के पास योजना को एक्स्ट्रा 5 साल की अवधि के लिए बढ़ाने या अपने शुरुआती निवेश को वापस लेने का विकल्प होता है.

स्कीम से जुड़ी जरूरी बात
POMIS में निवेश करने से पहले इससे जुड़े नियमों को भी जान लीजिए. POMIS किसी खास परिस्थितियों में समय से पहले बंद करने की अनुमति देता है. निवेशक निवेश के एक साल बाद धनराशि निकाल सकते हैं, लेकिन पहले साल के भीतर निकासी करने पर मूलधन का 1% जुर्माना लगेगा. एक से तीन वर्ष के बीच की गई निकासी पर जमा राशि से 2% की कटौती होती है.
POMIS के ज़रिए अर्जित ब्याज़ निवेशक के पोस्ट ऑफिस अकाउंट में मासिक रूप से जमा किया जाता है. इसमें टैक्स छूट का प्रावधान भी है. स्कीम में निवेश पर कोई TDS नहीं काटा जाता है, लेकिन निवेश की गई राशि पर अर्जित ब्याज़ पर कर लागू होता है.
More From GoodReturns

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
