Kisan Vikas Patra Scheme: कई सारे लोग पोस्ट ऑफिस की अलग-अलग स्कीम्स में निवेश करने की सोचते हैं लेकिन उन्हें यह पता ही नहीं होता है कि किस स्कीम में निवेश करना ज्यादा बेहतर साबित होगा।
अब पोस्ट ऑफिस की किसान विकास पत्र (KVP) स्कीम में निवेश करने पर आपको 6.9% की बजाय 7.5 फीसदी का ब्याज मिलता है।

ऐसे में इस योजना में पैसा लगाकर आप अच्छा फायदा उठा सकते हैं। चलिए आपको बताते हैं कि कैसे आप इसमें अप्लाई कर सकते हैं।
आप भी कर सकते हैं किसान विकास पत्र स्कीम में निवेश
इस स्कीम के तहत सिंगल या जॉइंट अकाउंट ओपन करवा सकता है। इसके अलावा 10 साल से अधिक उम्र का बच्चा अपने नाम पर किसान विकास पत्र ले सकता है।
नाबालिग बच्चे की ओर से अभिभावक खाता खोल सकते हैं। खाता खुलवाते समय आधार कार्ड, आयु प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ, केवीपी एप्लीकेशन फॉर्म वगैरह डॉक्यूमेंट्स की जरूरत पड़ सकती है।
इतने रुपये से शुरु करें इसमें निवेश
पोस्ट ऑफिस की किसान विकास पत्र स्कीम में आप न्यूनतम 1000 रुपए और 100 के मल्टीपल में निवेश कर सकते हैं।
इसमें अधिकतम निवेश की कोई सीमा नहीं है और इस योजना के तहत कितने भी अकाउंट खोले जा सकते हैं। इसके अलावा आपको सिंगल और जॉइंट अकाउंट को खोलने का भी विकल्प दिया जाता है। 7.5 फीसदी होने के बाद से अब इस स्कीम में आपका पैसा 115 महीने में ही डबल हो सकता है।
इन स्कीम में मिलती हैं ये सभी सुविधाएं
इसके अलावा इसे एक पोस्ट ऑफिस से दूसरे पोस्ट ऑफिस में भी ट्रांसफर किया जा सकता है। किसान विकास पत्र में निवेश की न्यूनतम आयु 18 साल है। ध्यान रखें कि किसान विकास पत्र का लॉक इन पीरियड 2.5 यानी ढाई साल (30 महीने) का होता है। लॉक इन पीरियड तक निवेशक अकाउंट से पैसे नहीं निकाल सकता है।
अगर आपको यह अकाउंट बंद करवाना हो तो आपको बता दें कि इससे जुड़ी हुई कुछ शर्ते हैं। अकाउंट होल्डर की मृत्यु पर सिंगल और जॉइंट अकाउंट समय से पहले बंद करवाया जा सकता है।
कोर्ट के किसी ऑर्डर पर इस स्कीम से जुड़े अकाउंट को समय से पहले बंद करवाया जा सकता है। पैसा जमा करने के 2 वर्ष 6 महीने बाद अकाउंट समय से पहले बंद करवाया जा सकता है।
ऐसे करें इस स्कीम में निवेश
आपको बता दें कि किसान विकास पत्र में निवेश करने के लिए आपको इसका सही से भरा हुआ फॉर्म डाकघर या बैंक में जमा करना होगा। इसके लिए केवाईसी प्रक्रिया अनिवार्य है। आपको आईडी और एड्रेस प्रूफ कॉपी (पैन, आधार, वोटर आईडी, ड्राइवर का लाइसेंस या पासपोर्ट) जमा करनी होगी।
इसके बाद पेपर सत्यापित हो जाने के बाद, आपको पैसा जमा करना होगा। पैसा जमा आप नकद, चेक या डिमांड ड्राफ्ट द्वारा कर सकते हैं।
इसके बाद आपको तुरंत केवीपी प्रमाणपत्र मिल जाएगा। आपको इसे सुरक्षित रखना होगा क्योंकि मैच्योरिटी के समय आपको इसे जमा करना होगा।


Click it and Unblock the Notifications