Post Office Scheme: लोग अक्सर सुरक्षित निवेश वाले ऑप्शन की तलाश करते हैं जिसमें उन्हें अधिक रिटर्न मिलें और साथ ही जोखिम का खतरा कम हो। अगर आप ऐसी ही पोस्ट ऑफिस स्कीम में निवेश करने की सोच रहें हैं जिसमें पैसे डबल हो जाएं तो चलिए आपको ऐसी ही एक खास पोस्ट ऑफिस स्कीम के बारे में बताते हैं।

इस पोस्ट ऑफिस स्कीम में करें निवेश (Kisan Vikas Patra)
पोस्ट ऑफिस स्कीम की किसान विकास पत्र योजना में फिलहाल 7.5 प्रतिशत की वार्षिक ब्याज दर प्रदान किया जा रहा है। इस योजना में न्यूनतम 1,000 रुपये का निवेश किया जा सकता है, लेकिन निवेश की जाने वाली राशि की कोई ऊपरी सीमा नहीं है। भारत सरकार की ओर से चलाई जा रही किसान विकास पात्र एकमुश्त निवेश योजना है, जिसके तहत तिमाही आधार पर ब्याज रिवाइज्ड होता है।
9 साल के लिए करें इंवेस्ट पैसे होंगे डबल (Post Office Scheme 2024)
इस स्कीम के तहत, आपकी निवेश की गई राशि एक फिक्स समय अवधि में दोगुनी हो जाएगी। मौजूदा ब्याज दर पर पैसे को दोगुना होने में 115 महीने (या 9 साल और 7 महीने) लगते हैं। अप्रैल 2023 में किसान विकास पत्र की ब्याज दरें 7.2 प्रतिशत से बढ़ाकर 7.5 प्रतिशत कर दी गईं। पहले निवेश को दोगुना करने के लिए समय अवधि 120 महीने थी अब से घटकर 115 महीने हो गया है। मान लीजिए आप आज 8 लाख रुपये निवेश करते हैं, तो इस अवधि में यह बढ़कर 16 लाख रुपये हो जाएगा।
ऐसे खोलें अपना अकाउंट
आप किसान विकास पत्र अकाउंट सिंगल या ज्वाइंट रूप से खोल सकते हैं। इस योजना के तहत तीन लोग एक साथ ज्वाइंट खाता खोल सकते हैं। इसके अलावा, इस योजना के तहत खाता खोलते समय नॉमिनी जोड़ना जरूरी है।
इमरजेंसी के समय भी निकाल सकते हैं इस अकाउंट से पैसे
अगर आप अपना निवेश जल्दी निकालना चाहते हैं, तो आप अपना किसान विकास पत्र खाता खोलने की तारीख से 2 साल और 6 महीने बाद बंद कर सकते हैं। किसान विकास पत्र योजना में खाता खोलने के लिए आपके पास पोस्ट ऑफिस में सेविंग अकाउंट होना चाहिए, जिसके जरिए आप आसानी से किसान विकास पत्र में खाता खोल सकते हैं। यह स्कीम निवेशकों के लिए अपनी वित्तीय ज़रूरतों के पूरा करने और इमरजेंसी के समय इन पैसों को इस्तेमाल करने का ऑप्शन देता है।
किसान विकास पत्र में आपको टैक्स छूट का भी फायदा मिलता है। इनकम टैक्स की धारा 80C के तहत एक वित्त वर्ष में किसान विकास पत्र किए गए निवेश पर 1.5 लाख रुपये तक की टैक्स छूट ले सकते हैं। इस स्कीम में 10 वर्ष से ऊपर के बच्चों का भी खाता खोल सकते हैं।
More From GoodReturns

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

RBI T-bill Auction: FD से बेहतर रिटर्न या सिर्फ सुरक्षा? जानें निवेश का सही तरीका

30 साल का सॉवरेन ग्रीन बॉन्ड: क्या बैंक FD से बेहतर है यह सरकारी निवेश? जानें सही विकल्प

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात



Click it and Unblock the Notifications