Sukanya Samriddhi Yojana Calculator: अगर आप किसी ऐसी पोस्ट ऑफिस स्कीम में निवेश करने की सोच रहे हैं जिसमें आपको तगड़ा रिटर्न मिलें तो इसके लिए डाकघर आपको कई सारे ऑप्शन देता है। सुकन्या समृद्धि योजना में कोई भी भारतीय अपनी 10 वर्ष के कम उम्र की बेटी के लिए निवेश शुरू कर सकता है। इस स्कीम में फिलहाल 8.2 फीसदी का ब्याज मिल रहा है। अगर इसमें आप हर महीने 500 का निवेश करते हैं तो भी आपको 2 लाख का रिटर्न मिल सकता है। चलिए इसकी कैलकुलेशन आपको बताते हैं।

इस पोस्ट ऑफिस स्कीम में 500 रुपये हर महीने करें निवेश
सुकन्या समृद्धि योजना में अगर आप हर महीने 500 रुपये का निवेश करती हैं तो इसपर आपको 8.2 प्रतिशत का ब्याज मिलेगा। एक साल में आपका ये निवेश 6000 रुपये हो जाएगा और 2045 साल तक आपका निवेश 90,000 रुपये हो जाएगा। अगर आपकी बेटी 5 साल की है और इसके लिए आप ये निवेश करते हैं तो 90,000 पर आपको 1 लाख 87 हजार का इंटरेस्ट मिलेगा। साल 2045 में आपको कुल ब्याज के साथ 2,77, 103 रुपये मिलेंगे।
ऐसे मिलेंगे 50 लाख रुपये
सुकन्या समृद्धि योजना में अकाउंट शुरू करने का साल अगर आपका 2024 है तो आपको ब्याज दर 8.2 फीसदी सालाना मिलेगी। इसमें सालाना निवेश 1,10,000 रुपये का करना होगा। इसके बाद 15 साल में कुल निवेश आपका 16,50,000 रुपये हो जाएगा। 21 साल की मैच्योरिटी पर कुल अमाउंट आपको 50,80,224 रुपये मिल जाएगा। जब अकाउंट मैच्योर होगा तो वह साल 2045 होगा।
मिनिमम 250 रुपये से कर सकते हैं निवेश
सुकन्या समृद्धि योजना को मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में 22 जनवरी 2022 को शुरू किया गया था। इस योजना को बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ अभियान के तहत शुरू किया गया था, जिसका उद्देश्य बेटियों का बेहतर भविष्य है। इस स्कीम में आप सालाना न्यूनतम 250 रुपये और अधिकतम 1.50 लाख रुपये निवेश कर सकते हैं। स्कीम में बेटी के लिए 15 साल तक कंट्रीब्यूशन किया जा सकता है। मतलब 21 साल में ये स्कीम मैच्योर होती है। आप बेटी के जितनी कम उम्र होने पर निवेश शुरू करेंगे, उतनी जल्दी मैच्योरिटी की रकम को बेटी के लिए इस्तेमाल कर पाएंगे।
सुकन्या समृद्धि योजना टैक्स फ्री स्कीम है। इस पर EEE यानी तीन अलग-अलग स्तर पर टैक्स छूट मिलता है और पहला इनकम टैक्स एक्ट के सेक्शन 80 सी के तहत 1.50 लाख तक सालाना निवेश पर छूट। दूसरा इससे मिलने वाले रिटर्न पर टैक्स नहीं लगता है। तीसरा मैच्योरिटी पर मिलने वाली रकम टैक्स फ्री है।
More From GoodReturns

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
