Post Office Scheme: निवेश के लिए सरकार द्वारा समर्थित कई सरकारी स्कीम हैं, जोकि अच्छे रिटर्न देते हैं. इन दिनों सिस्टमैटिक इनवेस्टमेंट प्लान यानी SIP निवेशकों के बीच काफी पॉपुलर है. लेकिन यह हाई रिस्क, हाई रिटर्न वाला इनवेस्टमें टूल है, जोकि स्टॉक मार्केट लिंक्ड होता है. हालांकि, सरकारी सेविंग स्कीम इससे बिल्कुल अलग होते हैं, जहां गारंटीड रिटर्न मिलता है. SIP की तरह ही रिकरिंग डिपॉजिट यानी RD में निवेश का भी ऑप्शन होता है. यहां निवेश की रकम बेहद सुरक्षित होती है.
पोस्ट ऑफिस की रिकरिंग डिपॉजिट (Post Office RD Scheme) स्कीम मंथली निवेश के लिए धांसू ऑप्शन साबित हो सकता है. क्योंकि यहां गारंटीड रिटर्न मिलता है. इसमें मंथली SIP की तरह निवेश किया जाता है. निवेशक केवल 100 रुपए से ही निवेश की शुरुआत कर सकते हैं. स्कीम में सालाना 6.7% फीसदी ब्याज ऑफर किया जा रहा है.
पोस्ट ऑफिस आरडी कैलकुलेटर (Post Office RD Scheme Calculator)
पोस्ट ऑफिस की आरडी स्कीम में निवेशकों को मोटी रकम मिलती है. इसे कैलकुलेटर के जरिए समझते हैं. रिकरिंग डिपॉजिट कैलकुलेटर के मुताबिक अगर कोई निवेशक हर महीने 3,000 रुपए जमा करता, तो लॉन्ग टर्म में तगड़ी रकम तैयार कर सकता है. क्योंकि 3 हजार रुपए की रकम अगर लगातार 5 सालों तक RD स्कीम में जमा किया जाए, तो स्कीम के मैच्योरिटी होने पर कुल रकम 2.14 लाख रुपए हो जाएंगे.

कैलकुलेटर के मुताबिक RD में मैच्योरिटी पर मिलने वाले कुल रकम में से निवेशक की ओर से जमा राशि 1,80,000 रुपए होगी. जबकि स्कीम में ब्याज से कुल कमाई 34,097 रुपए होगी. इस लिहाज से हर रोज की मात्र 100 रुपए की छोटी सी बचत से कोई भी लाखों तैयार कर सकता है. पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में नॉमिशेन की भी सुविधा मिलती है.
पोस्ट ऑफिस आरडी से जुड़ी जरूरी बातें
इनवेस्टर्स नजदीकी पोस्ट ऑफिस में विजिट कर सकते हैं. यहां जाकर रेकरिंग डिपॉजिट (Post Office RD) में कम से कम 100 रुपए से खाता खुलवाया जा सकता है. खाते में 10-10 रुपए के मल्टीपल में जमा कर सकते हैं. पोस्ट ऑफिस की RD स्कीम में जमा करने की मैक्सिमम लिमिट नहीं सेट किया गया है. इस स्मॉल सेविंग स्कीम में एक निवेशक कई खाते खुलवा सकता है.
पोस्ट ऑफिस की आरडी खाते
पोस्ट ऑफिस RD में सिंगल के अलावा 3 व्यक्तियों तक ज्वाइंट अकाउंट खोला जा सकता है. वहीं, नाबालिकों के लिए उनके पैरेंट्स भी RD के लिए खाता खुलवा सकते हैं. RD अकाउंट की मैच्योरिटी पीरियड 5 साल की होती है. लेकिन निवेशक अकाउंट से 3 साल के बाद भी पैसा निकाल सकते हैं. यानी 3 साल बाद प्री-मैच्योर क्लोजर किया जा सकता है. पोस्ट ऑफिस की RD स्कीम की खास बात ये भी है कि अकाउंट पर 12 किस्त जमा करने के बाद जमा रकम का 50% तक लोन ले सकते हैं.
More From GoodReturns

RBI T-Bill नीलामी: आज निवेश का मौका, FD से बेहतर रिटर्न पाने के लिए ऐसे लगाएं बोली

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

महंगाई के आंकड़े आज: क्या आपकी EMI और निवेश पर पड़ेगा असर?

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई



Click it and Unblock the Notifications