Post Office Scheme 2024: बुढ़ापे में सभी को पैसों की जरूरत होती है. इसके लिए जरूरी है कि फाइनेंशियल प्लानिंग सही तरीक से किया जाए. सेविंग के लिए सबसे जरूरी है कि निवेश की रकम सुरक्षित हो. साथ ही निवेश की रकम पर गारंटीड रिटर्न मिले, तो इसके लिए Post Office Scheme पहली पसंद बन रही है, जोकि सरकार समर्थित होती है. इन सेविंग स्कीम पर गारंटीड रिटर्न का आंकड़ा ज्यादातर बैंकों की FD से भी ज्यादा होती है, तो आज हम 2 ऐसी सेविंग स्कीम की बात करेंगे, जो जबरदस्त रिटर्न देते हैं. बुढ़ापे में इनकम पक्की हो जाएगी.
Post Office MIS 2024
Post Office की इस स्कीम में सिंगल अकाउंट में 9 लाख और ज्वॉइंट अकाउंट में 15 लाख रुपए तक जमा कर सकते हैं. अगर आप चाहें तो आपका कुल प्रिंसिपल अमाउंट 5 साल की मेच्योरिटी पीरियड के बाद वापस मिल जाएगा. वहीं, इसे आगे 5-5 साल और बढ़ा सकते हैं. हर 5 साल बाद ऑप्शन होगा कि अपना प्रिंसिपल अमाउंट ले सकते हैं या स्कीम आगे बढ़ा सकते हैं. अकांउट पर मिलने वाले ब्याज का भुगतान डाक घर के सेविंग अकाउंट में हर महीने किया जाता है. पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम में निवेश पर TDS नहीं कटता. हालांकि, जो इंटरेस्ट आपके हाथ में आता है, वो टैक्सेबल होता है.
Post Office MIS 2024 Calculation
कुल निवेश: 9 लाख रुपए
सालाना ब्याज दर: 7.4%
मैच्योरिटी अवधि: 5 साल
ब्याज से कमाई: 3,33,000 रुपए
मंथली इनकम: 5,550 रुपए

Post Office SCSS 2024
पोस्ट ऑफिस की सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम भी बुजुर्गों के लिए तगड़ी स्कीम है. इस योजना में निवेश करने पर रेगुलर इनकम मिलती है. सरकारी स्कीम होने के चलते इसपर गारंटीड रिटर्न मिलता है. 5 सालों के टेन्योर के लिए 30 लाख तक का निवेश किया जा सकता है. इस स्कीम को अगले 3 सालों के लिए बढ़ाया भी जा सकता है. खास बात ये भी है कि इनकम टैक्स कानून की धारा 80C के तहत टैक्स छूट भी मिलती है. हालांकि, स्कीम पर मिले ब्याज पर टैक्स भरना होगा. साथ अगर रिटर्न 50,000 रुपये से ज्यादा है तो ब्याज पर TDS लगता है.
Post Office SCSS 2024 Calculation
कुल निवेश: 5 लाख रुपए
सालाना ब्याज दर: 8.2%
मैच्योरिटी अवधि: 5 साल
मैच्योरिटी रकम: 7,05,000 रुपए
ब्याज से कमाई: 2,05,000 रुपए
मंथली इनकम: 10,250 रुपए
More From GoodReturns

RBI G-Sec Auction: आज ₹28,000 करोड़ की नीलामी, रिटेल निवेशक ऐसे लगाएं बोली और पाएं मौका

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

RBI T-bill Auction: FD से बेहतर रिटर्न या सिर्फ सुरक्षा? जानें निवेश का सही तरीका

30 साल का सॉवरेन ग्रीन बॉन्ड: क्या बैंक FD से बेहतर है यह सरकारी निवेश? जानें सही विकल्प

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल



Click it and Unblock the Notifications