Post Office Savings Schemes Aadhaar e-KYC: पोस्ट ऑफिस की बचत योजनाओं में हजारों लोग निवेश करते हैं क्योंकि सुकन्या समृद्धि योजना, पीपीएफ, और एनएससी जैसी बचत योजनाएं सुरक्षित और स्थिर रिटर्न देती हैं। इन योजनाओं में निवेश करने का प्रोसेस पहले से अब कहीं ज्यादा आसान हो गया है।

कई सारे डॉक्यूमेंट्स का झंझट खत्म करते हुए, सरकार ने आधार आधारित ई-केवाईसी सुविधा शुरू की है। इससे अब आप बिना ज्यादा पेपर वर्क किए सीधे और तुरंत कई पोस्ट ऑफिस में अकाउंट खोल सकते हैं और निवेश कर सकते हैं। यह बदलाव पोस्ट ऑफिस की सर्विसेस को और अधिक डिजिटल बनाने की तरफ एक बड़ा कदम है।
डाक विभाग ने दी आधार-आधारित ई-केवाईसी की जानकारी
डाक विभाग ने 23 अप्रैल 2025 से ही एक बड़ा बदलाव किया है। अब आप आधार-आधारित ई-केवाईसी (e-KYC) के जरिए कुछ खास पोस्ट ऑफिस योजनाओं में भी आसानी से खाता खोल सकते हैं। इन योजनाओं में शामिल हैं मंथली इनकम स्कीम (MIS), टाइम डिपॉजिट ( Post office TD), किसान विकास पत्र (KVP), नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट (NSC) शामिल है।
इससे पहले, 6 जनवरी 2025 से पोस्ट ऑफिस सेविंग अकाउंट (POSA) के लिए आधार-बेस्ड ई-केवाईसी की सर्विस शुरू की गई थी। यह सर्विस नए ग्राहकों के लिए थी, जिनका पोस्ट ऑफिस में कोई अकाउंट नहीं था लेकिन अब इस सर्विस का फायदा कई लोगों को मिल सकेगा। इसका मतलब है कि अब आप किसी भी पेपर वर्क के बिना, सिर्फ अपना आधार नंबर और बायोमेट्रिक देकर इन योजनाओं में अकाउंट आसानी से खोल सकते हैं।
क्या है आधार ई-केवाईसी?
यह एक डिजिटल पेपरलेस प्रोसेस है, जिसमें आधार कार्ड के माध्यम से आपकी पहचान और एड्रेस का वेरिफिकेशन किया जाता है। इसमें अकाउंट खोलने के लिए सिर्फ आधार और बायोमेट्रिक जानकारी की जरूरत होगी, कोई भी डाक्यूमेंट या फॉर्म जमा करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
किसी भी फॉर्म या डॉक्यूमेंट पर पूरा आधार नंबर नहीं दिखेगा। सभी पोस्ट ऑफिस और CBS सेंटर्स को निर्देश दिए गए हैं कि फिजिकल और डिजिटल दोनों तरह के डॉक्यूमेंट्स में आधार नंबर को छिपाया जाए।
अगर कहीं गलती से पूरा आधार नंबर छप जाता है, तो पोस्टमास्टर यह सुनिश्चित करेंगे कि शुरुआत के 8 अंक काले मार्कर से ये मास्क कर दिए जाएं। इससे ग्राहकों की पर्सनल जानकारी सुरक्षित रहेगी और किसी भी तरह के फ्रॉड या स्कैम से बचाव होगा।
आधार ई-केवाईसी से पोस्ट ऑफिस बचत योजना में खाता खोलना का प्रोसेस
- आप आधार ई केवाईसी के माध्यम से पोस्ट ऑफिस में जाकर बचत योजनाएं खोल सकते हैं। इसके लिए कुछ स्टेप्स को फॉलो करना होगा।
- सबसे पहले अपने आधार कार्ड और पैन कार्ड के साथ नजदीकी पोस्ट ऑफिस में जाएं। फिर जिस योजना में निवेश करना है उसका फॉर्म प्राप्त करें।
- इसके बाद आधार ई-केवाईसी के प्रोसेस को पूरा करें।
- अब आपका आधार कार्ड और बायोमेट्रिक के आधार पर वेरिफिकेशन का प्रोसेस पूरा होगा। ओटीपी वेरिफाई के लिए आपका मोबाइल नंबर आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए।
- योजना के लिए मिनिमम निवेश राशि को भरें और वेरिफिकेश पूरा होने के बाद आपका अकाउंट तुरंत एक्टिव हो जाएगा।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
