Post Office Scheme: आज के समय में निवेश के दर्जनों ऑप्शन हैं, लेकिन उनमें से कई ऐसे विकल्प हैं जिनमें नुकसान होने की संभावना अधिक होती है। ऐसे में निवेशक इस तरह के निवेश ऑप्शन या स्कीम में पैसा लगाना चाहते हैं जिसमें रिटर्न मिलने की संभावना ज्यादा और नुकसान नहीं के बराबर हो।

यदि आप भी इस तरह के निवेश स्कीम में पैसा लगाना चाहते हैं तो आपके लिए पोस्ट ऑफिस की स्कीम सबसे बेहतर विकल्प साबित हो सकता है। आज अहम आपको यहां पोस्ट ऑफिस की एक ऐसे स्कीम के बारे में जानकारी दे रहे हैं जिसमें 2 साल में सिर्फ ब्याज से आपको 60000 रुपये की कमाई हो जाएगी। तो चलिए डिटेल में जानते हैं इस स्कीम के बारे में...
पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में मिलेगा बंपर ब्याज
दरअसल, बैंकों की तरह डाकघर भी सावधि जमा (Time Deposit, TD) खाते उपलब्ध कराता है। यह एक सुरक्षित बचत योजना है जिसकी अवधि 1, 2, 3 और 5 साल होती है और केंद्र सरकार की गारंटी के साथ एक निश्चित ब्याज दर प्रदान करती है। डाकघर भी बैंकों की तरह सावधि जमा (TD) खाते उपलब्ध कराते हैं। यह एक निश्चित अवधि की बचत योजना है जिसमें ब्याज दर की गारंटी होती है। यह बैंक FD की तरह ही एक बेहद सुरक्षित और सरकार द्वारा समर्थित निवेश है।
डाकघर का स्थायी जमा खाता सुरक्षा, स्थिर रिटर्न और सरकारी गारंटी प्रदान करता है। इसमें 4 लाख रुपये के निवेश पर अच्छा रिटर्न मिलता है। इस पर अक्सर बैंक की सावधि जमा (एफडी) की तुलना में अधिक ब्याज मिलता है। यदि आप 4 लाख रुपये जमा करते हैं तो मैच्योरिटी पर 4,59,552 रुपये मिलेगा, जिससे लगभग 60,000 रुपये का ब्याज भी शामिल है। इसमें ब्याज दर निश्चित होता है।
कम से कम कितना कर सकते हैं निवेश?
इस स्कीम की खासियत यह है कि इसमें आप सिर्फ 1,000 रुपये से शुरुआत कर सकते हैं, जिसकी कोई अपर लिमिट नहीं है। यानी आप जितना चाहें उतना निवेश कर सकते हैं। इसमें 1, 2, 3 या 5 साल की अवधि के लिए आप निवेश कर सकते हैं। 5 साल की जमा राशि पर 7.5% निश्चित ब्याज मिलता है। यह यह सभी उम्र के लोगों के लिए उपयुक्त है और पोस्ट ऑफिस में जाकर आसानी के साथ खाता खुलवा सकते हैं।
[Disclaimer: यहां व्यक्त किए गए विचार और सुझाव केवल व्यक्तिगत विश्लेषकों या इंस्टीट्यूशंस के अपने हैं। ये विचार या सुझाव Goodreturns.in या ग्रेनियम इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड (जिन्हें सामूहिक रूप से 'We' कहा जाता है) के विचारों को प्रतिबिंबित नहीं करते हैं। हम किसी भी कंटेंट की सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी, समर्थन या ज़िम्मेदारी नहीं लेते हैं, न ही हम कोई निवेश सलाह प्रदान करते हैं या प्रतिभूतियों (सिक्योरिटीज) की खरीद या बिक्री का आग्रह करते हैं। सभी जानकारी केवल सूचनात्मक और शैक्षिक उद्देश्यों के लिए प्रदान की जाती है और कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले लाइसेंस प्राप्त वित्तीय सलाहकारों से स्वतंत्र रूप से सत्यापित जरूर करें।]
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications
