Post Office RD vs SIP: गाढ़ी मेहनत की कमाई पर तगड़ा रिटर्न मिले तो बढ़िया लगता है. भविष्य के लिए मोटी रकम भी तैयार होती है. निवेश के लिए मौजूदा समय में काफी ऑप्शन मिल रहा है. खास बात इन इनवेस्टमेंट टूल्स में धमाकेदार रिटर्न भी मिल रहा है.
एक तरफ म्यूचुअल फंड के जरिए निवेश का ट्रेंड बढ़ा है तो दूसरी ओर सुरक्षित निवेश के तौर पर पारंपरिक का ऑप्शन पहली पसंद बना हुआ है. इसी तरह है पोस्ट ऑफिस की रिकरिंग डिपॉजिट यानी RD और दूसरी ओर है सिस्टमेटिक इनवेस्टमेंट प्लान यानी SIP है. दोनों ही विकल्प में मंथली निवेश किया जाता है. तो चलिए फटाफट जान लेते हैं कि मंथली निवेश पर कहां ज्यादा रिटर्न मिल रहा...
RD बैंक या पोस्ट ऑफिस कहीं भी शुरू की जा सकती है. पोस्ट ऑफिस में रिकरिंग डिपॉजिट स्कीम है. जहां महज 100 रुपए से निवेश की शुरुआत कर सकते हैं. बता दें कि पोस्ट ऑफिस की RD में 6.7% सालाना ब्याज मिल रहा, जोकि 1 जनवरी 2024 से लागू है. जबकि SIP के जरिए म्यूचुअल फंड्स में पैसा लगाया जाता है. SIP के लिए डीमैट अकाउंट ओपन करवाने की जरूरत पड़ती है.

RD में मंथली 3000 रुपए के जमा पर रिटर्न
पोस्ट ऑफिस रिकरिंग डिपॉजिट कैलकुलेटर (Post Office RD Calculator) के मुताबिक हर महीने 3,000 रुपए किया जाता है. इस तरह RD में 5 साल की अवधि के लिए मैच्योरिटी रकम 2.14 लाख रुपए हो जाएगी. इसमें निवेशक की ओर से कुल जमा रकम 1,80,000 रुपए होगा. साथ ही कुल जमा पर ब्याज से 34,097 रुपए की गारंटीड कमाई होगी. यानी रोजाना 100 रुपए की सेविंग और मंथली इनवेस्टमेंट पर मोटी रकम तैयार की जा सकती है. खास बात तो ये है कि मैच्योरिटी के बाद भी निवेशक आगे 5 साल के लिए आरडी अकाउंट को जारी रख सकते हैं. इसमें नॉमिशेन की भी सुविधा मिलती है.
SIP में हर महीने 3000 जमा पर रिटर्न
SIP के जरिए मंथली 3000 रुपए जमा करने पर 5 साल की अवधि में निवेशकों को 2,47,459 रुपए मैच्योरिटी पर मिलेंगे. इसमें कुल जमा रकम 1,80,000 रुपए और ब्याज से 67,459 रुपए मिलेंगे. इसमें हर साल 12% रिटर्न के बेस पर कैलकुलेट किया जा सकता है. इस स्कीम में 67,459 रुपए की ब्याज से कमाई हुई.
SIP से जुड़ी अहम बात
SIP के जरिए निवेशक मार्केट में पैसा लगाता है. यही वजह है कि इसमें रिटर्न की गारंटी नहीं दी जा सकती है. लेकिन फिर भी ज्यादातर एक्सपर्ट वेल्थ क्रिएशन के हिसाब से एसआईपी को निवेश का बेस्ट ऑप्शन मानते हैं. म्यूचुअल फंड में लगाए गए पैसों को फंड मैनेजर मैनेज करते हैं. इसके कारण इसमें जोखिम काफी कम हो जाता है
Post Office RD की खास बातें
पोस्ट ऑफिस में रेकरिंग डिपॉजिट (RD) में महज 100 रुपए से निवेश शुरू कर सकते हैं. अकाउंट में मिनिमम 100 रुपए से अकाउंट खुलवा सकते हैं. इसके बाद निवेशक 10-10 रुपए के मल्टीपल में डिपॉजिट कर सकते हैं. जबकि स्कीम में अधिकतम निवेश की लिमिट नहीं है. पोस्ट ऑफिस RD में एक व्यक्ति मल्टीपल अकाउंट खुलवा सकता है.
स्कीम में सिंगल के अलावा 3 व्यक्तियों तक ज्वाइंट अकाउंट खुल सकता है. माइनर के लिए पैरेंट्स खाता खुलवा सकते हैं. पोस्ट ऑफिस के RD अकाउंट की मैच्योरिटी 5 साल में होती है. लेकिन निवेशक 3 साल के बाद ही पैसा निकाल सकते हैं यानी 3 साल बाद प्री-मैच्योर क्लोजर किया जा सकता है. पोस्ट ऑफिस में RD अकाउंट पर 12 किस्त जमा करने के बाद अकाउंट में जमा रकम का 50% तक लोन लिया जा सकता है.
More From GoodReturns

भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें

Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?

ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका

US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति

GST e-Way Bill में बड़ा बदलाव: 1 अगस्त से Ship-to GSTIN अनिवार्य, कहीं आपका माल न रुक जाए!

चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग

Russia ने 6 महीने में बेच दिया 44 टन सोना! रूस क्यों घटा रहा है अपना Gold Reserve?

SEBI के नए बायबैक नियम लागू: अब ओपन-मार्केट में निवेश से पहले जान लें ये 5 बड़े बदलाव

Indo-MIM Listing Today: आज बाजार में होगी धमाकेदार एंट्री! लिस्टिंग के बाद शेयर बेचने का सही तरीका

Gold Outlook: Buy on Dip या Sell on Rise? गोल्ड, सिल्वर और क्रूड पर Expert Strategy!

LIC AGM 2026: डिविडेंड और बोनस पर बड़ा फैसला, निवेशकों के लिए क्या है खास?



Click it and Unblock the Notifications