SIP vs RD Calculation: शेयर बाजार में तगड़ी तेजी से निवेशक निवेश के लिए इसी ऑप्शन को चुन रहे हैं. हाल के सालों में ये ट्रेंड काफी तेजी से बढ़ा है. इसके लिए इनवेस्टर्स SIP के जरिए मार्केट में पैसा डाल रहे हैं. कोरोना के बाद अच्छा रिटर्न भी मिला है. इसमें हाई रिस्क पर हाई रिटर्न मिलता है. इस लिए काफी निवेशक निवेश के लिए ट्रेडिशनल इनवेस्टमेंट टूल्स को भी पसंद करते हैं.
जैसे की रिकरिंग डिपॉजिट यानी RD में निवेश, जिसमें SIP की तरह ही मंथली निवेश किया जा सकता है. यहां निवेश की रकम SIP की तुलना में ज्यादा सुरक्षित होती है, ऐसे में मंथली निवेश के लिए SIP और RD में से बेहतर कौन है? इसमें कैलकुलेशन से समझते हैं....
RD के लिए निवेशक बैंक या पोस्ट ऑफिस कहीं भी इस स्कीम को शुरू कर सकते हैं. उदाहरण के लिए हम पोस्ट ऑफिस के रिकरिंग डिपॉजिट स्कीम को चुनते हैं, जिसमें केवल 100 रुपए से निवेश की शुरुआत की जा सकती है. फिलहाल पोस्ट ऑफिस RD में सालाना 6.7% का ब्याज मिल रहा, जोकि 1 जनवरी 2024 से लागू है. वहीं, म्यूचुअल फंड SIP के लिए डीमैट खाते की जरूरी होता है.
SIP vs RD: कहां मिलेगा ज्यादा रिटर्न?
म्यूचुअल फंड में SIP के जरिए हर महीने 3000 रुपए जमा करना शुरू किया जाए और इसे 5 साल तक किया जाए तो निव्शकों को मैच्योरिटी पर करीब 2,47,459 रुपए मिलेंगे, जिसमें कुल जमा रकम 1,80,000 रुपए है. इस पर ब्याज से लगभग 67,459 रुपए की कमाई हो सकती है. इस रिटर्न के लिए सालाना अनुमानित रिटर्न 12% तय रखा गया.
पोस्ट ऑफिस रिकरिंग डिपॉजिट (Post Office RD) में 5 साल की अवधि तक मंथली 3,000 रुपए किए जाने पर मैच्योरिटी रकम 2.14 लाख रुपए हो जाएगी. सालाना ब्याज दर 6.7% के ब्याज दर पर कैलकुलशन किया गया है. मैच्योरिटी रकम में कुल जमा 1,80,000 रुपए है. वहीं, ब्याज से कमाई 34,097 रुपए की है. इस स्कीम को मैच्योरिटी के बाद भी निवेशक आगे 5 साल के लिए जारी रख सकते हैं.

SIP और पोस्ट ऑफिस RD की खास बातें
इनवेस्टर्स SIP के जरिए स्टॉक मार्केट में पैसा लगाते हैं. चुंकि स्टॉक मार्केट में रिटर्न की गारंटी नहीं दी जा सकती है. ज्यादातर एक्सपर्ट वेल्थ क्रिएशन के हिसाब से SIP को निवेश के लिए अच्छा विकल्प मानते हैं. क्योंकि म्यूचुअल फंड में निवेश की रकम को फंड मैनेजर मैनेज करते हैं. इसकी वजह से इसमें रिस्क कम होता है.
Post Office RD की जरूरी बातें
पोस्ट ऑफिस की रिकरिंग डिपॉजिट (RD) में केवल 100 रुपए से भी इनवेस्टमेंट की शुरुआत कर सकते हैं. इसके बाद निवेशक 10-10 रुपए के मल्टीपल में डिपॉजिट कर सकते हैं. स्कीम में अधिकतम निवेश की सीमा नहीं है. पोस्ट ऑफिस RD में एक व्यक्ति मल्टीपल अकाउंट खुलवा सकता है. इसमें नॉमिशेन की भी सुविधा मिलती है. स्कीम में सिंगल के अलावा 3 व्यक्तियों तक ज्वाइंट अकाउंट खुल सकता है. पोस्ट ऑफिस में RD अकाउंट पर 12 किस्त जमा करने के बाद अकाउंट में जमा रकम का 50% तक लोन लिया जा सकता है.
More From GoodReturns

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

Lumino Industries IPO: आज बंद हो रहा है मौका! रिटेल की भारी डिमांड, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications
