Post Office RD vs FD: जब बात निवेश या बचत की आती है तो अक्सर लोग पोस्ट ऑफिस या फिर किसी बैंक का सहारा लेते हैं। पोस्ट ऑफिस में आरडी और एफडी में निवेश करने के अलग-अलग फायदे हैं। इसमें आपका निवेश पर बढ़िया रिटर्न तो मिलता ही है बल्कि साथ में आपका पैसा भी सुरक्षित रहता है। मान लीजिए आप 5000 रुपये का निवेश एफडी और पोस्ट ऑफिस की आरडी में निवेश करने का सोच रहे हैं लेकिन आपको ये नहीं पता है कि इन दोनों में से अधिक फायदा किसमें मिलेगा, तो चलिए इसके बारे में आपको पूरी कैलकुलेशन समझाते हैं।

पोस्ट ऑफिस आरडी में निवेश करने का फायदा
आरडी यानी रेकरिंग डिपॉजिट (Recurring Deposit Account-RD) की स्कीम की सुविधा आपको पोस्ट ऑफिस और बैंक दोनों जगहों पर मिलती है। आरडी में आपको निश्चित समय तक मासिक रूप से एक निश्चित अमाउंट देना होता है, मैच्योर होने पर आरडी का पैसा ब्याज के साथ आपको मिलता है। पोस्ट ऑफिस में अगर आप आरडी स्कीम शुरू करते हैं, तो इसमें आपको लगातार 5 सालों तक अमाउंट डिपॉजिट करना होगा। मौजूदा समय में आपको 6.7 फीदी के हिसाब से ब्याज मिल रहा है।
पोस्ट ऑफिस की एफडी में निवेश करने पर फायदा
पोस्ट ऑफिस की सबसे सामान्य स्कीम की बात करें तो वह फिक्स्ड डिपॉजिट यानी एफडी है। एफडी में कोई भी नागरिक अपने पैसों को निवेश कर सकता है और इसमें आपको अलग अलग टेन्योर वाली एफडी के ऑप्शन मिल जाएंगे।
-1 साल की FD पर 6.9% ब्याज
-2 साल की FD पर 7.0% ब्याज
-3 साल की FD पर 7.1% ब्याज
-5 साल की FD पर 7.5% ब्याज
पोस्ट ऑफिस आरडी में 5000 रुपये का 5 साल के लिए निवेश करने पर कैलकुलेशन
अगर आप पोस्ट ऑफिस आरडी में निवेश करते हैं तो 5000 रुपये महीने के हिसाब 5 साल में आपके 3,00,000 रुपए निवेश होंगे। 6.7 फीसदी के हिसाब से ब्याज देखें तो 56,830 रुपए का ब्याज मिलेगा. इस तरह आपको कुल 3,56, 830 रुपए मैच्योरिटी अमाउंट के तौर पर मिलेगा।
पोस्ट ऑफिस एफडी में 5000 रुपये का 5 साल के लिए निवेश करने पर इतना मिलेगा ब्याज
5 साल की एफडी में 5000 रुपये निवेश करते हैं, तो आपको सालाना 7.5 फीसदी के हिसाब से ब्याज मिलेगा. ऐसे में पांच साल में आपको 5000 रुपये पर 2250 रुपये का ब्याज मिलेगा यानी एफडी के मैच्योर होने पर आपको पूरे 7250 रुपये मिलेंगे। इतना ही नहीं आपको सेक्शन 80C के तहत टैक्स बेनिफिट भी मिलेगा।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications