Post Office RD Scheme: शेयर बाजार में लगातार तेजी की वजह से निवेशकों का रुख बाजार की ओर ज्यादा हो गया है. इसके लिए सिस्टमैटिक इनवेस्टमेंट प्लान यानी SIP का रास्ता अपना रहे. हालांकि, इनवेस्टमेंट का यह टूल हाई रिस्क, हाई रिटर्न वाला है. बाजार की चाल पर रिटर्न का आंकड़ा तय होता है. ऐसे में अगर मेहनत की कमाई के निवेश पर गारंटी रिटर्न के लिए यह रास्त चुनते हैं तो शायद चुनाव गलत हो. क्योंकि गारंटीड रिटर्न के लिए सरकारी सेविंग स्कीम ही बेस्ट है. नजदीकी पोस्ट ऑफिस ऐसे कई सेविंग स्कीम ऑफर कर रहा है, जहां सामान्य FD से ज्यादा रिटर्न मिलता है.
पोस्ट ऑफिस की रिकरिंग डिपॉजिट (Post Office RD Scheme) स्कीम भी इनमें से एक है, जहां गारंटीड रिटर्न मिलता है. इसमें SIP ती तरह मंथली निवेश किया जाता है. पोस्ट ऑफिस RD में केवल 100 रुपए से ही निवेश की शुरुआत किया जा सकता है, जिसमें सालाना 6.7% फीसदी ब्याज ऑफर किया जा रहा है.
पोस्ट ऑफिस आरडी स्कीम कैलकुलेटर (Post Office RD Scheme Calculator)
पोस्ट ऑफिस की आरडी स्कीम कैलकुलेटर के जरिए निवेशकों को होने वाले बेनिफिट्स पर नजर डालते हैं. रिकरिंग डिपॉजिट कैलकुलेटर के मुताबिक अगर निवेशक हर महीने 3,000 रुपए जमा करें तो लॉन्ग टर्म में मोटा पैसा तैयार किया जा सकता है. निवेशक अगर 5 साल तक लगातार मंथली 3000 रुपए RD में जमा करते हैं, तो मैच्योरिटी पर कुल रकम 2.14 लाख रुपए मिलेंगे.

RD में मैच्योरिटी पर मिलने वाले कुल रकम में निवेशक की ओर से जमा रकम 1,80,000 रुपए होगा. जबकि स्कीम में ब्याज से कुल कमाई का आंकड़ा 34,097 रुपए होगी. यानी रोजाना की मात्र 100 रुपए की छोटी बचत से लाखों तैयार किया जा सकता है. पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में नॉमिशेन की भी सुविधा मिलती है.
पोस्ट ऑफिस आरडी (Post Office RD)
निवेशक पोस्ट ऑफिस जाकर रेकरिंग डिपॉजिट (Post Office RD) में कम से कम 100 रुपए से खाता खुलवा सकते हैं. फिर खाते में 10-10 रुपए के मल्टीपल में जमा कर सकते हैं. पोस्ट ऑफिस की RD स्कीम में जमा करने की अधिकतम सीमा नहीं है. साथ ही इस स्कीम में एक निवेशक कई खाते खुलवा सकता है.
पोस्ट ऑफिस RD में सिंगल के अलावा 3 व्यक्तियों तक ज्वाइंट अकाउंट खोला जा सकता है. वहीं, नाबालिकों के लिए उनके पैरेंट्स भी RD के लिए खाता खुलवा सकते हैं. RD अकाउंट की मैच्योरिटी पीरियड 5 साल की होती है. लेकिन निवेशक अकाउंट से 3 साल के बाद भी पैसा निकाल सकते हैं. यानी 3 साल बाद प्री-मैच्योर क्लोजर किया जा सकता है. पोस्ट ऑफिस की RD स्कीम की खास बात ये भी है कि अकाउंट पर 12 किस्त जमा करने के बाद जमा रकम का 50% तक लोन ले सकते हैं.
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
