Post Office Scheme: अक्सर लोग सोचते हैं कि बड़ी रकम के बिना अच्छी बचत संभव नहीं है। लेकिन पोस्ट ऑफिस की रिकरिंग डिपॉजिट (RD) स्कीम इस सोच को बदल देती है। इसमें अगर आप हर दिन सिर्फ 222 रुपए अलग रखते हैं तो आने वाले 10 साल में लगभग 11 लाख रुपए तक की राशि तैयार हो सकती है।

हर महीने तय रकम जमा करनी होती है
इस स्कीम में आपको हर महीने एक तय रकम जमा करनी होती है। उदाहरण के लिए रोज 222 रुपए अलग रखने पर महीने में 6660 रुपए बनते हैं। अगर आप लगातार 5 साल तक ऐसा करते हैं तो कुल 3,99,600 रुपए जमा होंगे।
ब्याज का फायदा
RD पर फिलहाल 6.7% सालाना ब्याज मिलता है। यह ब्याज हर तीन महीने में कंपाउंड होता है यानी आपके जमा पैसे पर भी ब्याज मिलता है। 5 साल बाद आपका पैसा बढ़कर लगभग ₹4,75,297 हो जाएगा।
10 साल में लाख का रास्ता
अगर आप निवेश को 5 साल और जारी रखते हैं यानी कुल 10 साल तक पैसा जमा करते हैं तो आपकी कुल जमा राशि 7,99,200 रुपए होगी। ब्याज जुड़ने के बाद यह बढ़कर 11,37,891 रुपए हो जाती है।
शुरुआत सिर्फ ₹100 से
इस स्कीम की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसे शुरू करने के लिए भारी रकम की जरूरत नहीं है। आप सिर्फ 100 रुपए महीने से भी अकाउंट खोल सकते हैं। यह स्कीम बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक हर किसी के लिए उपलब्ध है।
लोन की भी सुविधा
अगर बीच में पैसों की जरूरत हो जाए तो घबराने की जरूरत नहीं। एक साल किस्त भरने के बाद आप अपनी जमा राशि का 50% तक लोन ले सकते हैं। इस पर केवल 2% अतिरिक्त ब्याज लगेगा।
बीच में अकाउंट बंद करने का विकल्प
जरूरत पड़ने पर आप 3 साल बाद अकाउंट बंद भी कर सकते हैं। इसके अलावा इसे सिंगल या जॉइंट दोनों तरीकों से खोला जा सकता है।
क्या ध्यान रखें?
हर महीने समय पर किस्त भरें, वरना 1% पेनल्टी लग सकती है।
लगातार 4 किस्तें न भरने पर अकाउंट बंद हो सकता है।
नामिनी का विकल्प भी मौजूद है, ताकि जरूरत पड़ने पर परिवार को पैसा मिल सके।
पोस्ट ऑफिस की RD स्कीम छोटे निवेशकों के लिए एक बेहतरीन विकल्प है। इसमें रिस्क बिल्कुल नहीं है और समय के साथ छोटी बचत भी बड़ा फंड बना देती है।
More From GoodReturns

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
