Diwali 2024 Post Office Scheme News: अगले महीने दिवाली का त्यौहार पूरे देश में धूमधाम से मनाया जाएगा। इस मौके पर लोग गोल्ड से लेकर जमीन खरीद कर इंवेस्ट करते हैं और तगड़ा रिटर्न भी पाते हैं। ऐसे में आज हम आपको पोस्ट ऑफिस की एक बेहद ही शानदार स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसमें आप इस दिवाली अपने पैसों को निवेश कर सकते हैं।
अगर आप अपने बचत के पैसों पर अच्छा रिटर्न पाना चाहते हैं, तो पोस्ट ऑफिस आरडी आपके लिए निवेश का एक अच्छा ऑप्शन है। इसमें आप 1 हजार रुपये का निवेश शुरु करके 1 लाख का मोटा फंड पा सकते हैं। चलिए इसके लिए आपको पूरी कैलकुलेशन बताते है।

100 रुपये से भी शुरु करें पोस्ट ऑफिस आरडी स्कीम मे निवेश (Post Office RD Scheme)
पोस्ट ऑफिस आरडी में इस समय काफी अच्छा ब्याज मिल रहा है। आपको बता दें कि फिलहाल पोस्ट ऑफिस आरडी पर 6.7 फीसदी ब्याज दिया जा रहा है। पोस्ट ऑफिस आरडी 5 साल के लिए होती है। इसे सिंगल या ज्वाइंट तरह से खोला जा सकता है। वहीं, आरडी में न्यूनतम 100 रुपये और अधिकतम कितनी भी रकम जमा की जा सकती है।
अगर 1000 रुपये का करते हैं पोस्ट ऑफिस आरडी स्कीम में निवेश (Post Office RD Scheme Interest Rate)
अगर आप इस पोस्ट ऑफिस स्कीम में 1000 रुपये का आप निवेश करते हैं तो इसमें आपको सालाना 6.7 फीसदी का ब्याज मिलता है। ये निवेश 5 साल में करीब 71,369 रुपये का फंड तैयार हो जाएगा। इसमें आपका जमा किया गया पैसा पैसा 60,000 रुपये और करीब 11,369 रुपये ब्याज मिलेगा। लेकिन अगर इस आरडी को 5 साल के लिए बढ़ा दिया जाए तो 10 साल में 1.70 लाख रुपये का फंड तैयार हो जाएगा। इस दौरान आपकी जमा पैसा 1.20 लाख रुपये होगा और आपको ब्याज के रूप में करीब 50,857 रुपये मिलेंगे।
अगर आप पोस्ट ऑफिस आरडी स्कीम में 3000 रुपये का करते हैं निवेश
अगर आप पोस्ट ऑफिस आरडी स्कीम में हर महीने ₹3000 निवेश करते हैं तो आपके 5 साल में 1,80,000 रुपये जमा हो जाएंगे। इसमें 6.7% की दर से ब्याज मिलता है तो आपके ब्याज की राशि 34,097 रुपये होगी। इस प्रकार 5 साल के बाद मैच्योरिटी के समय पूरी होने के बाद आपको 2,14,097 रुपये मिलेंगे।
अगर आप पोस्ट ऑफिस आरडी स्कीम में 5000 रुपये का निवेश करते हैं (Post Office RD Calculator)
इस पोस्ट ऑफिस स्कीम में अगर आप 5000 रुपये का निवेश हर महीने करते हैं तो इसमें आपको 6.7 प्रतिशत का ब्याज मिलेगा और आप 5 साल तक निवेश करने पर आपके 3.56 लाख रुपये तक की राशि जमा हो जाएगी। इसमें आपको निवेश पर ब्याज के तौर पर 56,830 मिलेंगे और आपका इंवेस्टेड अमाउंट 3 लाख रुपये होगा।
कैसे खुलवाएं पोस्ट ऑफिस आरडी स्कीम में अपना अकाउंट?
- इस स्कीम में अकाउंट खोलने के लिए आपको सबसे पहले अपने नजदीक के पोस्ट ऑफिस जाना होगा।
- इस स्कीम में अकाउंट खुलवाने के लिए आपको आवेदन फार्म लेना होगा और सभी जानकारी को सही से भरना होगा और सबमिट करना होगा। इसमें अकाउंट खोलने के लिए आपको आधार कार्ड, पैन कार्ड और पासवर्ड साइज का फोटो की भी जरूरत पड़ेगी।
- फिर इस स्कीम में अपना अकाउंट खुलवाकर आप निवेश कर सकते हैं।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?



Click it and Unblock the Notifications
