Post Office RD Scheme: आर्थिक रूप से भविष्य को सुरक्षित करने के लिए निवेश करना एक अहम कदम है. अगर आपके पास एक बड़ी रकम नहीं है, तो भी आप हर दिन थोड़ी-थोड़ी सेविंग करके अच्छा पैसा जमा कर सकते हैं. पोस्ट ऑफिस की रिकरिंग डिपॉजिट (RD) एक ऐसी ही योजना है जो आपको हर महीने एक फिक्स रकम जमा करने और उस पर ब्याज अर्जित करने की अनुमति देती है. पोस्ट ऑफिस आरडी में आपका पैसा पूरी तरह से सुरक्षित रहता है और आप छोटी राशि से भी निवेश शुरू कर सकते हैं.
पोस्ट ऑफिस RD स्कीम क्या है?
पोस्ट ऑफिस आरडी एक 5 साल की योजना है जिसमें आप हर महीने थोड़ी-थोड़ी राशि निवेश कर सकते हैं. वर्तमान में इस योजना में 6.7% प्रति वर्ष की दर से ब्याज मिलता है.
100 रुपए हर दिन की सेविंग से होने वाले फायदे
अगर आप प्रतिदिन 100 रुपए बचाते हैं, तो आप महीने में 3,000 रुपए जमा करेंगे. इस तरह 5 सालों में आपकी कुल जमा राशि 1,80,000 रुपए होगी. 6.7% की ब्याज दर से आपको लगभग 34,097 रुपए ब्याज के रूप में मिलेंगे. इस लिहाज से मैच्योरिटी पर आपको कुल 2,14,097 रुपए मिलेंगे.
अगर आपको बीच में पैसों की जरूरत होती है, तो आप 12 किस्तें भरने के बाद जमा राशि का 50% तक लोन ले सकते हैं. इस लोन पर ब्याज आरडी के ब्याज से 2% अधिक होगा.

RD खाते को एक्सटेंड करने की सुविधा
अगर आप 5 साल बाद भी आरडी का फायदा उठाना चाहते हैं, तो आप इसे अगले 5 सालों के लिए एक्सटेंड करवा सकते हैं. एक्सटेंडेड खाते में वही ब्याज दर लागू होगी जो खाता खोलते समय थी. एक्सटेंड किए गए खाते को एक्सटेंशन के दौरान कभी भी बंद किया जा सकता है. पूरे साल के लिए आरडी खाते की ब्याज दर लागू होगी और एक साल से कम अवधि के लिए बचत खाते के अनुसार ब्याज दिया जाएगा.
उदाहरण के लिए अगर आप एक्सटेंडेड खाते को 2 साल और 6 महीने बाद बंद करते हैं, तो आपको 2 साल के लिए 6.7% की दर से ब्याज मिलेगा, जबकि 6 महीने की राशि पर पोस्ट ऑफिस बचत खाते के मुताबिक यानी 4% की दर से ब्याज मिलेगा.
मैच्योरिटी से पहले खाता बंद करने के नियम
आप आरडी खाते को 3 साल बाद बंद कर सकते हैं. खाता खुलवाने की तारीख से तीन साल बाद बीच में बंद कराने की अनुमति है, लेकिन यदि आप इस खाते को मैच्योरिटी अवधि से एक दिन पहले भी बंद कराते हैं, तो आपको पोस्ट ऑफिस बचत खाते के बराबर ब्याज दिया जाएगा. अभी पोस्ट ऑफिस बचत खाते पर ब्याज दर 4% है.
पोस्ट ऑफिस की विभिन्न योजनाओं के माध्यम से भविष्य को सुरक्षित किया जा सकता है. हर व्यक्ति को अपनी क्षमता के अनुसार निवेश करना चाहिए, क्योंकि यह आपके पैसे को बढ़ाने में मदद करता है. यहां तक कि घर के बच्चों को भी बचत के साथ निवेश का महत्व बचपन से ही समझाना चाहिए. यदि आप बड़ी राशि का निवेश नहीं कर सकते हैं, तो छोटी-छोटी बचत करके निवेश करें, इससे भी आप काफी पैसा जोड़ सकते हैं. यदि आप अपने निवेश को लेकर किसी तरह का जोखिम नहीं लेना चाहते हैं, तो आप सरकारी योजनाओं को चुन सकते हैं.
पोस्ट ऑफिस रिकरिंग डिपॉजिट (RD) एक रिस्क-फ्री और फिक्स इनकम वाली स्कीम है. इसे पोस्ट ऑफिस RD भी कहा जाता है. पोस्ट ऑफिस की यह योजना 5 साल की है. यदि आप हर दिन सिर्फ 100 रुपये बचाकर भी इसमें निवेश करते हैं, तो आप 5 साल में लाखों रुपये जमा कर सकते हैं.
पोस्ट ऑफिस की वेबसाइट के मुताबिक पोस्ट ऑफिस में 100 रुपये से भी आरडी खाता खुलवाया जा सकता है, और इसमें निवेश की कोई अधिकतम सीमा नहीं है. पोस्ट ऑफिस में आरडी खाते पर आप जरूरत के समय लोन भी ले सकते हैं. नियमों के अनुसार, 12 किस्तें जमा करने के बाद खाते में जमा राशि का 50% तक लोन लिया जा सकता है. लोन का री-पेमेंट एकमुश्त या किस्तों में किया जा सकता है. लोन की ब्याज दर आरडी पर मिलने वाले ब्याज से 2% अधिक होगी. इसमें नॉमिनेशन की सुविधा भी उपलब्ध है.
More From GoodReturns

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका

Airtel के पॉपुलर प्लान्स अचानक लिस्ट से गायब, रिचार्ज से पहले चेक करें ये जरूरी अपडेट

TRAI का नया फरमान: अब रिचार्ज प्लान्स में नहीं छिपेगी कोई जानकारी, Jio-Airtel को देना होगा पूरा ब्यौरा



Click it and Unblock the Notifications