Post Office Scheme: आजकल निवेश को लेकर हर कोई शेयर बाजार को पहली पसंद के रूप में देख रहा. लेकिन इस इनवेस्टमेंट टूल में हाई रिस्क भी है. ऐसे में सुरक्षित निवेश की ओर लोग पोस्ट ऑफिस की सेविंग स्कीम सबसे पहले आती है. इसमें सुरक्षित और गारंटीड रिटर्न मिलता है. खास बात ये है कि निवेश पर मिलने वाला ब्याज समय-समय पर बढ़ती भी है. साथ ही में सरकारी की गारंटी भी मिलती है. इससे गाढ़ी मेहनत की कमाई को पोस्ट ऑफिस में निवेश किया जा सकता है. पोस्ट ऑफिस निवेश के लिए कई तरह के स्कीम्स ऑफर कर रहा. इसमें एक नाम नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट्स (Post Office NSC) भी है. 1 जनवरी 2024 से स्कीम में जमा रकम पर सालाना 7.7% का ब्याज भी मिलता है.
सालाना मिलता है जबरदस्त ब्यज
नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट्स (National Saving Certificate) में निवेश एक अच्छा ऑप्शन है. स्कीम में अच्छे ब्याज के साथ टैक्स छूट का भी फायदा उठा सकते हैं. NSC में 7.7% के हिसाब से ब्याज मिलता है. तो चलिए समझते हैं कि अगर आप 2,00,000 रुपए का निवेश किया है तो NSC पर कितना रिटर्न मिलेगा.
ब्याज से कितनी होगी कमाई
निवेशक ने 5 साल की अवधि के लिए अगर आप पोस्ट ऑफिस की NSC में 2,00,000 रुपए का निवेश किया है, तो इस पर 7.7% की ब्याज दर के लिहाज से ब्याज 89,807 रुपए तक की कमाई होगी. यानी NSC में जमा 200000 रुपए मैच्योरिटी पर बढ़कर 289807 रुपए हो जाएंगे. खास बात ये है कि NSC में निवेश की शुरुआत केवल 1000 रुपए से किया जा सकता है. इसके बाद 100 रुपए के मल्टीपल यानी 1100, 1800, 2300 या 15100 रुपए में निवेश किया जा सकता है, जिसकी कोई अधिकतम सीमा नहीं है.

नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट्स स्कीम में 5 साल के बाद कोई एक्सटेंशन नहीं मिलता है. इसका मतलब ये है कि निवेशक अगर 5 साल के बाद भी स्कीम को जारी रखना चाहते हैं, तो उसे मौजूदा ब्याज दर पर ही नया NSC खरीदना होगा. नए NSC की भी मैच्योरिटी पीरियड 5 साल ही होगी. बता दें कि इस स्कीम में सर्टिफिकेट खरीदते समय जो ब्याज दर लागू होता है वही अगले 5 साल तक रहता है.
नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट्स से जुड़ी जरूरी बातें
NSC के लिए एक वयस्क खाता खुलना सकता है. इसमें 3 लाख रुपए तक जमा किया जा सकता है. पोस्ट ऑफिस की इस सेविंग स्कीम में कई खाते खुलवाए जा सकते हैं. खाता खुलवाने वाले कैंडिडेट्स की उम्र कम से कम 10 साल तक होनी चाहिए. अच्छी बात ये है कि इनकम टैक्स एक्ट के 80सी सेक्शन के तहत डिपॉजिट अमाउंट पर टैक्स छूट भी मिलती है. बता दें कि NSC में जमा रकम 5 साल की मैच्योरिटी पर ही निकाल सकते हैं.
More From GoodReturns

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
