नयी दिल्ली। अगर आप जोखिम से मुक्त आसान मासिक रिटर्न हासिल करना चाहते हैं तो आपके लिए पोस्ट ऑफिस मासिक आय योजना सबसे बेहतर विकल्प हो सकता है। पोस्ट ऑफिस मासिक आय योजना एक छोटी बचत योजना है, जिसमें एक मोटी रकम के निवेश पर निश्चित मासिक आय मिलती है। भारतीय डाक और इसकी विभिन्न शाखाओं द्वारा पेश की जाने वाली पोस्ट ऑफिस मासिक आय योजना एक विशेष स्कीम है। एक निश्चित मासिक आय और उच्च रिटर्न के साथ, पोस्ट ऑफिस मासिक आय योजना वरिष्ठ नागरिकों के लिए सबसे उपयुक्त है। इस योजना का लाभ उठाने के लिए आपको भारतीय की किसी भी नजदीकी शाखा में जाकर अपना मासिक आय खाता खुलवाना होगा। भारतीय डाक मासिक आय योजना का खाता खोलने के लिए न्यूनतम राशि 1,500 रुपये है। नकद या चेक के जरिये भी मासिक आय योजना खाता खुलवाया जा सकता है। चेक के मामले में सरकार के खाते में चेक की प्राप्ति की तारीख खाता खोलने की तारीख होगी। बता दें कि इसमें एकल यानी किसी एक व्यक्ति के खाते में अधिकतम निवेश सीमा 4.5 लाख रुपये और संयुक्त खाते में अधिकतम निवेश सीमा 9 लाख रुपये रहती है।
ये है मासिक आय योजना खाता खुलवाने की योग्यता
भारत का कोई भी नागरिक अपनी नजदीकी भारतीय डाक की शाखा में पोस्ट ऑफिस मासिक आय योजना के तहत खाता खुलवा सकता है। खास बात ये है कि इस खाते को बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के डाकघर की एक शाखा से दूसरी शाखा में आसानी से ट्रांसफर करवाया जा सकता है। मगर यदि आर एनआरआई यानी भारत के गैर-निवासी हैं तो यह योजना आपके लिए नहीं है। एनआरआई पोस्ट ऑफिस मासिक आय योजना खाता नहीं खुलवा सकते। वहीं इस योजना में न्यूनतम आयु भी तय की गयी है। योजना के तहत खाता खुलवाने वाले की न्यूनतम आयु 10 साल होनी चाहिए। इंडिया पोस्ट खाता खोलने के समय या खाता खोलने के बाद इस योजना पर नॉमिनेशन की सुविधा भी प्रदान करता है।
खुलवा सकते हैं संयुक्त खाता
इस योजना में एक सुविधा के तहत 2 या 3 व्यक्ति संयुक्त खाता खोल सकते हैं, जिसमें निवेश राशि की अधिकतम सीमा 9 लाख रुपये रहेगी। भारतीय डाक ने साफ किया है कि प्रत्येक संयुक्त खाते में सभी संयुक्त खाताधारकों की समान हिस्सेदारी होगी। साथ ही यदि आप सिंगल खाता खुलवायें तो आप उसे संयुक्त खाते में तब्दील करवा सकते हैं। कोई भी निवेशक किसी भी पोस्ट ऑफिस में जितने चाहे उतने मासित आय खाते खुलवा सकता है, मगर इस स्थिति में सभी खातों की कुल निवेश राशि अधिकतम निवेश सीमा से अधिक नहीं होगी। एक खास बात कि इस योजना के तहत खोले जाने वालों की खातों की मैच्योरिटी अवधि 5 साल होगी। यदि मैच्योरिटी अवधि से पहले 1 साल बाद आप निवेश राशि निकालते हैं तो 2% का डिस्काउंट डिडक्शन के रूप में लगेगा। वहीं अगर आप 3 साल बाद पैसे निकालें तो निवेश राशि से 1% की कटौती। यहाँ डिस्काउंट का मतलब जमा राशि से कटौती है।
कितना मिलेगा इस योजना में रिटर्न
मौजूदा तिमाही यानी अक्टूबर-दिसंबर में भारतीय डाक अपनी इस योजना पर 7.6% दर से ब्याज देगा। इसका भुगतान मासिक आधार पर किया जायेगा। भारतीय डाक की मासिक आय योजना पर ब्याज दर केंद्र सरकार द्वारा तय किया जाता है। वित्त मंत्रालय हर तिमाही में इसी तरह के कार्यकाल के सरकारी बॉन्ड से यील्ड के आधार पर ब्याज का निर्धारण करता है। ब्याज दर की गणना वार्षिक आधार पर की जाती है और इसका जमाकर्ताओं को मासिक भुगतान किया जाता है।
यह भी पढ़ें - एटीएम या क्रेडिट कार्ड खोने के बाद सबसे पहले क्या करें, जानें यहां
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
