Post Office Scheme: अगर आप चाहते हैं कि हर महीने आपकी जेब में एक तय रकम आए और वो भी बिना किसी जोखिम के, तो पोस्ट ऑफिस की मंथली इनकम स्कीम (POMIS) आपके लिए शानदार विकल्प है। यह स्कीम सरकार द्वारा चलाई जाती है, इसलिए इसमें पैसे डूबने का कोई खतरा नहीं होता।

एक बार करें निवेश हर महीने मिलें पैसे
इस स्कीम की सबसे खास बात ये है कि इसमें केवल एक बार पैसे जमा करने होते हैं और फिर हर महीने ब्याज के रूप में तय इनकम मिलती रहती है। यह पैसा पूरे 5 साल तक आपको मिलता है।
सरकारी योजना इसलिए 100% सुरक्षित
POMIS एक सरकारी बचत योजना है, इसलिए यहां निवेश करना पूरी तरह सुरक्षित है। चाहे बाजार ऊपर जाए या नीचे, इसका आपकी कमाई पर कोई असर नहीं होता।
इन्हें मिलेगा सबसे ज्यादा फायदा
यह योजना खासतौर पर उन लोगों के लिए फायदेमंद है जिनके पास नियमित इनकम का स्रोत नहीं है, जैसे कि रिटायर्ड कर्मचारी, गृहणियां या वे लोग जो सुरक्षित निवेश चाहते हैं।
जॉइंट अकाउंट में ज्यादा कमाई
इस स्कीम में आप अकेले या अपने किसी परिवारजन के साथ मिलकर खाता खोल सकते हैं।
सिंगल अकाउंट में अधिकतम ₹9 लाख तक निवेश किया जा सकता है।
जॉइंट अकाउंट में ये सीमा बढ़कर ₹15 लाख हो जाती है।
अगर आप और आपकी पत्नी ₹10 लाख का जॉइंट अकाउंट खोलते हैं, तो हर महीने करीब ₹6,167 की कमाई हो सकती है।
बच्चों के नाम पर भी खुलेगा खाता
आप यह स्कीम बच्चों के नाम पर भी चला सकते हैं।
अगर बच्चा 10 साल से छोटा है, तो माता-पिता उसके नाम पर खाता खोल सकते हैं।
10 साल के बाद बच्चा खुद खाता संचालित कर सकता है।
खाता खोलने की प्रक्रिया आसान
खाता खोलने के लिए आपको अपने नजदीकी पोस्ट ऑफिस जाना होगा।
साथ में ये दस्तावेज ले जाएं:
आधार कार्ड
पोस्ट ऑफिस सेविंग अकाउंट की जानकारी
कम से कम ₹1,000 से खाता खोला जा सकता है और इसके बाद ₹1,000 के गुणक में निवेश किया जा सकता है।
जरूरत पड़ी तो बीच में निकाल सकते हैं पैसा
हालांकि स्कीम की मेच्योरिटी 5 साल की होती है, लेकिन जरूरत पड़ने पर आप पैसा निकाल सकते हैं।
1 साल बाद पैसा निकालने पर 2% की कटौती होती है।
3 साल बाद और मेच्योरिटी से पहले निकालने पर 1% की कटौती होती है।
हर महीने बिना मेहनत की आमदनी का बढ़िया जरिया
अगर आप ऐसी जगह पैसा लगाना चाहते हैं जहां जोखिम न हो और तय आमदनी मिले, तो पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम आपके लिए एक बेहतर विकल्प बन सकती है। ये योजना आपको ना सिर्फ सुरक्षित भविष्य देती है, बल्कि हर महीने की आमदनी से आपकी आर्थिक जरूरतें भी पूरी होती हैं।
More From GoodReturns

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

RBI T-bill Auction: FD से बेहतर रिटर्न या सिर्फ सुरक्षा? जानें निवेश का सही तरीका

30 साल का सॉवरेन ग्रीन बॉन्ड: क्या बैंक FD से बेहतर है यह सरकारी निवेश? जानें सही विकल्प

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात



Click it and Unblock the Notifications