Post Office Scheme: पोस्ट ऑफिस में आपको कई सारी स्कीम्स में निवेश करने का मौका मिलता है। फिर चाहे निवेश कोई महिला हो या फिर सीनियर सिटीजन, हर कोई पोस्ट ऑफिस की योजनाओं में इंवेस्ट करके बढ़िया रिटर्न हासिल कर सकता है। इसके साथ-साथ आपको इन स्कीम में पैसे खो जाने का रिस्क नहीं उठाना पड़ता है। आइए आपको बताते हैं कि किस पोस्ट ऑफिस स्कीम में निवेश करके आप हर महीने 5,500 रुपये की पेंशन पा सकते हैं।

पोस्ट ऑफिस की मंथली इनकम स्कीम में निवेश करें
एक स्थिर मासिक इनकम अगर आपको चाहिए तो ये स्कीम आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन है। यह उन लोगों के लिए एक विकल्प है जो अपनी बचत पर नियमित रिटर्न चाहते हैं। वर्तमान में, यह योजना 7.4% की ब्याज दर प्रदान करती है। इस योजना में भाग लेने के लिए एकमुश्त निवेश की आवश्यकता होती है और निवेश की अवधि पांच साल है। एक साल के बाद, निवेशकों के पास जरूरत पड़ने पर अपने पैसे निकालने का विकल्प होता है।
सिर्फ 1000 रुपये से करें निवेश की शुरुआत
निवेशक न्यूनतम 1,000 रुपये से शुरुआत कर सकते हैं। सिंगल अकाउंट के लिए अधिकतम निवेश सीमा 9 लाख रुपये है। हालांकि, अगर आप संयुक्त खाता चुनते हैं, तो आप 15 लाख रुपये तक निवेश कर सकते हैं।
ऐसे मिलेगी हर महीने 5500 रुपये की इनकम
अगर आप 7.4% की मौजूदा ब्याज दर पर 9 लाख रुपये निवेश करते हैं, तो आपकी मासिक आय लगभग 5,550 रुपये होगी। यह आय आपके अनुसार, तिमाही, अर्ध-वार्षिक या वार्षिक भी प्राप्त की जा सकती है। संयुक्त खाते में सभी संयुक्त धारकों का निवेश में बराबर हिस्सा होगा। इसके अलावा किसी व्यक्ति द्वारा खोले गए सभी एमआईएस खातों में जमा/शेयर 9 लाख रुपये से अधिक नहीं होंगे और अभिभावक के रूप में नाबालिग की ओर से खोले गए खाते की सीमा अलग होती है।
More From GoodReturns

30 साल का सॉवरेन ग्रीन बॉन्ड: क्या बैंक FD से बेहतर है यह सरकारी निवेश? जानें सही विकल्प

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स



Click it and Unblock the Notifications