Dak Seva 2.0: भारतीय डाक विभाग ने अपने करोड़ों ग्राहकों को बड़ी राहत देते हुए एक नया मोबाइल ऐप Dak Seva 2.0 लॉन्च किया है। इस ऐप के जरिए अब लोगों को पोस्ट ऑफिस में लंबी लाइन लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। पार्सल भेजने, मनी ऑर्डर करने, बीमा की किस्त भरने या स्पीड पोस्ट ट्रैक करने जैसे काम अब मोबाइल फोन से ही हो जाएंगे।

"अब आपके जेब में पोस्ट ऑफिस"
इंडिया पोस्ट ने X (पहले ट्विटर) पर लिखा, "अब पॉकेट में मिलेगा पोस्ट ऑफिस", यानी अब डाक विभाग की सुविधाएं आपकी उंगलियों पर होंगी। यह ऐप लोगों को पूरी तरह डिजिटल अनुभव देने के उद्देश्य से बनाया गया है ताकि कोई भी व्यक्ति, चाहे वह शहर में हो या गांव में आसानी से इसका इस्तेमाल कर सके।
Dak Seva 2.0 ऐप की मुख्य सुविधाएं
इस नए ऐप को यूजर-फ्रेंडली डिजाइन किया गया है। इसमें कई सुविधाएं दी गई हैं जो पहले सिर्फ पोस्ट ऑफिस जाकर ही मिलती थीं। अब आप घर बैठे कर सकते हैं।
पार्सल और स्पीड पोस्ट ट्रैकिंग: अब आप किसी भी पार्सल या स्पीड पोस्ट की स्थिति रीयल टाइम में देख सकते हैं।
ऑनलाइन मनी ऑर्डर: ऐप से ही पैसे भेजे जा सकते हैं, पोस्ट ऑफिस जाने की जरूरत नहीं।
पोस्टल फीस कैलकुलेटर: किसी भी सेवा की फीस या चार्ज तुरंत कैलकुलेट कर सकते हैं।
इंश्योरेंस पेमेंट: PLI (Postal Life Insurance) और RPLI (Rural Postal Life Insurance) की प्रीमियम भी सीधे ऐप से भर सकते हैं।
शिकायत दर्ज करने की भी सुविधा
अगर किसी सेवा में देरी या गलती होती है, तो यूजर्स सीधे ऐप में Complaint Management System के जरिए शिकायत दर्ज कर सकते हैं। शिकायत की स्थिति (Status) को भी वहीं ट्रैक किया जा सकता है। इससे ग्राहक सेवा और पारदर्शिता दोनों बेहतर होंगी।
23 भाषाओं में मिलेगा विकल्प
Dak Seva 2.0 ऐप को देश के हर हिस्से के लोगों के लिए उपयोगी बनाने के लिए इसमें 23 भारतीय भाषाओं का सपोर्ट दिया गया है। हिंदी, अंग्रेजी, मराठी, तमिल, गुजराती, बंगाली समेत लगभग सभी प्रमुख भाषाएं इसमें उपलब्ध हैं। उपयोगकर्ता अपनी सुविधा के अनुसार भाषा बदल सकते हैं।
बैंकिंग सेवाएं भी शामिल
जिन लोगों का पोस्ट ऑफिस सेविंग अकाउंट है, वे इस ऐप से अपने खाते की डिटेल्स देख सकते हैं। बैलेंस, लेनदेन और अन्य जानकारी कुछ क्लिक में मिल जाएगी। ऐप में प्रोफाइल बनाकर सभी डाक सेवाओं को एक ही जगह से ट्रैक करने की सुविधा भी दी गई है।
सभी मोबाइल प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध
Dak Seva 2.0 को एंड्रॉयड और iOS दोनों प्लेटफॉर्म पर लॉन्च किया गया है। इसका इंटरफेस साफ और आसान है ताकि बुजुर्ग और ग्रामीण यूजर्स भी इसे आसानी से चला सकें।
भारतीय डाक का यह कदम "डिजिटल इंडिया" की दिशा में बड़ा बदलाव लाने वाला है। अब लोगों को हर छोटी-बड़ी डाक सेवा के लिए पोस्ट ऑफिस जाने की जरूरत नहीं होगी क्योंकि पोस्ट ऑफिस अब सच में आपके मोबाइल की जेब में आ गया है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
