डाकघर की योजनाओं में बहुत से लोग निवेश तो करना चाहते हैं लेकिन बैंकिंग के मुकाबले पोस्ट ऑफिस को कम डिजिटल मानते हैं। लोगों को लगता है कि पोस्ट ऑफिस की योजनाओं में निवेश के लिए वहां जाना पड़ेगा।
नई दिल्ली, मार्च 31। डाकघर की योजनाओं में बहुत से लोग निवेश तो करना चाहते हैं लेकिन बैंकिंग के मुकाबले पोस्ट ऑफिस को कम डिजिटल मानते हैं। लोगों को लगता है कि पोस्ट ऑफिस की योजनाओं में निवेश के लिए वहां जाना पड़ेगा। लेकिन अच्छी बात तो ये है कि पोस्ट ऑफिस में मिलने वाली सर्विस से जुड़ी सभी जानकारियों के लिए अब कस्टमर्स को कहीं जाने की जरूरत नहीं है। जी हां घर बैठे बस एक क्लिक में सारी जानकारी मिलेगी। दरअसल पोस्ट ऑफिस के पोस्टइंफो ऐप आप लोगों के लिए शुरु की जा रही है। इस एप पर आपको एक ही जगह सभी जरूरी जानकारियां मिल जाती है। इंडिया पोस्ट ने एक ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। इंडिया पोस्ट ने एक ट्वीट कर कहा कि पोस्टइंफो ऐप के माध्यम से आप केवल एक क्लिक से अपना बीमा प्रीमियम कैलकुलेट करने से लेकर ब्याज दरों की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

क्या है पोस्ट इंफो ऐप
इंडिया पोस्ट ने अपने कस्टमर्स की सुविधा के लिए एक स्मार्ट ऐप लॉन्च किया है, जिसका नाम है- पोस्टइंफो। कस्टमर्स के लिए यह एंड्रॉइड और आईओएस दोनों प्लेटफॉर्म पर मौजूद है। इसमें आपको अपने नजदीकी पोस्ट ऑफिस को ढूंढने से लेकर सर्विस रिक्वेस्ट जैसी कई सुविधाएं मिलती है। जब आप इसे डाउनलोड करेंगे तो आपको 8 तरह के विकल्प दिखेंगे। जिसमें पोस्ट ऑफिस सर्च, सर्विस रिक्वेस्ट, पोस्टेज कैलकुलेटर, इंश्योरेंस पोर्टल, इंटरेस्ट कैलकुलेटर वगैरह दिखेगा। आप अपनी जरूरत के हिसाब से कोई भी विकल्प चुनकर सर्विसेज का फायदा उठा सकते हैं।
ऐप पर मिलती हैं ढेरों सर्विसेज
इसके अलावा मेल बुकिंग-डिलिवरी, जीवन प्रमाण पत्र जैसी सेवाए भी दी जा रही है। अगर आपने कुछ ऑर्डर किया है तो इसे भी ट्रैक किया जा सकता है। नजदीक में पोस्ट ऑफिस को सर्च किया जा सकता है। इसके अलावा किसी कंप्लेन भी ट्रैक किया जा सकता है। इसमें बीमा पोर्टल और ब्याज कैलकुलेटर ऐसे विकल्प हैं जिसका आपको बहुत फायदा होगा।
ऑनलाइन खरीद सकते हैं पॉलिसी
इंश्योरेंस पोर्टल ऑप्शन पर क्लिक करके आप पोस्ट ऑफिस से पॉलिसी खरीद सकते हैं। पॉलिसी का प्रीमियम भी आप तभी कैलकुलेट कर सकते हैं। प्रीमियम कैलकुलेटर में पीएलआई और आरपीएलआई दो अलग-अलग ऑप्शन दिए गए हैं। आम जनता को आरपीएलआई विकल्प का चयन करना है जबकि पीएलआई स्कीम सरकारी कर्मचारियों के लिए होती है।
इंटरेस्ट कैलकुलेट करना भी आसान
इंडिया पोस्ट के इस स्मार्ट ऐप में आप घर बैठे बड़ी आसानी से पोस्ट ऑफिस के विभिन्न योजनाओं में इंटरेस्ट कैलकुलेट कर सकते हैं। जैसे सुकन्या समृद्धि योजना, रिकरिंग डिपॉजिट, मंथली इनकम स्कीम, सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम, पब्लिक प्रोविडेंट फंड आदि का इंटरेस्ट कैलकुलेशन आप घर बैठे पता कर सकते हैं।
पोस्ट ऑफिस के इस ऐप में बिना कहीं गए पॉलिसी भी ले सकते हैं। इसमें आप पोस्टल लाइफ इंश्योरेंस (पीएलआई) और रूरल पोस्टल लाइफ इंश्योरेंस (आरएलआई) के पॉलिसी में कितना प्रीमियम देना होगा, इसका कैलकुलेशन कर सकते हैं।
छोटी बचत योजनाओं के इंटरेस्ट रेट में नहीं किया बदलाव,
सरकार ने गुरुवार को पब्लिक प्रॉविडेंट फंड (पीपीएफ) और राष्ट्रीय सेविंग्स सर्टिफिकेट (एनएससी) जैसी छोटी बचत योजनाओं पर वित्त वर्ष 2022-23 की पहली तिमाही के लिए ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया है। पीपीए और सुकुन्या समृद्धि जैसी छोटी बचत योजनाओं पर 4.0 प्रतिशत से लेकर 7.6 प्रतिशत तक ब्याज मिलता हैं। यह लगातार आठवीं तिमाही है जब सरकार ने लिए छोटी बचत योजनाओं की ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया है।
More From GoodReturns

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!



Click it and Unblock the Notifications
