Post Office Income Tax Saving Schemes: अगर आप भी पोस्ट ऑफिस की स्कीम्स में टैक्स सेविंग का फायदा उठाना चाहते हैं, तो आप अभी से स्कीम्स में अप्लाई कर सकते हैं, ताकि आपको अगले साल फरवरी-मार्च के समय निवेश के लिए हड़बड़ी में फैसला ना लेना पड़े. आज हम जानेंगे की आपको पोस्ट ऑफिस की किन-किन स्कीम्स में सेक्शन 80 सी का फायदा मिल जाता है.

अगर आप अगले साल यानी वित्त वर्ष 2025 में टैक्स बचाना चाहते है, तो आपको पोस्ट ऑफिस की इन स्कीम्स को चुन सकते है. पोस्ट ऑफिस निवेश करने के लिए एक सुरक्षित प्लेटफॉर्म है. इसके साथ ही पोस्ट ऑफिस की कई स्मॉल सेविंग स्कीम में निवेश करने पर आपको टैक्स बेनिफिट भी मिल जाता है. इनकम टैक्स सेक्शन 80सी के तहत आपको पोस्ट ऑफिस की कई स्कीम्स में टैक्स बेनिफिट मिल जाता है. अब बिना वक्त गवाएं उन स्कीम्स के बारे में भी जान लेते हैं.
पब्लिक प्रोविडेंट फंड (Public Provident Fund)
पीपीएफ (PPF) यानी पब्लिक प्रोविडेंट फंड को टैक्स सेविंग के लिए सबसे बेहतर विकल्प माना गया है. पीपीएफ में आप बैंक या पोस्ट ऑफिस किसी भी तरीके से निवेश कर सकते हैं. आप इस स्कीम के तहत 1000 रुपये से 1.50 लाख रुपये तक निवेश कर सकते हैं.
पीपीएफ में आपको 15 साल तक पैसे रखने पड़ेंगे. वहीं पीपीएफ में आपको सेक्शन 80सी के तहत 1.50 लाख रुपये की टैक्स छूट मिलेगी. इस स्कीम में पोस्ट ऑफिस लगभग 7 फीसदी तक सालाना ब्याज देती है.
सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम (SCSS)
सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम पोस्ट ऑफिस की एक और पॉपुलर स्कीम है. इस स्कीम का फायदा सिर्फ 60 या उसे ज्यादा वर्ष के लोग उठा सकते हैं. आप इस स्कीम में 1000 रुपये से लेकर 30 लाख रुपये तक निवेश कर सकते हैं.
पोस्ट ऑफिस की सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम में भी आपको सेक्शन 80सी के तहत 1.50 लाख रुपये की टैक्स छूट मिल जाएगी. वहीं आपको सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम में सबसे ज्यादा रिटर्न मिलता है. इस स्कीम में आपको 8.2 फीसदी तक का रिटर्न मिल जाता है.
सुकन्या समृद्धि योजना (SSY)
पोस्ट ऑफिस की सुकन्या समृद्धि योजना का फायदा सिर्फ महिलाएं ही उठा सकती है. इस स्कीम को सरकार ने खास तौर पर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए शुरू किया था. सुकन्या समृद्धि योजना के तहत आप 9 साल की बच्ची का पोस्ट ऑफिस में खाता खुला सकते हैं. इस योजना में भी आपको लगभग 8 फीसदी तक ब्याज मिल जाता है.
सुकन्या समृद्धि योजना में भी आपको सेक्शन 80 सी के तहत 1.50 लाख रुपये का टैक्स बेनिफिट मिलता है.
नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट (National Saving Certificate)
नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट यानी एनएससी भी पोस्ट ऑफिस की पॉपुलर स्कीम है. इस स्कीम के तहत आपको सेक्शन 80 सी के तहत 1.50 लाख रुपये की टैक्स छूट मिल जाती है. इस स्कीम के तहत आपको लगभग 7 फीसदी तक ब्याज मिल जाता है.
More From GoodReturns

20 जुलाई को ITR फाइल किया था? आज खत्म हो रही है ई-वेरिफिकेशन की डेडलाइन, तुरंत निपटाएं काम

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स



Click it and Unblock the Notifications