Post Office Gram Priya Scheme: आज के समय में लोग अपनी कमाई को ऐसी जगह लगाना चाहते हैं, जहां पैसे सुरकक्षित रहे और समय पर अच्छा पैसा भी मिल जाए। पोस्ट ऑफिस की योजनाएं इस मामले में सबसे ज्यादा भरोसेमंद मानी जाती हैं। इन्हीं में से एक है ग्राम प्रिया स्कीम, जिसे खासकर ग्रामीण परिवारों के की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है। यह स्कीम कम प्रीमियम, बीमा सुरक्षा और बीच-बीच में मिलने वाले मनी बैक की वजह से लोगों में काफीपसंद किया जा रहा है।

ग्राम प्रिया स्कीम क्या करती है खास?
ग्राम प्रिया स्कीम पोस्ट ऑफिस की RPLI (रूरल पोस्टल लाइफ इंश्योरेंस) योजना का हिस्सा है। इसका समय 10 साल का होता है। इस स्कीम की सबसे बड़ी खासियत यह है कि निवेशक को पूरी अवधि में लाइफ कवर मिलता है और कुछ समय के अंतराल पर पैसा भी वापस मिलता रहता है।
इसका मतलब यह है कि आपको केवल मैच्योरिटी पर ही रकम नहीं मिलती, बल्कि बीच-बीच में मिलने वाला मनी बैक आपके रोजमर्रा के खर्चों में भी मदद करता है। ग्रामीण क्षेत्रों में जहां अचानक खर्चों को मैनेज करना कई बार मुश्किल होता है, वहां इस तरह की स्कीम काफी राहत देती है।
कम प्रीमियम में बढ़िया रिटर्न
अगर आप इस योजना में हर महीने लगभग 5068 रुपए जमा करते हैं, तो 10 साल पूरे होने पर करीब 7.25 लाख रुपए की मैच्योरिटी राशि प्राप्त हो सकती है। यह रिटर्न प्रीमियम, सम एश्योर्ड और बोनस को जोड़कर तैयार होता है।
इसमें एक दूसरा विकल्प भी है जिसमें आप 5042 रुपए प्रति माह जमा करते हैं। यह विकल्प भी निवेशक को अच्छा रिटर्न और पूरी बीमा सुरक्षा देता है।
फायदे जो इसे खास बनाते हैं
योजना का समय: 10 साल
शुरुआत से अंत तक लाइफ कवरेज
बीच-बीच में मनी बैक पेमेंट
न्यूनतम सम एश्योर्ड: 10,000 रुपए
अधिकतम सम एश्योर्ड: 5 लाख रुपए
नॉमिनेशन सुविधा उपलब्ध
ग्रामीण ग्राहकों की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार
इस स्कीम का मनी बैक फीचर उन परिवारों के लिए बेहद उपयोगी है जो लंबे समय तक इंतजार नहीं कर पाते और जिनके लिए हर कुछ साल में मिलने वाली राशि बड़ी मदद साबित होती है।
बोनस से और बढ़ जाता है फायदा
ग्राम प्रिया स्कीम में बोनस का फायदा भी मिलता है। वर्तमान दर के अनुसार हर हजार सम एश्योर्ड पर प्रति वर्ष 45 रुपये बोनस दिया जाता है।
अगर आपका सम एश्योर्ड 5 लाख रुपए है, तो एक साल में लगभग 22,500 रुपए बोनस बनता है। 10 साल में यह बोनस बढ़कर 2,25,000 रुपए हो जाता है। इसी बोनस की वजह से मैच्योरिटी रकम काफी बढ़ जाती है।
किसके लिए बेहतर है यह योजना?
जिन्हें सुरक्षित और गारंटी वाला निवेश चाहिए
जो मनी बैक की सुविधा चाहते हैं
जो जीवन बीमा और सेविंग दोनों साथ में चाहते हैं
जो कम प्रीमियम में अच्छा रिटर्न पाना चाहते हैं
अगर आप जोखिम से दूर रहकर सुरक्षित, भरोसेमंद और मनी बैक वाला विकल्प ढूंढ रहे हैं, तो पोस्ट ऑफिस ग्राम प्रिया स्कीम आपके लिए एक शानदार निवेश योजना साबित हो सकती है।
More From GoodReturns

30 साल का सॉवरेन ग्रीन बॉन्ड: क्या बैंक FD से बेहतर है यह सरकारी निवेश? जानें सही विकल्प

बाजार में उथल-पुथल: 0-90 दिन से 3 साल तक निवेश का सही गणित क्या है?

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

महंगाई के आंकड़े आज: क्या आपकी EMI और निवेश पर पड़ेगा असर?

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत



Click it and Unblock the Notifications