Post Office FD Scheme: पोस्ट ऑफिस स्कीम में निवेश करने के कई सारे फायदे हैं। इसमें सुरक्षा के साथ-साथ बढ़िया रिटर्न भी मिलता है। अगर आप किसी ऐसी स्कीम में निवेश करना चाहते हैं जहां आपको अच्छा खासा ब्याज भी मिले और निवेश की सुरक्षा की गारंटी भी मिले, तो पोस्ट ऑफिस में आपको इसके लिए कई ऑप्शंस मिल जाएंगे। आइए आपको एक ऐसी पोस्ट ऑफिस स्कीम बताते हैं जिसमें आप 4 लाख निवेश करके 12 लाख रुपये हासिल कर सकते हैं।

पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में लगाएं पैसे (Post Office Time Deposit Scheme Calculation)
अगर आप एकमुश्त रकम निवेश करना चाहते हैं तो पोस्ट ऑफिस एफडी आपके लिए सबसे अच्छा ऑप्शन है। पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में 5 साल की एफडी पर अच्छा रिटर्न मिल रहा है। इस स्कीम के जरिए आप चाहें तो रकम को तीन गुना से भी ज्यादा कर सकते हैं यानी अगर आप 4,00,000 रुपये का निवेश करते हैं तो 180 महीने में आप 12,00,000 रुपये हासिल कर सकते हैं।
इतना मिलेगा आपको ब्याज
बैंकों की तरह ही पोस्ट ऑफिस में भी आपको अलग-अलग अवधि की FD का ऑप्शन है। हर अवधि के लिए अलग-अलग ब्याज दरें दी जाती हैं। इसमें एक साल के खाते पर 6.9% वार्षिक ब्याज ऑफर किया जा रहा है। वहीं, दो साल के खाता 7.0% वार्षिक ब्याज और तीन वर्षीय खाता 7.1% वार्षिक ब्याज मिलेगा। इसके अलावा
पांच साल के खाते पर 7.5% वार्षिक ब्याज आपको दिया जाएगा।
ये है पूरी कैलकुलेशन
4 लाख को 10 लाख बनाने के लिए आपको पूरी कैलकुलेशन समझनी होगी। 4 लाख रुपये की रकम आपको 5 साल के लिए पोस्ट ऑफिस की FD में जमा करना है। पोस्ट ऑफिस 5 साल की FD पर 7.5 फीसदी की ब्याज दर देता है यानी 5 साल बाद मैच्योरिटी अमाउंट बढ़कर 5,79,979 रुपये हो जाएगा, लेकिन यह राशि निकालनी नहीं होगी। आप अगले 4 साल के लिए फिर से जमा कर देनी है। इस तरह 10 साल में आपको 4 लाख की रकम पर ब्याज के जरिए 4,40,940 रुपये मिलेंगे और आपकी रकम 8,40,940 रुपये हो जाएगी।
इसी तरह एक बार फिर 5 साल के लिए फिक्स करना होगा, यानी आपको इसे 5-5 साल के लिए दो बार फिक्स करना होगा, इस तरह आपकी रकम कुल 15 साल के लिए जमा होगी। 15वें साल मैच्योरिटी के समय आपको कुल 12,19,319 रुपये मिलेंगे।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
