नई दिल्ली। देश में ब्याज दरें तेजी से घट रही हैं। लेकिन अगर अभी भी किसी को एफडी पर ज्यादा ब्याज चाहिए है, तो वह पोस्ट ऑफिस में एफडी करा सकता है। देश में बहुत से लोगों को पता ही नहीं है कि पोस्ट ऑफिस में भी एफडी की सुविधा मिलती है। हालांकि पोस्ट ऑफिस की एफडी का अलग होता है। पोस्ट ऑफिस में एफडी को टाइम डिपॉजिट (टीडी) कहा जाता है। यहां पर अभी भी बैंकों से ज्यादा ब्याज मिल रहा है। इसके अलावा पोस्ट ऑफिस में जमा पैसे की गारंटी भारत सरकार लेती है। ऐसे में देश में सबसे ज्यादा सुरक्षित पैसा पोस्ट ऑफिस जमा ही होता है। यहां पर पता होना चाहिए कि देश के बैंकों में जमा पैसा केवल 5 लाख रुपये तक ही सुरक्षित होता है। अगर आपका 1 करोड़ रुपये जमा है, तो बैंक के डूबने पर आपको केवल 5 लाख रुपये ही वापस मिलेगा।
जानिए बैंकों और पोस्ट ऑफिस टीडी की ब्याज दरें
बैंकों और पोस्ट ऑफिस टीडी की ब्याज दरें पढ़ते वक्त इस बात का ध्यान रखें कि यहां पर बैंकों की ब्याज कम से लेकर ज्यादा तक की बताई जा रही हैं। आमतौर बैंक 5 साल से ऊपर की जमा पर कम ही ब्याज देते हैं। बैंक अक्सर 2 से 3 साल की एफडी पर ही ज्यादा ब्याज देते हैं। इसीलिए यहां पर ज्यादातर बैंक की जमा की ब्याज दरें बताई जा रही हैं। आइये जानते हैं पूरा डिटेल और फायदे की बात।
पहले जानें देश के बैंकों की ब्याज दरें
एसबीआई की एफडी की ब्याज दरें 2.90 प्रतिशत से लेकर 5.40 प्रतिशत के बीच हैं।
एचडीएफसी बैंक की एफडी की ब्याज दरें 2.50 प्रतिशत से लेकर 5.50 प्रतिशत के बीच हैं।
आईसीआईसीआई की एफडी की ब्याज दरें 2.50 प्रतिशत से लेकर 5.50 प्रतिशत के बीच हैं।
एक्सिस बैंक की एफडी की ब्याज दरें 2.50 प्रतिशत से लेकर 5.75 प्रतिशत के बीच हैं।
जानिए कुछ और बैंकों की ब्याज दरें
पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस की एफडी की ब्याज दरें 5.90 प्रतिशत से लेकर 6.70 प्रतिशत के बीच हैं।
कोटक बैंक की एफडी की ब्याज दरें 2.50 प्रतिशत से लेकर 5.30 प्रतिशत के बीच हैं।
आईडीएफसी फर्स्ट बैंक की एफडी की ब्याज दरें 2.75 प्रतिशत से लेकर 6.00 प्रतिशत के बीच हैं।
बैंक ऑफ बड़ौदा की एफडी की ब्याज दरें 2.80 प्रतिशत से लेकर 5.25 प्रतिशत के बीच हैं।
जानिए कुछ और बैंकों की ब्याज दरें
सिटी बैंक की एफडी की ब्याज दरें 2.40 प्रतिशत से लेकर 3.50 प्रतिशत के बीच हैं।
आईडीबीआई बैंक की एफडी की ब्याज दरें 2.90 प्रतिशत से लेकर 5.10 प्रतिशत के बीच हैं।
इंडियन बैंक की एफडी की ब्याज दरें 2.90 प्रतिशत से लेकर 5.25 प्रतिशत के बीच हैं।
इंडियन ओवरसीज बैंक की एफडी की ब्याज दरें 3.40 प्रतिशत से लेकर 5.20 प्रतिशत के बीच हैं।
जानिए कुछ और बैंकों की ब्याज दरें
ओबीसी की एफडी की ब्याज दरें 3.00 प्रतिशत से लेकर 5.30 प्रतिशत के बीच हैं।
पीएनबी की एफडी की ब्याज दरें 3.00 प्रतिशत से लेकर 5.30 प्रतिशत के बीच हैं।
आंध्रा बैंक 3.00 प्रतिशत से लेकर 5.60 प्रतिशत के बीच हैं।
बैंक ऑफ इंडिया की एफडी की ब्याज दरें 3.25 प्रतिशत से लेकर 5.30 प्रतिशत के बीच हैं।
जानिए कुछ और बैंकों की ब्याज दरें
बैंक ऑफ महाराष्ट्र की एफडी की ब्याज दरें 2.75 प्रतिशत से लेकर 4.90 प्रतिशत के बीच हैं।
केनरा बैंक की एफडी की ब्याज दरें 2.95 प्रतिशत से लेकर 5.50 प्रतिशत के बीच हैं।
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की एफडी की ब्याज दरें 2.75 प्रतिशत से लेकर 5.10 प्रतिशत के बीच हैं।
पंजाब और सिंध बैंक की एफडी की ब्याज दरें 3.10 प्रतिशत से लेकर 5.25 प्रतिशत के बीच हैं।
जानिए कुछ और बैंकों की ब्याज दरें
स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक की एफडी की ब्याज दरें 2.50 प्रतिशत से लेकर 5.40 प्रतिशत के बीच हैं।
कर्नाटक बैंक की एफडी की ब्याज दरें 3.40 प्रतिशत से लेकर 5.70 प्रतिशत के बीच हैं।
डीबीएस बैंक की एफडी की ब्याज दरें 2.50 प्रतिशत से लेकर 5.50 प्रतिशत के बीच हैं।
जम्मू और कश्मीर बैंक की एफडी की ब्याज दरें 3.00 प्रतिशत से लेकर 5.30 प्रतिशत के बीच हैं।
जानिए कुछ और बैंकों की ब्याज दरें
सिंडिकेट बैंक की एफडी की ब्याज दरें 2.95 प्रतिशत से लेकर 5.50 प्रतिशत के बीच हैं।
फेडरल बैंक की एफडी की ब्याज दरें 2.50 प्रतिशत से लेकर 5.50 प्रतिशत के बीच हैं।
कॉर्पोरेशन बैंक की एफडी की ब्याज दरें 3.00 प्रतिशत से लेकर 5.60 प्रतिशत के बीच हैं।
साउथ इंडियान बैंक की एफडी की ब्याज दरें 3.50 प्रतिशत से लेकर 5.65 प्रतिशत के बीच हैं।
करूर वैश्य बैंक की एफडी की ब्याज दरें 3.50 प्रतिशत से लेकर 5.75 प्रतिशत के बीच हैं।
अब जानिए पोस्ट ऑफिस की एफडी यानी टीडी की ब्याज दरें
1 साल की पोस्ट ऑफिस एफडी पर मिल रहा है 5.5 प्रतिशत ब्याज
2 साल की पोस्ट ऑफिस एफडी पर मिल रहा है 5.5 प्रतिशत ब्याज
3 साल की पोस्ट ऑफिस एफडी पर मिल रहा है 5.5 प्रतिशत ब्याज
5 साल की पोस्ट ऑफिस एफडी पर मिल रहा है 6.7 प्रतिशत ब्याज
नोट : बैंकों और पोस्ट ऑफिस टीडी की ब्याज दरें 1 अप्रैल 2021 तक की अपडेट हैं। बैंक जहां अपनी ब्याज दरें किसी भी दिन बदल सकते हैं, वहीं पोस्ट आफिस की ब्याज दरें आगामी 1 जुलाई 2021 को बदल सकती है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स



Click it and Unblock the Notifications
