अगर आप सुरक्षित निवेश के साथ बेहतर रिटर्न चाहते हैं तो पोस्ट ऑफिस की इस योजना में निवेश कर सकते हैं। पोस्ट ऑफिस ग्राम सुरक्षा योजना में बिना जोखिम अच्छा मुनाफा कमाया जा सकता है।
नई दिल्ली, मार्च 11। अगर आप सुरक्षित निवेश के साथ बेहतर रिटर्न चाहते हैं तो पोस्ट ऑफिस की इस योजना में निवेश कर सकते हैं। पोस्ट ऑफिस ग्राम सुरक्षा योजना में बिना जोखिम अच्छा मुनाफा कमाया जा सकता है। इस योजना में आप छोटी-छोटी राशि निवेश कर मोटा पैसा जमा कर सकते हैं। डाकघर की यह छोटी बचत योजना आपको बड़ा रिटर्न देती है। इसमें आपके पैसा डूबने का भी कोई खतरा नहीं है। इस योजना में प्रतिदिन 50 रुपये जमा करवाकर आप 35 लाख रुपये पा सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इसके साथ में आपको लोन जैसी कई अन्य सुविधायें भी मिलेंगी।

ग्राम सुरक्षा योजना में मैच्योरिटी पर भी मिलते हैं ये फायदे
इस योजना में 10,000 रुपये से लेकर 10 लाख तक का निवेश किया जा सकता है। इस योजना में 19 साल से लेकर 55 साल तक का कोई भी व्यक्ति निवेश आकर सकता है। यदि आप 19 साल की उम्र में इस योजना में निवेश करते हैं तो आपको हर महीने 1515 रुपये प्रीमियम देना होगा। 58 साल तक के लिए इस योजना के तहत आपको 1463 रुपये और 60 साल के लिए 1411 रुपये प्रतिमाह प्रीमियम देना होगा। आप इस योजना में महीने में 1500 रुपये जमा करवाकर निवेशक 35 लाख रुपये तक कमा सकता है।
लोन की सुविधा भी उपलब्ध
इस योजना में प्रीमियम भरने के लिए भी कई विकल्प दिए जाते हैं। किश्तों में, मंथली, तिमाही, छमाही में या फिर सालाना के आधार पर पैसे जमा कर सकते हैं। बात करें लोन की तो ग्राम सुरक्षा योजना को खरीदने पर आपको लोन का लाभ भी ले सकते हैं। इस योजना को खरीदने के 4 साल बाद ही आप लोन लिया जा सकता है। यदि आपसे योजना की अवधि में कभी प्रीमियम भरने से चूक हो जाती है तो आप लंबित प्रीमियम राशि को चुका कर दोबारा उसे शुरू करवा सकते हैं।
पोस्ट ऑफिस ग्राम सुरक्षा योजना की खास बातें
- यह एक तरह की बीमा योजना है। इसमें 19 से 55 साल का कोई भी भारतीय नागरिक इस स्कीम को ले सकता है।
- इस योजना के तहत न्यूनतम बीमा राशि 10,000 रुपये है। इसके अलावा अधिकतम राशि की बात करें तो यह 10 लाख रुपये है।
- इस योजना में आप प्रीमियम राशि का पेमेंट- मंथली, तिमाही, छमाही और सालाना आधार पर कर सकते हैं।
- इसके अलावा प्रीमियम के पेमेंट पर 30 दिन की छूट मिलेगी। 31 से 35 लाख तक का फायदा मिलता है।
- आपको बता दें इस स्कीम में आपको 31 से 35 लाख रुपये तक का फायदा मिलेगा। इस स्कीम के तहत आप लोन भी ले सकते हैं। इसके अलावा लाइफ इंश्योरेंस का भी फायदा मिलता है, लेकिन आप पॉलिसी खरीदने के 4 साल के बाद ही लोन लिया जा सकता है।
पॉलिसी सरेंडर का विकल्प भी मौजूद
ग्राहक 3 साल के बाद पॉलिसी सरेंडर करने का विकल्प चुन सकता है। हालांकि, उस स्थिति में इसके साथ कोई लाभ नहीं मिलेगा। पॉलिसी का सबसे बड़ा आकर्षण इंडिया पोस्ट की ओर से दिया जाने वाला बोनस है और अंतिम घोषित बोनस प्रति वर्ष 60 रुपये प्रति 1,000 रुपये का आश्वासन दिया गया है। अधिक जानकारी के लिए आप अपने नजदीकी डाक घर में संपर्क कर सकते हैं।
More From GoodReturns

मथूट फिनकॉर्प NCD: 9.25% तक का रिटर्न, क्या FD से बेहतर है यह निवेश?

SGB निवेशकों की मौज: ₹15,334 के भाव पर रिडेम्पशन, क्या अब मुनाफा वसूलने का सही समय है?

बाजार में गिरावट से घबराएं नहीं: FD, T-Bills या लिक्विड फंड, निवेश के लिए कौन सा विकल्प है बेस्ट?

गिरता रुपया और महंगा क्रूड: निवेश के लिए FD, गोल्ड या डेट फंड में से क्या है बेस्ट?

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

रुपये में बड़ी उछाल: क्या अब विदेश यात्रा और डॉलर SIP होगा सस्ता?

मध्यप्रदेश में निवेश और रोजगार बढ़ाने दुबई जाएंगे CM डॉ. मोहन यादव

निफ्टी में शानदार रिकवरी: अब SIP करें या लम्पसम? निवेश का सही फॉर्मूला

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
