नई दिल्ली, अगस्त 23। नुवोको विस्टास आईपीओ में निवेश करने वालों को भारी घाटा हुआ है। अभी तक शेयर बाजार में आने वाले आईपीओ निवेशकों को तगड़ा फायदा करा रहे थे। ढेर सारे आईपीओ में तो पैसा लिस्टिंग के साथ ही दोगुना तक हो गया। लेकिन बीते दिनों जितने भी आईपीओ लिस्ट हो रहे हैं, उनमें निवेशकों को नुकसान ही हो रहा है। आज लिस्ट हुए नुवोको विस्टास आईपीओ में भी निवेशकों को नुकसान हुआ है। बीते दिनों कारट्रेड का आईपीओ भी गिरावट के साथ लिस्ट हुआ था।
जानिए कितने रुपये पर हुआ लिस्ट
नुवोको विस्टास आईपीओ के दौरान निवेशकों को 570 रुपये पर शेयर एलाट किए गए थे। यह शेयर आज 471 रुपये पर लिस्ट हुए। इस प्रकार निवेशकों को लिस्टिंग के दौरान 17.37 फीसदी का भारी घाटा हुआ। यह निरमा ग्रुप की कंपनी है। कंपनी का आईपीओ 11 अगस्त को बंद हुआ था।
सीमेंट के कारोबार में है कंपनी
नुवोको विस्टास देश में सीमेंट के कारोबार में है। यह सीमेंट उत्पादन में देश में 5वें नंबर पर है। नुवोको विस्टा 5000 करोड़ रुपये जुटाने के लिए आईपीओ लेकर आई थी। यह आईपीओ 1.71 गुना सब्सक्राइब हुआ था। इस लिस्टिंग के बाद नुवोको विस्टास की मार्केट कैपिटलाइजेशन 19165 करोड़ रुपये हो गई है। यह निरमा ग्रुप की कंपनी है। कंपनी का आईपीओ 11 अगस्त को बंद हुआ था। आईपीओ से मिले पैसों से कंपनी कर्ज को पटाने में करेगी।
जानिए किस रेट पर बंद हुआ नुवोको विस्टास का शेयर
नुवोको विस्टास का शेयर आज एनएसई पर 531.70 रुपये के स्तर पर बंद हुआ। इस प्रकार यह एलाटमेंट रेट की अपेक्षा 38.30 रुपये गिरकर बंद हुआ। इस रेट पर इसमें करीब 7 फीसदी की गिरावट दर्ज हुई। आज इस शेयर ने एनएसई पर 485 रुपये अपना निचला स्तर और 550 रुपये का ऊपरी स्तर बनाया। वहीं नुवोको विस्टास का शेयर आज बीएसई पर 531.30 रुपये के स्तर पर बंद हुआ। इस प्रकार यह एलाटमेंट रेट की अपेक्षा 38.70 रुपये गिरकर बंद हुआ। इस रेट पर इसमें करीब 7 फीसदी की गिरावट दर्ज हुई। आज इस शेयर ने बीएसई पर 471 रुपये अपना निचला स्तर और 550 रुपये का ऊपरी स्तर बनाया।
More From GoodReturns

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

RBI T-bill Auction: FD से बेहतर रिटर्न या सिर्फ सुरक्षा? जानें निवेश का सही तरीका

30 साल का सॉवरेन ग्रीन बॉन्ड: क्या बैंक FD से बेहतर है यह सरकारी निवेश? जानें सही विकल्प

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात



Click it and Unblock the Notifications