नई दिल्ली, दिसंबर 22। मेट्रो ब्रांड्स के आईपीओ ने निवेशकों को आज भारी झटका दिया है। यह आज बीएसई और एनएसई पर एक तो लिस्ट ही गिरावट के साथ हुआ, वहीं अंत में आज बंद भी गिरावट के साथ हुआ है। कंपनी ने यह शेयर आईपीओ के दौरान 500 रुपये के रेट पर ऐलाट किया था। वहीं मेट्रो ब्रांड्स का शेयर आज बीएसई पर 436 रुपये के स्तर पर लिस्ट हुआ। वहीं यह शेयर एनएसई पर आज 437 रुपये पर लिस्ट हुआ है। इस प्रकार निवेशकों को पहले दिन भारी नुकसान उठाना पड़ा है। यह कंपनी फुटवियर स्पेशियल्टी रिटेलर्स है। कंपनी के पास फुटवियर इंडस्ट्री के कुछ सबसे बड़े ब्रांड्स हैं। इस कंपनी की शुरुआत 1955 में मुंबई में हुई थी।

जानिए आज मेट्रो ब्रांड्स का शेयर किस रेट पर बंद हुआ
मेट्रो ब्रांड्स का शेयर आज एनएसई में 493.35 रुपये के रेट पर बंद हुआ। इस प्रकार आज शेयर में करीब 6.65 रुपये की गिरावट रही। यह गिरावट प्रतिशत में करीब 1.33 फीसदी की रही। वहीं इस शेयर का आज दिन का न्यूनतम स्तर 426.00 रुपये का रहा तो अधिकतम स्तर 507.90 रुपये का रहा। इस शेयर में आज एनएसई में करीब 19,716,936 शेयरों में कारोबार हुआ।
मेट्रो ब्रांड्स का शेयर आज बीएसई में 493.55 रुपये के रेट पर बंद हुआ। इस प्रकार आज शेयर में करीब 6.45 रुपये की गिरावट रही। यह गिरावट प्रतिशत में करीब 1.29 फीसदी की रही। वहीं इस शेयर का आज दिन का न्यूनतम स्तर 426.10 रुपये का रहा तो अधिकतम स्तर 507.70 रुपये का रहा। इस शेयर में आज एनएसई में करीब 775,605 शेयरों में कारोबार हुआ।
कितना बड़ा था यह आईपीओ
मेट्रो ब्रांड्स ने अपने इस आईपीओ के माध्यम से 1,367.51 करोड़ रुपये जुटाया है। इसमें से 295 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू और 1,072.5 करोड़ रुपये का ऑफर फॉरसेल था। इस ऑफर फॉर सेल में कंपनी के प्रमोटर और शेयरहोल्डर्स अपने करीब 2.14 करोड़ शेयर बेचे हैं। यह आईपीओ 10 दिसंबर 2021 को खुला था और 14 दिसंबर को बंद हुआ। यह आईपीओ 3.64 गुना सब्सक्राइब हुआ था।
More From GoodReturns

निफ्टी में शानदार रिकवरी: अब SIP करें या लम्पसम? निवेश का सही फॉर्मूला

दीपा ज्वैलर्स आईपीओ: आज आखिरी दिन, क्या अलॉटमेंट के लिए तैयार हैं आप?

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका



Click it and Unblock the Notifications
