नई दिल्ली, मई 11। पोस्ट ऑफिस मासिक आय योजना (पीओएमआईएस) पोस्ट ऑफिस द्वारा पेश की जाने वाली एक दमदार स्कीम है। इस योजना में, आप एक निश्चित राशि का निवेश कर सकते हैं और निश्चित ब्याज प्राप्त कर सकते हैं जो आपको हर महीने मिलेगा। यह योजना आपकी छोटी-छोटी जरूरतों को पूरा करने के लिए हर महीने सुनिश्चित आय पाने के लिए बहुत उपयोगी होगी। इसका उपयोग आपके मासिक वेतन के साथ साथ अतिरिक्त आय पाने के लिए किया जा सकता है। वरिष्ठ नागरिक आमतौर पर वरिष्ठ नागरिक बचत योजना (एससीएसएस) में निवेश करते हैं, क्योंकि दोनों की लॉक-इन अवधि समान होती है लेकिन एससीएसएस बेहतर ब्याज प्रदान करता है। पर आम नागरिकों के लिए पीओएमआईएस ही बेहतर है।
कितनी है ब्याज दर
पीओएमआईएस की ब्याज दर इस समय 6.6 फीसदी प्रति वर्ष है, जो मासिक आधार पर देय होती है। आपके हाथ में आने वाले पर ब्याज पर टैक्स लगेगा। कम से कम 1000 रु आप इस योजना में निवेश कर सकते हैं जबकि ऊपरी सीमा 4.5 लाख रु।
ऐसे करें 9 लाख रु का निवेश
जॉइंट खाते के मामले में, ऊपरी निवेश सीमा 9 लाख रुपये होगी। आप ऑटो क्रेडिट के माध्यम से ब्याज को पोस्ट ऑफिस के बचत खाते में प्राप्त कर सकते हैं। पीओएमआईएस में 5 साल की लॉक-इन अवधि होती है, और 1 साल से पहले आप अपनी जमा राशि नहीं निकाल सकते।
ऐसे मिलेंगे जीवन भर 13200
इस योजना में आप जो पैसा निवेश करते हैं उस पर आपको मैच्योरिटी तक ब्याज मिलता है और मैच्योरिटी पर निवेश राशि दे दी जाती है। अच्छी बात यह है कि आप चाहें तो मैच्योरिटी पर अपनी निवेश राशि को फिर से इसी योजना में निवेश कर सकते हैं। अब यदि आप इस योजना में 2 लाख रु का निवेश करते हैं तो आपको हर महीने 1100 रु मिलेंगे, जो साल के 13200 रु होते हैं। 5 साल की अवधि के दौरान आप हर साल 13200 रु प्राप्त कर सकते हैं। फिर हर बार मैच्योरिटी पर ये 2 लाख रु निवेश करते रहें। आपको जीवन भर हर साल कुल मिला कर 13200 रु का ब्याज मिल सकता है। हां यदि ब्याज दर बढ़ी या घटी तो ब्याज राशि कम या ज्यादा हो सकती है। हर तीन महीनों में पोस्ट ऑफिस की हर स्कीम की ब्याज दर की समीक्षा होती है। फिर इनमें बढ़ोतरी या कटौती हो सकती है।
जानिए जरूरी नियम
यदि ये खाता 1 वर्ष के बाद और 3 वर्ष से पहले बंद हो जाता है, तो आपकी मूल निवेश राशि से 2 फीसदी की कटौती कर ली जाएगी और शेष राशि का भुगतान किया जाएगा। यदि आप 3 साल बाद और 5 साल से पहले खाता बंद करते हैं, तो आपकी मूल राशि से 1 फीसदी राशि की कटौती का सामना करना पड़ेगा और शेष राशि का भुगतान किया जाएगा।
ऑनलाइन करें आवेदन
पोस्ट ऑफिस मासिक आय योजना के लिए खाता खोलना एक आसान प्रोसेस है। इस योजना के लिए आवेदन करने के लिए आपको पोस्ट ऑफिस जाने की जरूरत नहीं है। इसी योजना के लिए फॉर्म डाकघर की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन उपलब्ध है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications