नई दिल्ली, दिसंबर 8। शेयर बाजार में वैसे तो बहुत अधिक जोखिम है। मगर अच्छे रिटर्न भी यहीं है। निवेश पर यहां से अच्छा मुनाफा आपको कहीं नहीं मिलेगा। मगर अक्सर लोग रिस्क की वजह से ही शेयर बाजार में पैसा लगाने से पीछे हट जाते हैं। पर यदि आप शेयर बाजार से पैसा कमाना चाहते हैं तो कुछ बेसिक चीजें हैं, जिन पर आपको फोकस करना होगा। पहली चीज है रिसर्च। अच्छे से उस कंपनी की रिसर्च करें, जिसमें आप पैसा लगाने जा रहे हैं। दूसरी चीज लंबी अवधि के लिए निवेश करें। इसी तरह गिरावट पर घबराना नहीं, बल्कि इंतजार करना है। यदि आपने ऐसा किया तो मुनाफा होगा। जैसे कि एक शेयर ने निवेशकों को 2021 में अब तक 1290 फीसदी का भारी भरकम रिटर्न दिया है। जानिए इस शेयर की डिटेल।
पोलो क्वीन इंडस्ट्रियल
हम बात कर रहे हैं पोलो क्वीन इंडस्ट्रियल की। इस कंपनी के शेयर ने 2021 में अब तक 1230 फीसदी का रिटर्न दिया है। 1 जनवरी को यह 6.41 रु पर था, जबकि आज यह 85.25 रु पर है। यानी यह 1229.95 फीसदी उछला है और निवेशकों के 1 लाख रु को करीब 13.30 लाख रु बना चुका है। पोलो क्वीन एक स्मॉल कैप कंपनी है, जिसकी मार्केट कैपिटल 572.45 करोड़ रु है।
6 महीनों में और भी अधिक रिटर्न
हैरानी की बात यह है कि इस शेयर ने बीते 6 महीनों में और भी अधिक रिटर्न दिया है। 6 महीने पहले यह 5.73 रु पर था, जबकि आज यह 85.25 रु पर है। यानी यह 1388 फीसदी का रिटर्न दे चुका है। जिस किसी ने भी 6 महीने पहले इस कंपनी के शेयर में 1 लाख रु लगाए होंगे, उसकी निवेश राशि आज की तारीख में करीब 14.88 लाख रु हो गए होंगे।
1 महीने में दोगुने से अधिक
इस शेयर ने बीते 1 महीने में भी दमदार रिटर्न दिया है। 1 महीने पहले यह 30.90 रु पर था, जबकि आज यह 85.25 रु पर है। यानी यह 1 महीने में 175.89 फीसदी का रिटर्न दे चुका है। जिस किसी ने भी 1 महीने पहले इस कंपनी के शेयर में 1 लाख रु लगाए होंगे, उसकी निवेश राशि अब करीब 2.76 लाख रु हो गए होंगे। आगे जानिए कंपनी की डिटेल।
क्या है कंपनी का बिजनेस
पोलो क्वीन इंडस्ट्रियल एंड फिनटेक लिमिटेड, राजकमल हाउस से संबंधित है, जिसकी स्थापना 5 दशक पहले जीवनराम संघाई ने की थी। यह एक पब्लिक लिस्टेड के तौर पर कारोबार करने वाली मल्टी-डिवीजन कंपनी है जो मिनरल्स ट्रेडिंग, फार्मास्यूटिकल्स, एफएमसीजी उत्पादों और सूचना प्रौद्योगिकी से जुड़े कारोबारों में लगी हुई है। हाउस ऑफ राजकमल अपने उच्चतम स्तर की इंटीग्रिटी, लॉन्ग टर्म स्टेबिलिटी और अपने विभिन्न प्रयासों के प्रति प्रतिबद्धता के लिए प्रसिद्ध रही है।
आज कैसा है कंपनी का शेयर
आज कंपनी का शेयर 81.20 रु के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 85.25 रु पर खुला है। यानी यह सीधे 5 फीसदी की मजबूती के साथ 85.25 रु पर खुला है। 85.25 रु का स्तर इसका 52 हफ्तों का शिखर भी है और आज ऊपरी सर्किट स्तर भी। आज ये इससे ऊपर नहीं जा सकता।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications