नयी दिल्ली। क्या आप एक निवेशक हैं? अगर नहीं तो देर किस बात की। सवाल यह है कि निवेश कहां किया जाए। इसके लिए कई ऑप्शन हैं। अगर जानकारों की राय पर नजर डालें तो वे पैसे को 15-20 फीसदी करके अलग-अलग जगह लगाने को कहते हैं। एक्सपर्ट्स एफडी, म्यूचुअल फंड और सोने जैसे ऑप्शनों में थोड़ा-थोड़ा पैसा लगाने को कहते हैं। अगर आप एफडी में निवेश करना चाहते हैं तो पीएनबी की एक खास स्कीम आपके लिए बेस्ट रहेगी। पीएनबी एक स्पेशल एफडी स्कीम चलाता है। देश का दूसरा सबसे बड़ा सरकारी बैंक अपनी खास एफडी पर अच्छा ब्याज देता है। जानते हैं कितना मिलेगा रिटर्न।
कितनी अवधि के लिए एफडी
वैसे तो आम तौर पर बैंकों में 7 दिन से लेकर 10 साल तक की एफडी कराने का ऑप्शन मिलता है। मगर पीएनबी की जिस एफडी की बात हम यहां कर रहे हैं उसमें कम से कम 91 दिन के लिए निवेश करना होता है। पीएनबी 91 दिन से लेकर 10 साल तक एफडी का ऑप्शन देता है। आप अपनी सुविधा के हिसाब से छोटी या लंबी अवधि के लिए एफडी करा सकते हैं।
क्या है स्कीम
पीएनबी ने उत्तम फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम चला रखी है। इस स्कीम में कम से कम 15 लाख रु का निवेश करना होता है। पीएनबी उत्तम फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम में 2 करोड़ रु से कम तक के लिए टर्म डिपॉजिट कराई जा सकती है। इस स्कीम में जो ब्याज दरें मिल रही हैं वे 1 जनवरी 2021 से लागू हैं। आइए जानते हैं कितना ब्याज आपको मिलेगा।
सामान्य नागरिकों के लिए ब्याज दरें
पीएनबी उत्तम फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम में सामान्य नागरिकों को 91-179 दिन की एफडी पर 4.05 फीसदी, 180-270 दिन की एफडी पर 4.45 फीसदी, 271 दिन से लेकर 1 साल से कम एफडी पर 4.55 फीसदी, 1 साल की एफडी पर 5.25 फीसदी, 1 साल से लेकर 2 साल तक की एफडी पर 5.25 फीसदी, 2 साल से 3 साल तक की एफडी पर 5.25 फीसदी, 3 साल से लेकर 5 साल तक की एफडी पर 5.35 फीसदी, 5 साल से लेकर 10 साल तक की एफडी पर 5.35 फीसदी ब्याज मिलेगा।
वरिष्ठ नागरिकों के लिए ब्याज दर
पीएनबी उत्तम फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम में वरिष्ठ नागरिकों 91-179 दिन की एफडी पर 4.05 फीसदी, 180-270 दिन की एफडी पर 4.47 फीसदी, 271 दिन से लेकर 1 साल से कम एफडी पर 4.60 फीसदी, 1 साल की एफडी पर 5.35 फीसदी, 1 साल से लेकर 2 साल तक की एफडी पर 5.35 फीसदी, 2 साल से लेकर 3 साल तक की एफडी पर 5.50 फीसदी, 3 साल से लेकर 5 साल तक की एफडी पर 5.76 फीसदी और 5 साल से लेकर 10 साल तक की एफडी पर 6.09 फीसदी ब्याज मिलेगा।
1 साल में 70000 रु ब्याज
बैंक आम तौर पर सामान्य नागरिकों के मुकाबले वरिष्ठ नागरिकों को अधिक ब्याज देते हैं। यदि आप एक वरिष्ठ नागरिक हैं और कोई बैंक आपको एक साल की एफडी पर 7 फीसदी ब्याज दे तो आप 10 लाख रु के निवेश पर सिर्फ 12 महीनों में 70000 रु का ब्याज हासिल कर सकते हैं। सामान्य नागरिकों को भी एक साल की एफडी पर इतनी ही ब्याज दर मिले तो वो भी 10 लाख रु लगा कर एक साल में 70000 रु का ब्याज कमा सकते हैं।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स



Click it and Unblock the Notifications
