PNB Personal Loan: किसी इमरजेंसी में अगर पैसों की जरूरत होती है तो ज्यादातर लोग पर्सनल लोन का सहारा लेते हैं।
कई बैंक लोगों को पर्सनल लोन देते हैं। कुछ काफी कम ब्याज पर भी लोन की सुविधा देते हैं। आपको बता दें कि पीएनबी भी पर्सनल लोन की सुविधा घर बैठे दे रही है।

पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) भी कम ब्याज दर पर व्यक्तिगत ऋण की सुविधा प्रदान करता है। यह बैंक कृषि संबंधी लोन योजनाओं को सबसे लोकप्रिय माना जाता है।
चलिए आपको बताते हैं कि इस लोन के लिए आपको क्या स्टेप्स फॉलो करने होंगे।
पंजाब नेशनल बैंक में लोन पर ब्याज दर
पंजाब नेशनल बैंक ने अपने व्यक्तिगत ऋण के लिए एक निश्चित ब्याज दर नहीं रखी है। आवेदक के वित्तीय प्रोफाइल के अनुसार दिए गए व्यक्तिगत ऋणों पर ब्याज दरें ली जाती हैं।
आम तौर पर, उच्च सिबिल स्कोर से ब्याज दरें कम होती हैं और कम सिबिल स्कोर से ब्याज दरें अधिक होती हैं।
पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) की आधिकारिक वेबसाइट है। जिसपर लोन के लिए लिंक दी गई है। इसके माध्यम से आप सीधे पर्सनल लोन की ब्याज दर की जांच कर सकते हैं।
पीएनबी में पर्सनल लोन के लिए पात्रता
आपका मासिक वेतन 15,000/- रूपये या अधिक होना चाहिए। इसी के साथ लोन लेने के लिए सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स होने चाहिए। इसके साथ ही आपका सिबिल स्कोर 750 या उससे अधिक होना चाहिए और व्यक्ति कानून से दिवालिया नहीं होना चाहिए।
ऐसे करें लोन के लिए अप्लाई
1.आपको सबसे पहले पीएनबी के मोबाइल ऐप को डाउनलोड करना होगा। इसके बाद अपने 4 अंकों के एम.पिन नंबर से इसे लॉग इन करें। इसके बाद ऐप खोलें और अपने ऐप में 4 अंक वाला एम.पिन नंबर डालें।
2. इसके बाद पर्सनल लोन सेक्शन में जाएं। इसमें नया पेज ओपन होगा जिसमें आपको अपने ग्राहक आईडी, आधार कार्ड या बैंक खाता संख्या को दर्ज करना होगा।
3. फिर आपको नीचे दिए गए बॉक्स में बैंक में रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर डालना होगा। अब आपको बैंक से 6 अंकों का एक OTP मिलेगा।
4. इसके बाद ओटीपी वेरिफाई करके आपको अकाउंट से जुड़ी सारी डिटेल्स डालनी होगी। नेक्स्ट पेज पर आपको व्यक्तिगत ऋण से संबंधित एक स्क्रॉल बार मिलेगा।
5. इनकी मदद से, आवश्यक लोन राशि और उस समय अवधि का चयन करें जिसके लिए लोन की आवश्यकता है। इस पेज पर आपको लोन पर ब्याज और मासिक किस्त के बारे में जानकारी दी जाएगी। अब सबमिट बटन दबाएं। इससे पीएनबी बैंक से लोन का प्रोसेस कंप्लीट हो जाएगा।
आवेदन प्रक्रिया पूरी होने पर कुछ ही मिनटों में लोन राशि आपके खाते में जमा हो जाएगी।
इन बातों का भी रखें ध्यान
पंजाब नेशनल बैंक से लोन लेने के लिए आपके पास इस बैंक की किसी भी आधिकारिक शाखा में अकाउंट होना चाहिए। अगर आपके पास खाता नहीं है तो आप पीएनबी बैंक का क्रेडिट कार्ड होने पर भी पर्सनल लोन ले सकते हैं।
More From GoodReturns

अनलिमिटेड 5G का सच: Jio, Airtel और Vi के प्लान्स में क्या है छिपा हुआ पेंच?

HDFC SmartBuy पर Amazon Pay वाउचर गायब: रिवॉर्ड पॉइंट्स बचाने का अब क्या है तरीका?

Juniper Green Energy और MV Electrosystems IPO: आज जारी होगा अलॉटमेंट स्टेटस, ऐसे करें चेक

Navin Fluorine के शेयरों में तूफानी तेजी! Q1 Results के दौड़ा शेयर, आगे क्या होगा?

DTH और Cable TV होने वाला है बंद? सरकार के नए नियमों का पूरा Fact Check!

ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका

GST e-Way Bill में बड़ा बदलाव: 1 अगस्त से Ship-to GSTIN अनिवार्य, कहीं आपका माल न रुक जाए!

पेट्रोल-डीजल के दाम: आज भी राहत या झटका? जानें अपने शहर के रेट और बचत का गणित

RBI MPC Policy: आज ब्याज दरों पर बड़ा फैसला, आपकी EMI और FD पर क्या होगा असर?

कच्चे तेल में बड़ी गिरावट: आज इन 5 सेक्टर्स के शेयरों में दिखेगी हलचल, चेक करें लिस्ट

3 अगस्त को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही रहेगा? जानें 22K और 24K के ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications