PNB MCLR: देश के सबसे बड़े सरकारी बैंकों शामिल पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने करोड़ों ग्राहकों को बड़ा झटका दिया है. बैंक ने लोन की ब्याज दरों में बढ़ोतरी का ऐलान किया है. नई दरें आज यानी 1 अगस्त से लागू हो गई हैं. बैंक ने मार्जिनल कॉस्ट ऑफ फंड बेस्ड लेंडिंग रेट्स यानी MCRL में 0.05% का इजाफा किया है. इसके तहत 1 साल का MCLR 8.90% हो गया है.
PNB के MCLR में बदलाव
अवधि पुरानी दरें नई दरें
ओवरनाइट 8.25% 8.30%
1 महीना 8.30% 8.35%
3 महीना 8.50% 8.55%
6 महीना 8.70% 8.75%
1 साल 8.85% 8.90%
3 साल 9.15% 9.20%
मंथली EMI बढ़ जाएगी
PNB से पहले SBI और बैंक ऑफ बड़ौदा ने भी ब्याज दरें बढ़ाने का ऐलान किया है. इसके तहत बैंक ऑफ बड़ौदा ने MCLR में 0.05 फीसदी की बढ़ोतरी की, जोकि 9 जुलाई 2024 से लागू हो गया है. इसके अलावा SBI ने भी दरों में 0.10 फीसदी की बढ़ोतरी का ऐलान किया. बता दें कि MCLR बढ़ने से सभी प्रकार के लोन महंगे हो जाते हैं, जिसमें होम लोन, कार लोन, पर्सनल लोन शामिल हैं. लोन पर ब्याज बढ़ने से होम, कार और पर्सनल लोन की मंथली EMI बढ़ जाती है.

RBI दरों में स्थिरता कायम
रिजर्व बैंक यानी RBI की अगस्त पॉलिसी 6 तारीख से शुरू हो जाएगी, जिस पर 8 अगस्त को फैसला आएगा. इससे पहले जून पॉलिसी में दरों को स्थिर रखा गया. इस लिहाज से रेपो रेट 6.5% पर बरकरार है. बता दें कि ये 8वां मौका है जब RBI ने दरों को स्थिर रखा है.
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications