नई दिल्ली, जुलाई 10। पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) के देश भर में करोड़ों ग्राहक हैं। पीएनबी देश का दूसरा सबसे बड़ा सार्वजनिक क्षेत्र का बैंक है। आपके पास पीएनबी का क्रेडिट या डेबिट कार्ड है तो यह खबर आपके काम की है। पीएनबी अपने कार्ड होल्डर्स के लिए तरह-तरह के ऑफर्स लेकर आता रहता है। इसमें से कई ऑफर्स क्रेडिट तो कई डेबिट कार्ड के लिए वैलिड होते हैं। आप इन ऑफर्स के जरिए मूवी टिकट बुकिंग, ट्रेवलिंग, ऑनलाइन खाना ऑर्डर करने आदि चीजों में अधिक से अधिक छूट का लाभ ले सकते हैं। हम आपको पीएनबी के क्रेडिट और डेबिट कार्ड पर मिलने वाले स्पेशल ऑफर्स के बारे में बता रहे हैं।
यह स्पेशल ऑफर फ्लाइट और होटल बुकिंग पर मिल रहा
फ्लाइट और होटल बुकिंग पर पीएनबी के क्रेडिट और डेबिट कार्ड होल्डर्स को स्पेशल लाभ मिलता है। पीएनबी ने अपने ग्राहकों को स्पेशल लाभ देने के लिए क्लियरट्रिप से साझेदारी की है। फ्लाइट की बुकिंग पर ग्राहकों को 15 प्रतिशत छूट का लाभ मिल रहा है। वहीं होटल बुकिंग पर 25 प्रतिशत का डिस्काउंट मिल रहा है। यह सभी ऑफर्स का का फायदा क्लियरट्रिप की वेबसाइट के जरिए बुधवार के दिन बुकिंग करने पर मिलता है। इस ऑफर का फायदा आप वर्चुअल डेबिट कार्ड के जरिए भी उठा सकते हैं।
मूवी टिकट की बुकिंग पर मिल रही छूट
यदि आप पेटीएम से मूवी टिकट की बुकिंग करते हैं तो आपको 50 रुपये तक के कैशबैक का लाभ मिलेगा। यह ऑफर सभी पीएनबी क्रेडिट और डेबिट कार्ड के लिए वैलिड है। आपको कम से कम दो टिकट पर 250 रुपये का खर्च करना होगा।
स्विग्गी ऑर्डर पर मिलेगा यह स्पेशल छूट
पीएनबी एक शानदार ऑफर लेकर आया है। यदि आप वीकेंड पर बाहर से खाना ऑर्डर करना पसंद करते हैं तो स्विग्गी के जरिए खाना ऑर्डर करने पर आपको 20 प्रतिशत छूट मिलता है। आपको 300 रुपये से अधिक के आर्डर पर 125 रुपये तक का छूट मिलेगा। इसके लिए आपको PNBFOODIE का ऑफर लगाना होगा। इस ऑफर का लाभ गुरुवार से लेकर रविवार तक ही मिलेगा।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications