PNB Instant loan: हमे लोन की कभी भी जरुरत पड़ सकती है. लेकिन लोन मिलने में कई बार महीने तक लग जाते हैं. ऐसे में हमारा काम भी अटक जाता है. आज हम आपको ऐसे पर्सनल लोन के बारे में बताने वाले हैं, जिसे मिलने में ज्यादा समय नहीं लगेगा. वहीं आपको लोन लेने के लिए बैंक जाने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी.

अगर आपको इमरजेंसी के समय लोन लेना है, तो ये आर्टिकल आपके लिए है. आज हम आपको ऐसा तरीका बताने वाले है, जिससे आप कम समय में लोन ले सकते हैं. दरअसल देश की दिग्गज सरकारी बैंक ने अपने ग्राहकों को बड़ा तोहफा दिया है. पीएनबी (PNB) बैंक ने तत्काल पर्सनल लोन (Instant Personal loan) की सुविधा शुरू की है.
क्या है Instant Personal Loan?
पीएनबी का Instant Personal Loan उन लोगों के लिए बेहतरीन विकल्प है, जिन्हें इमरजेंसी के लिए लोन चाहिए. या वे लोग जो लोन प्रक्रिया के लंबे समय में नहीं उलझना चाहते. आपको इसके तहत 6 लाख रुपये तक का इंस्टेंट लोन मिल जाता है. वहीं आपको इस लोन के लिए बैंक जाने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी. आपको बस पीएनबी का वन मोबाइल ऐप डाउनलोड करना होगा. चलिए जानते हैं कि आप पीएनबी के मोबाइल ऐप से लोन के लिए कैसे अप्लाई कर सकते हैं.
PNB Instant loan apply online: कैसे करें Instant Loan के लिए अप्लाई ?
स्टेप 1- सबसे पहले आपको अपने मोबाइल पर गूगल प्ले स्टोर से पीएनबी वन ऐप डाउनलोड करना होगा.
स्टेप 2- इसके बाद अगर आप इस ऐप का पहली बार इस्तेमाल कर रहे हैं, तो नई लॉगिन आईडी बनानी होगी. नई आईडी बनाने के लिए आपको new user के नाम से ऑप्शन दिखाई देगा. इस ऑप्शन पर क्लिक करके आपको आईडी बनानी होगी.
स्टेप 3- आईडी बनाने के बाद आपको अपनी निजी और बैंक खाते की जानकारी देनी होगी.
स्टेप 4- इसके बाद आपको लॉगिन आईडी और पासवर्ड मिल जाएगा.
स्टेप 5- इसके बाद ऐप पर लॉगइन करें. यहां आपको लोन के लिए अप्लाई करने का ऑप्शन मिलेगा. जिसके बाद आपको लोन के लिए राशि का चुननी होगी. ये राशि 6 लाख रुपये से ज्यादा नहीं होनी चाहिए.
स्टेप 6- लोन के लिए अप्लाई करने से पहले सभी महत्वपूर्ण जानकारी जैसे ब्याज दर, पुनर्भुग्तान अवधि ध्यान से पढ़ लें. इसके बाद ही लोन के लिए अप्लाई करें. जैसे ही आप ऐप के माध्यम से लोन के लिए अप्लाई करेंगे. बैंक ऐप की मदद से आपकी जानकारी ले लेगा.
स्टेप 7- सभी जानकारी सही से पढ़ने के बाद आपको बस एक बाटना दबाना है और आपका काम पूरा हो जाएगा.
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

एडवांस टैक्स की दूसरी किश्त: 15 सितंबर की डेडलाइन, कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती?



Click it and Unblock the Notifications
