नई दिल्ली, जून 8। पीएनबी बैंक की सहयोगी कंपनी पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस के शेयर में इन दिनों तेजी का दौर जारी है। इस शेयर ने लगभग 10 दिन में निवेशकों का पैसा दोगुना कर दिया है। पैसा इस तेजी से बढ़ने का कारण इसमें सोमवार तक लगातार छठवीं बार अपर सर्किट को छूना रहा है। हालांकि आज इस शेयर में इस शेयर में कुछ गिरावट है, लेकिन सुबह यह 900 रुपये का स्तर भी पार कर चुका है। आइये जानते हैं इस शेयर के बारे में।
पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस कारोबार
जैसा नाम से पता चलता है कि यह कंपनी होम लोन के कारोबार में है। इस समय पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस की ब्याज दरें 7.55 प्रतिशत से शुरू होती हैं। कंपनी लोन टू वैल्यू रेश्यो यानी संपत्ति मूल्य का 90 प्रतिशत तक लोन देती है। यही नहीं यह कंपनी होम लोन 30 साल तक के लिए भी देती है। पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड एक रजिस्टर्ड हाउसिंग फाइनेंस कंपनी है। कंपनी वेतनभोगी और स्वरोजगार वाले दोनों पेशेवर को घर की खरीद, मरम्मत, विस्तार, निर्माण और सुधार के लिए आसान शर्तों पर लोन देती है।
जानिए पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस में कैसी है तेजी
पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस के शेयर में पिछले कुछ समय से तेजी चल रही है। इस तेजी की शुरुआात हाल ही में कंपनी के बोर्ड की एक बैठक के बाद आई है। इस बैठक में कंपनी के बोर्ड ने 4000 करोड़ रुपये जुटाने के एक प्रस्ताव को मंजूरी दी है। इसके बाद से इस शेयर में तेजी का दौर शुरू हुआ है, जिसके चलते इस शेयर का रेट 10 दिन में दोगुने हो गया है। आज यानी मंगलवार को दोपहर में यह शेयर एनएसई में 850.50 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रहा है। आज इस शेयर दिन का न्यूनतम स्तर 837.35 रुपये और उच्चतम स्तर 925.00 रुपये का बनाया है। वहीं बीएसई में यह शेयर 8 जून को दोपहर में 850.20 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहा है। आज इस शेयर ने अपना न्यूनतम स्तर 836.65 रुपये का और उच्चतम स्तर 924.00 रुपये का बनाया है। वहीं पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस का शेयर सोमवार (7 जून 2021) को बीएसई पर 5 फीसदी की तेजी के साथ 880.65 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था। यह शेयर 31 मई 2021 को 440 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था। इस प्रकार केवल 6 कारोबारी दिनों में ही पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस का शेयर 101 फीसदी बढ़ चुका है।
तीन साल का उच्चतम स्तर छुआ
4000 करोड़ रुपये जुटाने की पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस की घोषणा के बाद से ही यह शेयर लगातार ऊपरी स्तर बनाता जा रहा है। इसके चलते यह न सिर्फ करीब 10 दिनों में दोगुना हो गया है, बल्कि यह शेयर 3 साल का उच्चतम स्तर भी बना सका है। पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस का शेयर जून 2017 के बाद उच्चतम स्तर पर ट्रेड कर रहा है। कंपनी ने बीते सोमवार को बताया था कि बोर्ड ने इक्विटी शेयर और परिवर्तनीय वारंट जारी करके 4,000 करोड़ रुपये तक जुटाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। यह राशि कार्लाइल समूह की फर्मों के नेतृत्व वाली संस्थाओं से जुटाई जाएगी।
आदित्य पुरी करेंगे पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस में निवेश
एचडीएफसी बैंक के पूर्व मैनेजिंग डायरेक्टर आदित्य पुरी भी इस 4000 करोड़ रुपये के बांड में हिस्सेदारी लेंगे। यह हिस्सेदारी उनकी फैमिली इनवेस्टमेंट फर्म सैलिसबरी इन्वेस्टमेंट के जरिए जी जाएगी। इसके अलावा वह कार्लाइल के नॉमिनी डायरेक्टर भी होंगे।
More From GoodReturns

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

RBI T-bill Auction: FD से बेहतर रिटर्न या सिर्फ सुरक्षा? जानें निवेश का सही तरीका

30 साल का सॉवरेन ग्रीन बॉन्ड: क्या बैंक FD से बेहतर है यह सरकारी निवेश? जानें सही विकल्प

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

Stock Market Rally: 7 दिनों की गिरावट के बाद बाज़ार में जोरदार वापसी, अब कहां करें Buying?

17 अगस्त 2026: बाजार की सुस्त शुरुआत के बीच इन स्टॉक्स में मचेगी हलचल, चेक करें F&O बैन लिस्ट

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 से 3:40 के बीच बदल जाएगी ट्रेडिंग, F&O ट्रेडर्स ऐसे तैयार करें वॉचलिस्ट

FINNIFTY एक्सपायरी: आज बाजार में बड़ा बदलाव! CAS टाइमिंग और इन स्टॉक्स पर रखें नजर

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका

Stocks to Buy Today: 17 अगस्त को बाजार में हलचल, इन शेयरों पर रखें नजर - क्या आज बनेगा मुनाफा?



Click it and Unblock the Notifications