नई दिल्ली, अगस्त 9। नौकरीपेशा लोगों के लिए एक बहुत अच्छी खबर है। देश का दूसरा सबसे बड़ा सरकारी बैंक पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) नौकरीपेशा लोगों के लिए एक खास स्पेशल सैलरी अकाउंट ऑफर करता है। इस स्पेशल सैलेरी अकाउंट का नाम है पीएनबी माईसैलेरी अकाउंट। ये एक जीरो बैलेंस खाता है, जिसे केंद्र/राज्य सरकार, सार्वजनिक कंपनियां, अर्ध सरकारी कंपनियां, बहुराष्ट्रीय कंपनियां, प्रतिष्ठित संस्थानों, कॉर्पोरेट और शैक्षणिक संस्थानों के रेगुलर कर्मचारियों द्वारा खुलवाया जा सकता है। हालांकि कॉन्ट्रैक्ट पर काम कर रहे कर्मचारियों को इस खाते के बेनेफिट नहीं मिलेंगे। इस खाते पर कई तरह के बेनेफिट मिलते हैं, जिनमें सबसे अहम फायदा 23 लाख रु का। यहां हम आपको इस 23 लाख रु के बेनेफिट की जानकारी देंगे।
होती है चार तरह की कैटेगरी
पीएनबी के इस सैलरी अकाउंट को 4 कैटेगरी में बांटा गया है। इनमें सिल्वर, गोल्ड, प्रीमियम और प्लेटिनम शामिल हैं। ये कैटेगरी मासिक सैलेरी के आधार पर बांटी गयी हैं। इनमें सिल्वर कैटेगरी में 10,000 रुपये से 25,000 रुपये तक, गोल्ड कैटेगरी में 25,001 रुपये से 75,000 रुपये तक, प्रीमियम कैटेगरी में 75,001 रुपये से 1,50,000 रुपये तक और प्लेटिनम कैटेगरी में 1,50,001 रुपये और उससे अधिक सैलेरी वाले नौकरीपेशा लोग आते हैं।
किसे मिलेगा 3 लाख रु का फायदा
पंजाब नेशनल बैंक के सैलेरी अकाउंट के प्राइमरी खाताधारक को 3 लाख रु तक की ओवरड्राफ्ट फैसिलिटी मिलती है। ग्राहक पिछले दो महीनों की मिला कर जितनी नेट सैलेरी हो उतना ओवरड्राफ्ट ले सकते हैं। ये पैसा 'आरएलएलआर + 3.70% प्रति वर्ष की ब्याज दर पर मिलेगा। ओवरड्राफ्ट लिमिट को फिजिकल ऐप्लिकेशन फॉर्म और लोन एग्रीमेंट लेकर मैन्युअल रूप से स्वीकृत किया जाएगा और एलिजिबिलिटी के अनुसार तय किया जाएगा।
एलिजिबिलिटी का क्या है नियम
ओवरड्राफ्ट की अधिकतम लिमिट भी अलग-अलग खातों के आधार पर तय की गयी है। इनमें सिल्वर अकाउंट पर 50000 रुपये, गोल्ड पर 1 लाख रु, प्रीमियम पर 2.25 लाख रु और प्लेटिनम खाते पर 3,00,000 रु तक का ओवरड्राफ्ट लिया जा सकता है। जितना ओवरड्राफ्ट आप लेंगे उसे छह महीने में अदा करना होगा और पिछले ओवरड्राफ्ट चुकाने के बाद ही नई ओवरड्राफ्ट लिमिट की अनुमति दी जाएगी।
20 लाख रु तक का फ्री इंश्योरेंस
3 लाख रु तक के ओवरड्राफ्ट के अलावा सभी प्रकार के खाताधारकों को 20 लाख रुपये का पर्सनल एक्सीडेंट बीमा कवर भी मिलेगा। हालांकि खाताधारकों को यह ध्यान रखना चाहिए कि यदि किसी कैलेंडर की तिमाही में लगातार तीन महीने तक आपके खाते में वेतन जमा नहीं किया जाता है, तो खाते को सामान्य सेविंग्स फंड में बदल दिया जाएगा और सभी मुफ्त बेनेफिट खत्म हो जाएंगे।
जानिए बाकी बेनेफिट
आप ज्यादा जानकारी के लिए इस लिंक (https://www.pnbindia.in/salary-saving-products.html) पर जा सकते हैं। चेकबुक की डिटेल भी लेना जरूरी है। पीएनबी में सैलेरी अकाउंट पर अलग-अलग कैटेगरी के हिसाब से चेक मिलते हैं। जैसे सिल्वर कैटेगरी वालों को 40 पेज की चेकबुक, गोल्ड कैटेगरी वालों को 50, प्रीमियम कैटेगरी वालों को 100 और प्लेटिनम कैटेगरी वालों को अनलिमिटेड चेक मिलते हैं। सिल्वर कैटेगरी वालों को रूपे क्लासिक/प्लेटिनम कार्ड मिलेगा। इस पर उन्हें सालाना मेंटेनेंस चार्ज देना होगा। जबकि गोल्ड, प्रीमियम और प्लेटिनम कैटेगरी वालों को रूपे प्लेटिनम कार्ड मिलेगा। मगर इस पर उनसे कोई चार्ज नहीं लिया जाएगा।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications