PM Vidya Lakshmi Yojana Benefits: शिक्षा पूरी करना भी आज के टाइम में बहुत महंगा हो गया है। अगर आपको पढ़ाई करने के लिए वत्तीय मदद चाहिए तो इसके लिए आप प्रधानमंत्री विद्या लक्ष्मी योजना में अप्लाई कर सकते हैं। कई बार आर्थिक दिक्कतों के चलते बच्चे उच्च शिक्षा हासिल नहीं कर पाते हैं लेकिन इस योजना की मदद से आप बेहद आसानी से अपनी शिक्षा को पूरा कर सकते हैं।

प्रधानमंत्री विद्या लक्ष्मी योजना से मिलेंगे कई लाभ
प्रधानमंत्री विद्या लक्ष्मी योजना एक ऐसी पहल है जिसका उद्देश्य आर्थिक रूप से कमज़ोर छात्रों को वित्तीय चिंताओं के बिना उच्च शिक्षा प्राप्त करने में मदद करना है।
कई छात्रों को वित्तीय कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है जो उनकी शिक्षा में बाधा डालती हैं।
साल 2015 में भारत सरकार द्वारा शुरू की गई, पीएम विद्या लक्ष्मी योजना किसी भी भारतीय नागरिक को अपनी हाइय स्टडीज के लिए बैंक लोन के लिए आवेदन करने का ऑप्शन देता है।
15 लाख रुपये तक का मिलेगा लोन
अगर आप बिना किसी वित्तीय समस्या के अपनी पढ़ाई जारी रखना चाहते हैं, तो आप इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। अपनी बोर्ड परीक्षा पास करने के बाद, आप आगे की शिक्षा के लिए लोन के लिए आवेदन कर सकते हैं। इस योजना के तहत आप बैंकों से 7.5 लाख रुपये का एजुकेशन लोन ले सकते हैं।
विदेश में पढ़ाई के लिए लोन की रकम 15 लाख रुपये तक हो सकती है। छात्रवृत्ति और लोन से जुड़ी सभी जानकारी आधिकारिक वेबसाइट vidyalakshmi.co.in/Students/ पर जानकारी उपलब्ध है।
ऐसे करें इस योजना में अप्लाई
आवेदन करने के लिए, विद्या लक्ष्मी पोर्टल पर रजिस्टर करें और लॉग इन करें। आवश्यक विवरण प्रदान करके कॉमन एजुकेशन लोन एप्लीकेशन (CELAF) भरें। भारतीय बैंक संघ (IBA) द्वारा जारी यह फॉर्म आपको कई बैंकों से लोन के लिए आवेदन करने की अनुमति देता है।
फॉर्म भरने के बाद, आपको अपनी जरूरतों के हिसाब से एजुकेशन लोन को सर्च करना होगा और उसके अनुसार आवेदन करें। छात्र CELAF के जरिए विद्या लक्ष्मी पोर्टल पर अधिकतम तीन बैंकों में आवेदन कर सकते हैं।
इन डॉक्यूमेंट्स की पड़ेगी जरूरत
इस योजना में 13 बैंक शामिल हैं और 22 तरह के शिक्षा लोन प्रदान किए जाते हैं। आवश्यक डॉक्यूमेंट्स में आधार कार्ड, वोटर आईडी या पैन कार्ड, पासपोर्ट आकार की फोटो और पते का प्रमाण शामिल है।
माता-पिता का आय प्रमाण पत्र और हाई स्कूल और इंटरमीडिएट की मार्कशीट की फोटोकॉपी भी इस योजना में अप्लाई करने के लिए जरूरी है। आपको उस संस्थान का प्रवेश पत्र आपके पास होना चाहिए जहां आप हाईयर एजुकेशन करने की योजना बना रहे हैं। सभी खर्चों और पाठ्यक्रम अवधि का पूरी जानकारी भी भरें।
इन सभी चीजों का ध्यान रखकर आपको डॉक्यूमेंट सबमिट करने होंगे। इससे छात्र अपनी उच्च शिक्षा के लिए वित्तीय सहायता प्राप्त कर सकते हैं, तथा यह सुनिश्चित कर सकते हैं कि वित्तीय बाधाएं उनकी पढ़ाई में बाधा न बनें।
More From GoodReturns

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

HSBC क्रेडिट कार्ड यूजर्स के लिए बड़ी खुशखबरी: 15 सितंबर तक फॉरेक्स फीस माफ, ऐसे बचाएं हजारों रुपये

स्पैम कॉल्स और 'डिजिटल अरेस्ट' का खतरा: TRAI और CERT-In की नई चेतावनी, तुरंत करें ये काम

सूरत में WhatsApp डिजिटल अरेस्ट का खौफ: ठगों ने उड़ाए ₹2.96 करोड़, ऐसे बचें इस बड़े स्कैम से

इंदौर में फर्जी सिम का बड़ा खेल: अचानक गायब हो जाए फोन का नेटवर्क तो तुरंत करें ये काम, वरना खाली हो जाएगा बैंक

गिरता रुपया और महंगा क्रूड: निवेश के लिए FD, गोल्ड या डेट फंड में से क्या है बेस्ट?

UPI, EMI या BNPL: त्योहारों की शॉपिंग में कहां बचेगा पैसा? जानें सही तरीका

जन्माष्टमी पर बैंक बंद: क्या आज कटेगी आपकी EMI और क्रेडिट कार्ड का पैसा?

सितंबर में MCLR में बढ़ोतरी: क्या आपकी EMI बढ़ेगी? जानें बचने का आसान तरीका

इनकम टैक्स एक्ट 2025: आज की बैठक से बदलेगा आपका TDS? जानें क्या है नया नियम



Click it and Unblock the Notifications
