
PMVVY scheme getting closed : पेंशन देने वाली एक शानदार सरकारी स्कीम इस माह के बाद बंद हो जाएगी। यानी अगर इस स्कीम का फायदा उठाना है तो लोगों को 31 मार्च तक इसमें पैसे जमा करने होंगे। यह सरकारी स्कीम अधिकतम 9,250 रुपये महीने की पेंशन दिला सकती है। अगर आप भी ऐसी सरकारी स्कीम के बारे में जानना चाहते हैं तो यहां पर पूरी जानकारी ले सकते हैं। इसके अलावा यह भी जान सकते हैं कि इस स्कीम में निवेश कैसे करें।
पहले जानिए कौन सी है यह स्कीम
इस सरकारी पेंशन योजना का नाम प्रधानमंत्री वय वंदना योजना (पीएमवीवीवाई) है। इस स्कीम में 1 अप्रैल 2023 से निवेश नहीं किया जा सकेगा। अगर इस स्कीम का फायदा उठाना है तो आपको 31 मार्च 2023 तक निवेश करना होगा।
कौन कर सकता है इस स्कीम में निवेश
प्रधानमंत्री वय वंदना योजना (पीएमवीवीवाई) में 60 वर्ष से ऊपर के लोग ही निवेश कर पेंशन पा सकते हैं। इस स्कीम में एक व्यक्ति अधिकतम 15 लाख रुपये तक जमा कर सकता है। इस निवेश के बदल उसे हर माह 9250 रुपये पेंशन राशि दी जाती है। इस स्कीम के तहत 7.40 फीसदी का ब्याज दिया जा रहा है।
कितने तरह से ले सकते हैं पेंशन
प्रधानमंत्री वय वंदना योजना (पीएमवीवीवाई) के तहत मासिक, तिमाही और छमाही के अलावा सालाना पेंशन पाई जा सकती है। इसके अलावा इस स्कीम की खासियत है कि अगर पति और पत्नी दोनों चाहें तो 15 - 15 लाख रुपये का निवेश कर सकते हैं। इस तरह से दोगुनी पेंशन भी पाई जा सकती है।
जानिए न्यूनतम पेंशन की राशि
प्रधानमंत्री वय वंदना योजना (पीएमवीवीवाई) के तहत न्यूनतम 1000 रुपये की पेंशन लेना होती है। 1000 रुपये की पेंशन पाने के लिए करीब 1.50 लाख रुपये का निवेश इस सरकारी स्कीम में करना होगा। वहीं अधिकत पेंशन 9,250 रुपये की पाने के लिए 15 लाख रुपये का निवेश करना होगा।

जानिए कितने साल की यह स्कीम
प्रधानमंत्री वय वंदना योजना (पीएमवीवीवाई) 10 साल के लिए होती है। स्कीम पूरी होने पर निवेश करने वाले को पूरा पैसा वापस कर दिया जाता है। इस स्कीम में निवेश के लिए आपके पास पैन कार्ड, आधार नंबर के अलावा बैंक का डिटेल होना जरूरी है।
प्रधानमंत्री वय वंदना योजना (पीएमवीवीवाई) में कैसे करें निवेश
प्रधानमंत्री वय वंदना योजना (पीएमवीवीवाई) सरकार एलआई के साथ मिलकर चलाती है। इसलिए आपको एलआईसी के किसी भी एजेंट से मिलना होगा। अगर आप चाहें तो एलआईसी के टोल फ्री नंबर 1800-227-717 नंबर पर पूरी जानकारी ले सकते हैं।
More From GoodReturns

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
