Pradhan Mantri Mudra Yojana: भारत सरकार के द्वारा कई ऐसी स्कीम चलाई जा रही हैं, जिनका इस्तेमाल करके देश के युवा अपना खुद का बिजनेस खोल सकते हैं और अच्छी खासी कमाई भी कर सकते हैं। अगर आपका बिजनेस प्लान पूरी तरह से तैयार है और सिर्फ पैसों की वजह से आप अपना बिजनेस शुरू नहीं कर पा रहे हैं तो यह आर्टिकल खास आपके लिए है। कई बार जब हम बैंक के पास लोन लेने जाते हैं तो सिक्योरिटी के तौर पर हमारे पास कुछ खास नहीं होता है और ऐसे में लोन लेना मुश्किल हो जाता है। लेकिन अब परेशान होने की कोई बात नहीं है, क्योंकि भारत सरकार के द्वारा प्रधानमंत्री मुद्रा योजना से आपको सिक्योरिटी फ्री लोन मिल जाता है।
केंद्र सरकार द्वारा साल 2015 में शुरू की गईयोजना के तहत आप बिना किसी कोलेटरल लिया गारंटी के 10 लख रुपए तक का लोन ले सकते हैं। इस आर्टिकल में हम आपको इस योजना से जुड़ी जानकारी दे रहे हैं, ताकि आप भी अपने बिजनेस के लिए लोन ले सके और जिंदगी की गाड़ी को आगे बढ़ा सकें।

किसी बिजनेस के लिए मिलता है यह लोन
केंद्र सरकार द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार आप मुद्रा योजना के तहत किसी भी नॉन कॉरपोरेट और नॉन एग्रीकल्चर बिजनेस को शुरू करने के लिए लोन ले सकते हैं। यानी अगर आप कॉरपोरेट और एग्रीकल्चर से जुड़ा बिजनेस करना चाहते हैं तो, इस योजना के तहत आपको लोन नहीं मिल सकता है। इसके अलावा बाकी सभी बिजनेस के लिए प्रधानमंत्री मुद्रा योजना से आपको 50,000 रुपए से लेकर 10 लाख रुपए तक का लोन मिलता है।
कौन ले सकता है मुद्रा लोन
मुद्रा लोन लेने के लिए किसी भी खास तरह की एलिजिबिलिटी की जरूरत नहीं है। कोई भी व्यक्ति जो 18 साल से ऊपर की उम्र का है और भारतीय है अपना बिजनेस शुरू करने के लिए मुद्रा लोन ले सकता है। इस योजना के तहत आपको 5 साल के अंदर लोन को चुकाना भी होता है।
कैसे मिलेगा ये लोन
प्रधानमंत्री मुद्रा लोन के लिए आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके से अप्लाई कर सकते हैं। आपको बैंक माइक्रोफाइनेंस कंपनी और नॉन बैंकिंग फाइनेंसिंग कंपनी के जरिए लोन मिल जाता है। हालांकि इसके लिए आपको कई सारे डाक्यूमेंट्स भी जमा करने पड़ते हैं, ताकि आवेदन करते वक्त आपको किसी भी तरह की दिक्कत ना हो।
इस लोन के लिए लगेंगे कौन-कौन से डॉक्यूमेंट्स
प्रधानमंत्री मुद्र योजना के जरिए अगर लोन लेना है, तो आपको ये डॉक्यूमेंट जमा करने पड़ेंगे।
इनमें बिजनेस सर्टिफिकेट, जिसमें बिजनेस का नाम कब से शुरू किया गया और उसका एड्रेस होना जरूरी है।
आपका आधार कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, सेविंग और करंट अकाउंट डिटेल्स, बैंक ब्रांच की जानकारी, जीएसटी नंबर और उद्योग आधार नंबर के अलावा पैन कार्ड जैसे दस्तावेज जमा करने पड़ते हैं।
इसके साथ ही आपको बिजनेस रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, या फिर दुकान की फाउंडेशन का सर्टिफिकेट देना होता है। इसके अलावा बिजनेस से जुड़ी अन्य जानकारियां भी आपसे मांगी जा सकती हैं।
कैसे करें अप्लाई
आप इस लोन के लिए अप्लाई करना चाह रहे हैं, तो इसके लिए सबसे पहले आपको प्रधानमंत्री मुद्रा योजना की सरकारी वेबसाइट mudra.org.in पर जाना होगा।
इसके बाद आपको हम पेज पर शिशु, किशोर और तरुण लोन का विकल्प मिलेगा।
इसमें शिशु लोन के तहत आपको 50 हजार रुपए का लोन मिलता है। वहीं किशोर लोन के तहत 5 लाख तक का लोन मिलता है। इसके अलावा तरुण लोन के तहत आपको 10 लाख रुपए तक का लोन मिलता है।
इनमें से आपको किसी एक तरह का लोन चुनना है।
इसके बाद आपको एक नए पेज पर एप्लीकेशन फॉर्म मिलेगा।आप इस फॉर्म को डाउनलोड करके प्रिंटआउट कर सकते हैं।
इसके बाद फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी को भरना होगा और फॉर्म के साथ सभी दस्तावेज जमा करने होंगे। इसमें फॉर्म के साथ इनकम टैक्स रिटर्न और सेल्स टैक्स रिटर्न की कॉपी और पासपोर्ट साइज की फोटो अटैच करने होंगी।
फिर आप इस फॉर्म को पास के किसी भी बैंक में जमा कर दें। बैंक उस फॉर्म को वेरीफाई करेगा। जब आपकी सभी जानकारियों को वेरीफाई कर लिया जाएगा तो बैंक के द्वारा आपका लोन पास कर दिया जाएगा।
यह लोन लेने के लिए बाकी के लोन की तरह आपको किसी भी तरह के कोलैटरल की जरूरत नहीं पड़ेगी। ये सिक्योरिटी फ्री लोन है।
यह भी पढ़ें: SEBI Sarkari Job: सेबी में नौकरी पाने के लिए करें ये काम, 90000 रुपए के आसपास है सैलरी
More From GoodReturns

Silver Price Today: 25 मार्च को चांदी की कीमतों में जबरदस्त तेजी, ₹20,000 उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 26 मार्च को लगातार दूसरे दिन सोने की कीमतों में उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 27 मार्च को फिर से सोने की कीमतों में तेजी! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Happy Ram Navami 2026: आज है राम नवमी! इन खास मैसेज से करें अपनों का दिन खास

Silver Price Today: 29 मार्च रविवार को चांदी सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Price Today: 29 मार्च को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

Silver Price Today: 28 मार्च को चांदी की कीमतों में उछाल, जानिए प्रति किलो कितना महंगा हुआ चांदी का भाव

Silver Price Today: 26 मार्च को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! प्रति किलो चांदी सस्ता हुआ या महंगा?

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Bank Holiday Today: आज बैंक बंद हैं या खुला? बैंक जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications