PM Kisan Yojana; 21st Installment; पीएम किसान सम्मान निधि 21वीं किस्त: केंद्र सरकार किसानों की आय दोगुनी करने के उद्देश्य से कई योजनाएं चला रही है जिनमें से एक पीएम किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) है। इस योजना के तहत किसानों को 2000-2000 रुपये के तीन किस्त में हर साल 6000 रुपये की सीधे आर्थिक सहायता दी जाती है।

अब तक किसानों को 20 किस्त मिल चुका है और 21वीं किस्त का बेसब्री के साथ इंतजार किया जा रहा है। हालांकि, पिछले दिनों जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हिमाचल जैसे कुछ राज्यों में भारी बारिश और बाढ़ के चलते वहां के किसानों नुकसान उठाना पड़ा था, जिसको लेकर तय समय से पहले उन राज्यों के किसानों को 21वीं किस्त जारी की जा चुकी है।
एक साथ मिलेंगे 4000 रुपये?
अब पीएम किसान योजना से जुड़ा एक बड़ा अपडेट सामने आया है। दरअसल, ऐसी खबरें आ रही हैं कि इस बार किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि के तहत एक साथ 4,000 रुपये मिल सकते हैं। यदि किसी किसान को पिछली किस्त नहीं मिली थी, तो सरकार अब दोनों किस्तों की राशि एक साथ उनके बैंक खाते में भेजेगी।
कुछ किसानों को पिछली किस्तों का भुगतान नहीं हो पाया था। सरकार की जांच में पाया गया कि कुछ किसानों ने योजना के नियमों का पालन नहीं किया, जैसे एक ही परिवार के कई सदस्यों का लाभ लेना, गलत दस्तावेज जमा करना या भूमि रिकॉर्ड में त्रुटियां होना। इन कारणों से कुछ किसानों के नाम अस्थायी रूप से लाभार्थी सूची से हटा दिए गए थे। केंद्र सरकार ने स्पष्ट किया है कि जिन किसानों ने अपने दस्तावेज़ सही करवा लिए हैं, उन्हें अब दोनों किस्तों का लाभ एक साथ मिलेगा।
यदि आप चाहते हैं कि आपको पीएम किसान सम्मान निधि की किस्तें समय पर मिलती रहें, तो कुछ जरूरी काम तुरंत निपटाने होंगे:
- सबसे पहले, अगर आपने अभी तक ई-केवाईसी (e-KYC) नहीं करवाया है, तो इसे जल्द से जल्द पूरा करें। इसके बिना किस्त का भुगतान रुक सकता है।
- दूसरा महत्वपूर्ण कदम है अपने आधार कार्ड को बैंक खाते से लिंक करवाना, क्योंकि इसके बिना राशि ट्रांसफर नहीं होगी। अपने बैंक खाते के विवरण, जैसे नाम, खाता संख्या और IFSC कोड, की जांच करें ताकि कोई गलती न हो।
- अगर आपके खतौनी या खसरा में कोई त्रुटि है, तो अपने भूमि रिकॉर्ड को अपडेट करवाएं। साथ ही, pmkisan.gov.in वेबसाइट पर जाकर अपनी लाभार्थी स्थिति जांचें, ताकि आपको पता चल सके कि आपका नाम सूची में है या नहीं।
- अपने मोबाइल नंबर को भी अपडेट रखें, जिससे ओटीपी और योजना से संबंधित सभी सूचनाएं समय पर मिल सकें।
e-KYC कराने की सरल प्रक्रिया
कुछ राज्यों में पीएम किसान योजना की किस्त प्राप्त करने के लिए 'फार्मर रजिस्ट्री' कराना अनिवार्य किया जा रहा है। जिन किसानों ने अभी तक यह प्रक्रिया पूरी नहीं की है, वे इसे तुरंत करवा लें। ई-केवाईसी करवाने की प्रक्रिया बेहद सरल है।
- सबसे पहले पीएम किसान सम्मान निधि की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं।
- वहां 'e-KYC' विकल्प पर क्लिक करें। इसके बाद अपना आधार नंबर और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर दर्ज करें।
- आपके मोबाइल पर एक ओटीपी आएगा, जिसे वेरिफाई करने के बाद सबमिट कर दें। इस तरह आपकी ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
More From GoodReturns

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

Gold Price Today: 30 अगस्त को सोने के भाव में स्थिरता, खरीदारी से पहले देखें अपने शहर के लेटेस्ट रेट

Forex Reserve Record: भारत के खजाने में ऐतिहासिक उछाल, आम आदमी और बाजार पर क्या होगा असर?

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

सितंबर में बैंक रहेंगे कई दिन बंद: घर से निकलने से पहले चेक कर लें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
