Pm Kisan Nidhi 18th Installment Status: हमारे देश में किसानों के हित को लेकर कई तरह की योजनाएं चलाई जाती है. इनमें से ही एक है, पीएम किसान योजना. इस योजना का उद्देश्य किसानों को वित्तीय सहायता देना है. ताकि उन्हें आर्थिक तंगी का सामना ना करना पड़े. पीएम किसान निधि सम्मान योजना (PM Kisan Nidhi Samman Yojana) के तहत हर चार महीने में 2 -2 हजार रुपये करके किस्त जारी की जाती है. हाल ही में पीएम किसान योजना की 18वीं किस्त जारी हुई है. लेकिन अगर आपको अभी तक योजना से पैसे नहीं मिले हैं, तो चलिए इसका कारण जान लेते हैं.

5 अक्टूबर के दिन पीएम किसान योजना की 18वीं किस्त जारी कर दी गई है. कई किसान ऐसे भी रहें, जिनके पैसे अटक चुके हैं. अगर आपके भी पैसे नहीं आए है, तो नीचे दी गई जानकारी को ध्यान से पढ़ें. अब फटाफट जान लेते हैं कि पीएम किसान योजना के तहत मिलने वाली किस्त क्यों अटक गई है.
पीएम किसान योजना की किस्त क्यों नहीं मिली?
पीएम किसान योजना के तहत किस्त ना मिलने के कई कारण हो सकते हैं. इनमें से सबसे बड़ा कारण ये है कि अगर किसी व्यक्ति ने ई-केवाईसी नहीं कराई है, तो ऐसे भी उनका पैसा अटक सकता है. सरकार की तरफ से कई बार ये बात सामने आई थी कि अगर कोई ई-केवाईसी नहीं करता है, तो ऐसे में पीएम किसान योजना से मिलने वाली किस्त अटक सकती है.
इसके अलावा पीएम किसान योजना से मिलने वाली किस्त अटकने का दूसरा सबसे बड़ा कारण है कि भू-सत्यापन ना करना. आपको ई-केवाईसी के साथ ही भू-सत्यापन करना होता है. अगर किसी व्यक्ति ने ये दोनों ही काम नहीं कराएं है, तो ऐसे में उन्हें बड़ी दिक्कत हो सकती है.
इसके साथ ही तीसरा बड़ा कारण होता है कि आधार लिंक ना करना. अगर कोई किसान भाई या बहन आधार लिंक नहीं करता है, तो ऐसे में भी किस्त रोकी जा सकती है. आपको अपना आधार कार्ड बैंक खाते से लिंक करना होता है.
कौन-से काम करके किस्त मिलेगी वापस ?
अगर आप अपनी अटकी हुई किस्त जल्द से जल्द चाहते हैं, तो ऊपर बताए गए काम जैसे आधार कार्ड लिंक करना, ई-केवाइसी करवाना और भू-सत्यापन ये सभी काम याद से कर लें. जितना जल्दी ही आप ये सभी काम करवा लेंगे. उतना ही जल्द ही आपका पैसा मिल जाएगा.
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
