PM Kisan Samman Yojana New Rules: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार देश के किसानों को 'पीएम किसान सम्मान निधि योजना' के तहत हर साल 6000 रुपये की आर्थिक सहायता देती है। इस 6000 रुपये को सरकार 4-4 महीने के अंतराल में 2000-2000 रुपये की तीन किस्त में देती है।

ऐसे में अब किसानों को 21वीं किस्त का बेसब्री के साथ इंतजार है। हालांकि 21वीं किस्त आने से पहले सरकार ने योजना से जुड़े नियमों में थोड़ा बदलाव किया है। इस नियम के बदलने से और अधिक किसानों तक इस योजना का लाभ पहुंचेगा। तो चलिए फटाफट जान लेते हैं कि पीएम किसान योजना के नियम में क्या बदलाव हुआ है और इसका फायदा किन किसानों को मिलने वाला है...
सरकार ने बदल पीएम किसान सम्मान योजना का ये नियम
दरअसल, सरकार ने पीएम किसान सम्मान योजना के नियम में बदलाव कर सीमावर्ती किसानों को भी इसका लाभ देने की योजना बनाई है। यानी अब नए नियम के तहत सीमावर्ती इलाकों में रहने वाले उन किसानों को भी इस योजना का लाभ मिलेगा, जिनके पास जमीन से जुड़े दस्तावेज नहीं है।
इस संबंध में सरकार ने नई गाइडलाइंस जारी की है जिसमें कहा गया है कि इस योजना का लाभ उठाने के लिए उस राज्य की सरकार को पुष्टि करनी होगी कि ये किसान वास्तव में खेती करता है। राज्य सरकार के पुष्टि करने पर आपको भी योजना का लाभ मिल सकेग।
कब तक आएगी पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त?
देशभर के किसान बेसब्री के साथ 21वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं। माना जा रहा है कि दिवाली तक किसानों को सरकार गुड न्यूज दे सकती है। सरकार की ओर से पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त 2 अगस्त 2025 को जारी की गई थी।
माना जा रहा है कि बाढ़ प्रभावित राज्यों के किसानों को सबसे पहले 21वीं किस्त जारी की जा सकती है। पीएम मोदी ने भी हाल में ये संकेत दिया था कि हिमाचल और पंजाब के किसानों को पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त पहले मिल सकती है।
पीएम किसान योजना के लिए e-KYC सबसे जरूरी
अगर आप पीएस किसान योजना के लाभार्थी हैं और अब तक e-KYC नहीं कराया है तको जल्द करा लें अन्यथा 21वीं किस्त आपके बैंक खाते में ट्रांसफर नहीं होंगे। ई-केवाइसी करवाने के लिए तुरंत pmkisan.gov.in पर जाएं और अकाउंट लॉगइन करें। उसके बाद होमपेज पर 'e-KYC' ऑप्शन पर क्लिक करें। अब अपने आधार नंबर और मोबाइल नंबर से अपनी ईकेवाईसी पूरी कर लें।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
