PM Kisan Samman Yojana: देश में किसानों के हित को लेकर तमाम राज्य सरकारें हो या फिर केंद्र सरकार, कई तरह के कल्याणकारी योजनाएं चला रही हैं। इसमें कुछ योजनाओं में किसानों को सीधे तौर पर वित्तीय सहायता दी जाती है तो कुछ मामलों में सब्सिडी या फिर अन्य तरह की सहायता।

इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार "प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) योजना' चला रही है जिसके ज़रिए देश के लाखों किसानों को हर साल 2000 रुपये के तीन किस्तों में कुल 6000 रुपये की आर्थिक सहायता देती है।
अब इस योजना के तहत मिलने वाली 21वीं किस्त का किसानों का बेसब्री के साथ इंतजार है। हालांकि, इस योजना का लाभ पात्र किसानों को मिल रहा है लेकिन फिर भी कई ऐसे लोग हैं जो गलत तरीके से इस योजना का फायदा उठा रहे हैं। खासकर वे लोग जो 1 फरवरी 2019 के बाद जमीन के मालिक बने हैं।
ऐसे में अब केंद्र सरकार की ओर से स्पष्ट किया गया है कि अब किन किसानों को इस योजना का लाभ मिलेगा और किसे नहीं। PM-KISAN की वेबसाइट पर एक नोट में बताया गया है कि कुछ परिवारों के कई सदस्य इस योजना से पैसे ले रहे हैं, जो गलत है।
PM Kisan Yojana: इन किसानों को नहीं मिलेगी 21वीं किस्त
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) योजना के तहत हर 4 महीने के अंतराल में मिलने वाली 2000 रुपये की राशि पात्र किसानों के सीधे बैंक खाते में जमा किया जाता है।
ऐसे में अब सरकार ने कहा कि 1 फरवरी 2019 के बाद जमीन के मालिक बनने वाले किसानों के कागजात का फिजिकल वेरिफिकेशन किया जाएगा। इसके साथ ही तमाम पात्र किसानों को e-KYC कराना अनिवार्य है, अन्यथा 21वीं किस्त की राशि नहीं मिल पाएगा।
फिजिकल वेरिफिकेशन क्या है?
फिजिकल वेरिफिकेशन का मतलब है कि जमीन से जुड़े आपके कागजात और परिवार की जानकारी को अधिकारी मौके पर जांचेंगे। इसमें ये देखि जमीन सच में किसान के नाम पर है या नहीं। एक ही परिवार में पहले से कितने लोग योजना का फायदा उठा रहे हैं। ऑनलाइन दी गई जानकारी सही है या नहीं। अगर जांच में कोई गड़बड़ी मिली तो अगली किस्त बंद की जा सकती है। साथ ही पहले मिली रकम भी वापस मांग ली जाएगी।
आधार कार्ड अपडेट और e-KYC करना जरूरी
सरकार ने कहा है कि e-KYC (ऑनलाइन पहचान प्रक्रिया) करना जरूरी है। जिन किसानों ने अभी तक e-KYC नहीं किया है, उनकी 21वीं किस्त रोक दी जा सकती है। इसलिए किसानों से कहा गया है कि जल्दी से e-KYC पूरा कर लें।
आपका आधार कार्ड आपके बैंक खाते से जुड़ा होना चाहिए, क्योंकि किस्त सीधे आपके खाते में आधार आधारित DBT (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) से ट्रांसफर किए जाते हैं।
21वीं किस्त कब मिल सकती है?
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, 21वीं किस्त अक्टूबर में यानी दिवाली से पहले किसानों को मिल सकते हैं। इस बार भी लगभग 10 करोड़ से अधिक किसानों को ₹2,000 की राशि मिलने की उम्मीद है।
कैसे चेक करें कि आपको किस्त मिलेगा या नहीं
- PM-KISAN की वेबसाइट https://pmkisan.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर 'Beneficiary Status' पर क्लिक करें।
- अपना आधार नंबर, बैंक खाता नंबर या मोबाइल नंबर डालें।
- 'Get Data' पर क्लिक करें और अपनी जानकारी देखें।
- अगर कोई गलती हो या KYC अधूरी हो तो तुरंत सुधार करें।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
