PM Kisan Yojana 21st Installment Date Announcement: बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की बंपर जीत के बाद केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 21वीं किस्त को लेकर बड़ी घोषणा की है। 21वीं किस्त का बेसब्री के साथ इंतजार कर रहे किसानों को सरकार ने बड़ी खुशखबरी दी है।

दरअसल, सरकार ने पीएम किसान की 21वीं किस्त की राशि जारी करने की तारीख का एलान कर दिया है। इस संबंध में PM किसान सम्मान निधि के आधिकारिक 'X' अकाउंट पर जानकारी साझा की गई है।
किस तारीख को आएगी पीएम किसान की 21वीं किस्त?
X पर दी गई जानकारी के अनुसार, पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त 19 नवंबर को जारी की जाएगी, जिससे लाखों किसानों को बड़ी राहत मिली है। देशभर के लाखों किसान पिछले कई हफ्तों से PM-Kisan योजना की 21वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। अब 19 नवंबर को उनके खातों में यह राशि पहुंच जाएगी। इस घोषणा के साथ ही, किसानों को पंजीकरण से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण निर्देश भी दिए गए हैं।
'X' पोस्ट लिखा गया है, "पीएम-किसान की 21वीं किस्त का हस्तांतरण 19 नवंबर 2025 को। कृपया लिंक पर क्लिक करें और अभी रजिस्टर करें।" इस लिंक पर क्लिक करने से यूज़र्स सीधे रजिस्ट्रेशन वेबसाइट पर पहुंच जाते हैं।
कैसे चेक करें अपना नाम?
यदि आप लाभार्थी सूची में अपना नाम जांचना चाहते हैं, तो PM किसान योजना के आधिकारिक पोर्टल पर जाएं। होमपेज पर 'किसान कॉर्नर' विकल्प पर क्लिक करें, फिर 'लाभार्थी सूची' के लिंक पर क्लिक करें। यहां आपको अपना राज्य, जिला, उप-जिला, ब्लॉक और गांव जैसी जानकारी दर्ज करनी होगी।
सभी जानकारी भरने के बाद कैप्चा कोड दर्ज करें और 'सबमिट' पर क्लिक करें। इसके बाद लाभार्थी सूची आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगी, जिससे आप अपना नाम आसानी से जांच सकेंगे।
हर साल किसानों को मिलते हैं 6000 रुपये
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत, सरकार प्रति वर्ष किसानों को 6,000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करती है। यह राशि तीन किस्तों में दी जाती है, जिसमें हर चार महीने में 2,000 रुपये सीधे किसानों के बैंक खातों में स्थानांतरित किए जाते हैं। योजना की पिछली यानी 20वीं किस्त अगस्त में जारी की गई थी, जिसके बाद से ही किसान 21वीं किस्त का इंतजार कर रहे थे।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
